RCB vs DC IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल 2024 के आखिरी डबल हेडर में 12 मई की शाम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से भिड़ेगी। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 12 में से 5 मैच जीतने वाली आरसीबी को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।
फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने अपने पिछले 5 में से 4 मैच में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 में से 6 मैच जीते हैं। वह अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने अपने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं। ऋषभ पंत की टीम के लिए भी यह मैच जीतना जरूरी है।
RCB vs DC Head To Head Records
बेंगलुरु और दिल्ली ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 आईपीएल मैच खेले हैं। आरसीबी ने 19 मैच जीते हैं, जबकि डीसी ने 11 जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी का अब तक का उच्चतम स्कोर 215 रन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ डीसी का उच्चतम स्कोर 196 रन है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ खेले गए आखिरी 5 में से 4 मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की आरसीबी के खिलाफ आखिरी जीत आईपीएल 2023 में आई थी। 06 मई 2023 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।
M.Chinnaswamy Stadium Pitch Report
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां आमतौर पर सपाट पिच होती हैं। यहां की बाउंड्री छोटी है। इस कारण खिलाड़ियों के लिए छक्के लगाना आसान हो जाता है। परिणामस्वरूप, इस मैदान पर बड़े स्कोर बनना सामान्य है। टीमें अक्सर इस स्थान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। टॉस जीतने वाले कप्तान के क्षेत्ररक्षण चुनने की संभावना है।
इस स्थान पर आखिरी आईपीएल मैच गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147/10 का स्कोर किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13.4 ओवर में सिर्फ 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
Bengaluru Weather Forecast Today Match
AccuWeather के अनुसार, बेंगलुरु में 12 मई 2024 की शाम आंधी आने की 34% संभावना है। अनुमान है कि सूर्यास्त के बाद डेढ़ घंटे तक बारिश होगी। मैच के दौरान बारिश की 56% संभावना जताई गई है। बेंगलुरु में तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। चूंकि आर्द्रता का स्तर 60% के आसपास रहने का अनुमान है, इसलिए मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को और अधिक गर्मी का अहसास होगा।