MI vs KAR, Round 4, Elite Group A and B, Ranji Trophy 2019-20: भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शुक्रवार को मैदान पर एक बार फिर चोटिल हो गए। कर्नाटक के खिलाफ रणजी मैच के दौरान शॉ ओवर थ्रो को रोकने के प्रायस में मैदान में गिर गए। जिसके बाद वह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से महज एक हफ्ते पहले पृथ्वी को मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए बायां कंधा चोटिल करा बैठे। यह घटना बांद्रा कुर्ला परिसर पर तीसरे सत्र के दौरान हुई, जब शॉ ने ओवरथ्रो बचाने के लिए छलांग लगाई।
इसके बाद उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाया गया। शॉ को न्यू जीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत ए टीम में चुना गया और टीम 10 जनवरी को रवाना होगी। वह सीमित ओवरों और चारदिवसीय मैचों के लिये टीम में हैं। दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि साव बेहतर दिख रहे थे।
सूर्यकुमार ने कहा, ‘वह (साव) बेहतर दिख रहे थे। मैदान पर वह ठीक नहीं दिख रहे थे, लेकिन अब वह बेहतर दिख रहे हैं। बाद में फिजियो से पूछने के बाद पता चलेगा कि आखिर क्या स्थिति है।’ मुंबई टीम के सूत्र ने बताया कि एहतियातन उनका एमआरआई स्कैन कराया गया है। उल्लेखनीय है कि डोपिंग की वजह से पृथ्वी साव काफी अरसे तक क्रिकेट से बाहर रहे थे। हाल ही में उन्होंने क्रिकेट में वापसी की है।
इससे पहले साल 2018 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज से वह चोट के कारण ही बाहर हुए थे। अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए पृथ्वी शॉ के बारे में अटकलें लगाई जा रही थी कि वो तीसरे टेस्ट से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे लेकिन चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को मौका दिया गया था। (भाषा इनपुट के साथ)