इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। 23 मार्च (शनिवार) को पंजाब के नए घरेलू मैदान महाराजा यादविंद्र इंटरनेशनल स्टेडियम में शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद पर नाबाद 32 रन ठोके। इसके अलावा साई होप ने 33, डेविड वॉर्नर ने 29 और अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए। ऋषभ पंत 18 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिए। 175 रन के टारगेट के जवाब में पंजाब के लिए सैम करन ने 47 गेंद पर 63 रन ठोके। लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर 38 रन बनाए। उन्होंने छक्के से मैच खत्म किया। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 26 और शिखर धवन ने 22 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। इशांत शर्मा ने 1 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स में कप्तान ऋषभ पंत ने सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने बाद मैदान पर वापसी की।

IPL 2024 KKR vs SRH Live Score: Watch Here

Match Ended

Indian Premier League, 2024

Punjab Kings 
177/6 (19.2)

vs

Delhi Capitals  
174/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 2 )
Punjab Kings beat Delhi Capitals by 4 wickets

Live Updates

IPL 2024, PBKS vs DC: ऋषभ पंत ने 14 महीने बाद मैदान पर वापसी की।

13:28 (IST) 23 Mar 2024
IPL 2024, PBKS vs DC,LIVE Score: ऋषभ पंत की वापसी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट कारण बीते 15 महीनों से एक्शन से दूर है। पंत आज के मुकाबले के साथ ही वापसी करेंगे। वह टीम की कमान भी संभालते हुए नजर आएंगे। फैंस पंत को देखने के लिए बेताब हैं।

13:10 (IST) 23 Mar 2024
IPL 2024, PBKS vs DC: आईपीएल में डबल हेडर का दिन

आईपीएल के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

आईपीएल 2023 का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर टिकी होंगी जो कि 15 महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। पंत को एनसीए ने विकेटकीपिंग के लिए भी फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया है। पंजाब की टीम सीजन की शुरुआत अपने नए घरेलू मैदान पर करेगी। मुल्लनपुर में होने वाला यह मैच चंडीगढ़ का पहला आईपीएल मैच है।