न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में वापसी करते हुए चौथा मुकाबला अपने नाम किया। बे ओवल मैदान पर खेले गए मैच में 115 रन से जीत के साथ कीवी टीम अब सीरीज में 3-1 से आगे है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए। इस दौरान टीम ने छह विकेट खोए। टीम के लिए ओपनर्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। फिन एलन ने अर्धशतक जमाया। टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 46 रन बनाए।

Match Ended

Pakistan in New Zealand, 5 T20I Series, 2025

New Zealand 
220/6 (20.0)

vs

Pakistan  
105 (16.2)

Match Ended ( Day – 4th T20I )
New Zealand beat Pakistan by 115 runs

इस पारी में हारिस राऊफ ने तीन विकेट लिए। वहीं अबरार अहमद के हाथ दो विकेट आए। इसका पीछे करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। टीम ने 10 रनों के भीतर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी हालत नहीं सुधरी और टीम लगातार विकेट गंवाती गई। ऐसे में पाकिस्तान केवल 105 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड ने पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले नौ विकेट और पांच विकेट से जीते थे। इसके बाद पाकिस्तान ने तीसरे टी20 मैच में नौ विकेट से जीत हासिल करके सीरीज को रोमांचक बना दिया था।

Live Updates
15:18 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने 3-1 से सीरीज में हासिल की बढ़त

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को चौथे टी20 में 115 रन से जीत हासिल की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 220 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 105 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने अब सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

15:11 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: अब्दुल सामद आउट

16वें ओवर की हील गेंद पर अब्दुल सामद ने शॉर्ट फाइनल लेग पर चौका जमाया। वहीं अगली ओवर की दूसरी गेंद पर वह इश सोढ़ी का शिकार बने और आउट हो गए। उन्होंने 30 गेंदों में 44 रन बनाए।

15:00 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: हारिस राउफ आउट

14वें ओवर में हारिस राऊफ आउट हो गए। जैकब डफी के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी और मिचेल हे को कैच थमा बैठे। हारिस ने 13 गेंदों में 6 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक चौका लगाया।

14:53 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: इश सोढ़ी का किफायती ओवर

12वें ओवर में अब्दुल सामद ने थर्ड मैन पर बाउंड्री लगाई। वहीं अगले ओवर में इश सोढ़ी ने पांच रन दिए।

14:51 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ: अब्दुल सामद ने जमाए 2 चौके

11वें ओवर में विलियम राउर्रके ने 9 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल सामद ने कट करते हुए चौका लगाया। वहीं चौथी गेंद पर एक और चौका जमाया।

14:42 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: शाहीन शाह अफरीदी आउट

शाहीन शाह अफरीदी भी पवेलियन लौट गए। 10वें ओवर में शाहीन ने बल्ला स्विंग करने की कोशिश कर रहे थे। गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और कीपर के हाथों में गई। उन्होंने 9 गेंदों में 6 रन बनाए।

14:22 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, LIVE Score: खुशदिल शाह आउट

सातवें ओवर में फोक्स ने खुशदिल शाह को आउट किया। ओवर की दूसरी गेंद पर खुशदिल ने ड्राइव किया और गेंद बल्ले पर लगकर जेम्स नीशम को कैच थमा बैठे। उन्होंने इस पारी में एक चौका लगाया।

14:19 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: इरफान खान आउट

छठे ओवर में जेकब डफी ने इरफान खान को आउट किया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ पर गेंद को खेला और वह माइकल ब्रेसवेल को कैच दे बैठे। उन्होंने 16 गेंदों में 24 रन बनाए।

14:16 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ: शादाब खान बोल्ड

पांचवें ओवर में जकारी फोक्स ने शादाब खान को बोल्ड किया। उन्होंने फ्लिक करके गेंद को खेला और गेंद स्टंप्स से टकरा गई। उन्होंने चार गेंदों में एक रन बनाए।

13:53 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: जेकब डफी ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

दूसरे ओवर में जेकब डफी ने पाकिस्तान को दो झटके दिए। ओवर की पहली गेंद पर हसन नवाज मिचेल हे को देकर आउट हो गए। वहीं आखिरी गेंद पर सलमान आगा ने भी मिचेल हे को ही कैच थमा बैठे। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही है और टीम ने नौ रन पर ही 3 विकेट खो दिए हैं।

13:49 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: पहले ही ओवर में हारिस आउट

पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद हारिस बोल्ड हो गए। उन्होंने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन गेंद स्टंप्स से टकरा गई। इस ओवर में 8 रन बनाए।

13:38 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 220 रन

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए। इस दौरान टीम ने छह विकेट खोए। टीम के लिए ओपनर्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। फिन एलन ने अर्धशतक जमाया। टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 46 रन बनाए। इस पारी में हारिस राऊफ ने तीन विकेट लिए। वहीं अबरार अहमद के हाथ दो विकेट आए।

13:33 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: शाहीन अफरीदी ने दिए 11 रन

आखिरी ओवर में शाहीन अफरीदी ने 11 रन दिए। ओवर की चौथी और आखिरी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने चौके लगाए। इन 11 रन के साथ ही टीम का स्कोर 220 तक पहुंच गया।

13:29 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: डेरिल मिचेल आउट

हारिस राउफ ने डेरिल मिचेल को आउट किया। राऊफ ने पुल करके गंद को खेला और डिप मिड विकेट पर इरफान खान ने कैच लपका। माइकल ने पारी में 23 गेंदों में 29 रन बनाए।

13:24 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: अब्बास अफरीदी का महंगा ओवर

अब्बास अफरीदी का महंगा ओवर। 18वें ओवर की अब्बास अफरीदी ने 23 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर मिचेल ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर मिचेल ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जमाया। चौथी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने छक्का जमाया। वहीं पांचवीं गेंद पर चौका भी जड़ा।

13:09 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: शादाब खान आउट

15वें ओवर में शादाब खान ने छह रन दिए। वहीं 16वें ओवर में हारिस राऊफ ने केवल नौ ही रन दिए। पाकिस्तान आखिर के ओवर्स में रनों की गति पर ब्रेक लगाना चाहेगा।

12:56 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: मिचेल हे आउट

अबरार अहमद ने 14वें ओवर में मिचेल हे पवेलियन लौटे। ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल फाइन लेग पर गेंद को खेल रहे थे लेकिन वह मोहम्मद हारिस को कैच दे बैठे। पारी में मिचेल हे ने तीन रन बनाए।

12:45 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Live Update: जेम्स नीशम आउट

12वें ओवर में अबरार अहमद ने जेम्स नीशम को आउट किया। नीशम रिवर्स स्वीप करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद ग्लव्स पर लगकर मोहम्मद हारिस के हाथों में गई। अंपायर ने आउट नहीं दिया था लेकिन पाकिस्तान ने रिव्यू लिया और फैसला उनके पक्ष में रहा। नीशम ने 5 गेंदों में तीन रन बनाए।

12:42 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: फिन एलन आउट

फिन एलन अर्धशतक पूरा करते ही अगली गेंद पर आउट हो गए। 11वें ओवर की पहली गेंद पर एलन ने बल्ला स्विंग किया और एक्सट्रा कवर पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह हसन नवाज को कैच दे बैठे। 20 गेंदों में 50 रन बनाकर वह आउट हो गई। इस पारी में फिन एलन की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए।

12:40 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: फिन एलन का तूफानी अर्धशतक

10वें ओवर में शादाब खान ने 23 रन दिए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर फिन एलन ने लगातार दो चौके लगाए और फिर अगली दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर फिन ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

12:34 (IST) 23 Mar 2025
लाइव क्रिकेट स्कोर: मार्क चैपमैन आउट

हारिस राऊफ ने मार्क चैपमैन को आउट किया। नौवें ओवर की पहली ही गेंद पर हारिस राऊफ ने चैपमैन को बोल्ड कर दिया। चैपमैन गेंद को मिस कर गए और गेंद स्टंप्स से टकरा गई। 16 गेंदों में 24 रन बनाकर राऊफ पवेलियन लौट गए। इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए।

12:09 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: टिम सीफर्ट आउट

हारिस राऊफ ने टिम सेइफर्ट को आउट करके टीम को पहला झटका दिया। सेइफर्ट ने शॉर्ट लेंथ गेंद को डीप मिड विकेट पर गेंद को खेला और वह खुशदिल शाह को कैच दे बैठे। सेइफर्ट ने 22 गेंदों में 44 रन बनाए।

12:07 (IST) 23 Mar 2025
लाइव क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड का अर्धशतक पूरा

चौथे ओवर में अबरार अहमद ने 19 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर सेइफर्ट ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। वहीं अगी गेंद पर थर्ड मैन पर चौका जड़ा। ओवर की पांचवीं गेंद पर सेइफर्ट ने छक्का लगाया और इसके साथ ही टीम का अर्धशतक पूरा हो गया।

12:04 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: शाहीन शाह अफरीदी का महंगा ओवर

शाहीन शाह अफरीदी ने तीसरे ओवर में 15 रन दिए। शाहीन का एक और महंगा ओवर। इस ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन ने मिड विकेट पर चौका लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर सेइफर्ट ने छक्का जमाया।

12:02 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: टिम सेइफर्ट का शानदार छक्का

खुशदिल शाह ने दूसरे ओवर में 12 रन बनाए। ओवर की तीसरी गेंद पर टिम सेइफर्ट ने फ्लैट सिक्स जमाया। दो गेंद वाईड रही।

11:50 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहला ओवर शाहीन शाह अफरीदी ने डाला और 8 रन दीजिए। ओवर की दूसरी गेंद पर सेइफर्ट ने चौका जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर भी उन्होंने बल्ले से फाइन लेग पर चौका जड़ा।

11:32 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउलकेस, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओरोर्के

11:31 (IST) 23 Mar 2025
LIVE Cricket Score: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्दुल समद, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

11:25 (IST) 23 Mar 2025
लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मेजबान कीवी टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी।

11:10 (IST) 23 Mar 2025
PAK vs NZ, Cricket Score: न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, विलियम ओरोर्के, टिम रॉबिन्सन, ज़कारी फाउलकेस