आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 45वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 54 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई ने लखनऊ के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और 216 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा। अब ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास है।
DC vs RCB IPL LIVE Score: Watch Here
मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने 58 और सूर्यकुमार यादव ने 54 रन बनाए। रोहित शर्मा 12, विल जैक्स 29, तिलक वर्मा 6, हार्दिक पंड्या 5, और कॉर्बिन बॉश 20 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीन 25 और दीपक चाहर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करने आए मयंक यादव और आवेश खान दो-दो विकेट झटके। वहीं, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और दिग्वेश सिंह राठी ने एक-एक विकेट लिए।
Indian Premier League, 2025
Mumbai Indians
215/7 (20.0)
Lucknow Super Giants
161 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 45 )
Mumbai Indians beat Lucknow Super Giants by 54 runs
जसप्रीत बुमराह ने पलटा मैच का रुख
वहीं, मुंबई के विशाल लक्ष्य को पीछा करने उतरी लखनऊ के बल्लेबाज आज कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, आयुष बदोनी सबसे अधिक 35 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 34 और निकोलस पूरन 27 रन ही बना पाए। वहीं, इस दौरान मुंबई के गेंदबाजों का काफी बोलबाला रहा। आज मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर रहे जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कहर बरपा दिया और एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया। लखनऊ का पहला विकेट 18 रन पर गिरा।
पॉइंट्स टेबल की क्या है स्थिति
मुंबई इंडियंस अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। मुंबई के 12 अंक हैं। वहीं, लखनऊ 10 मैचों में से पांच जीत और पांच हार के साथ छठे नंबर पर है। उसे 10 पॉइंट्स मिले हैं।
मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ मुंबई की लगातार 5वीं जीत है। मुंबई की ओर जसप्रीत बुमराह लखनऊ पर कहर बनकर टूटे और एक ही ओवर में तीन विकेट ले लिए।
लखनऊ का एक और विकेट गिर गया है। रवि विश्नोई आउट होकर पवेलियन चले गए हैं। 19वें ओवर में लखनऊ का स्कोर 158 रन हो गया है।
जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ को तगड़ा झटका दिया है। एक ओवर में तीन विकेट लेकर मैच के रूख को बदल दिया है। वह डेविड मिलर, अब्दुल समद केब बाद अब अवेश खान को पवेलियन भेज दिया है।
लखनऊ को एक और झटका लगा है। आयुष बदोनी के बाद अब डेविड मिलर भी आउट हो गए हैं। वह , 16 गेंदों पर 24 रन बनाए।
लखनऊ का 5वां विकेट गिर गया है। आयुष बदोनी 22 गेंदों में 35 रन बन बनाए। अब डेविड मिलर और अब्दुल समद क्रीज पर हैं। 14.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 138/5 है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का स्कोर 14 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 134 रन हो गया है। लखनऊ को जीत के लिए अब 36 गेंदों में 82 रनों की जरूरत है।
लखनऊ का स्कोर 12 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 112 रन हो गया है। डेविड मिलर और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को एक के बाद एक झटका लग रहा है। पिछले 50 रनों के अंदर लखनऊ ने अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अब मिचेल मार्श 34 रन बनाकर पवेलियन चले गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें आउट कराया।
लखनऊ का स्कोर 10 ओवर के बाद तीन विकेट पर 103 रन हो गया है। मिचेल मार्श 12 गेंदों में 26 रन और आयुष बदोनी 21 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, मुंबई की ओर से नए गेंदबाज कॉर्बिन बॉश आए हैं।
लखनऊ का स्कोर आठ ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन हो गया है। मिचेल मार्श और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। मार्श 15 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब 9वां ओवर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या लेकर आए हैं।
लखनऊ को एक और झटका लगा है। निकोलस पूरन के बाद अब ऋषभ पंत भी आउट हो गए हैं। विल जैक्स ने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट झटक लिए हैं। लखनऊ का स्कोर 65/3
निकोलस पूरन आउट हो गए हैं। विल जैक्स ने उनका विकेट लिया है।
लखनऊ का स्कोर चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 29 रन हो गया है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।
लखनऊ को पहला झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को आउट कर दिया है। वह 11 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना पाएं। लखनऊ का स्कोर तीन ओवर के बाद एक विकेट पर 20 रन हो गया है।
लखनऊ का स्कोर दो ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन हो गया है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
लखनऊ की ओर से ओपनिंग करने एडेन मार्करम और मिचेल मार्श आए हैं। वहीं, मुंबई की ओर से बॉलिंग करने ट्रेंट बोल्ट आए हैं।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 216 रनों का लक्ष्य दिया है। रयान रिकेल्टन 58 और सूर्यकुमार यादव 54 रन बनाए। वहीं, लखनऊ की ओर से मयंक यादव और आवेश खान दो-दो विकेट झटके।
मुंबई का स्कोर 19 ओवर बाद 6 विकेट पर 202 रन हो गया है। 19वें ओवर में बॉलिंग करने आए दिग्वेश सिंह राठी काफी महंगे साबित हुए और कुल 19 रन दिए।
मुंबई को एक और झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अवेश खान की गेंदबाजी पर मिचेल मार्श ने कैच पकड़ा। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 183/ 6 है। नमन धीर और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर हैं।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 17 ओवर के बाद पांच विकेट पर 174 रन हो गया है। सूर्यकुमार यादव 48 रन और नमन धीर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
हार्दिक पंड्या आउट हो गए है। वह पांच गेंदों पर सिर्फ 6 रन ही बना पाए। मयंक यादव ने आउट किया। अब खेलने नमन धीर आए हैं। सूर्यकुमार यादव 21 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई का स्कोर 15 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 157 रन हो गया है। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद अब बैटिंग करने कप्तान हार्दिक पंड्या आए हैं। सूर्यकुमार यादव 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। तिलक वर्मा 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रवि विश्नोई ने के गेंद पर प्रिंस यादव ने कैच पकड़ा। मुंबई का स्कोर 13 ओवर के बाद चार विकेट पर 137 रन हो गया है।
मुंबई को तीसरा झटका लगा है। विल जैक्स 21 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रिंस यादव ने विकेट लिया। मुंबई का स्कोर 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन। सूर्यकुमार यादव 15 और तिलक वर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
मुंबई इंडियंस (MI) का स्कोर 10 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 105 रन पर पहुंच गया है। विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score
मुंबई को दूसरा झटका लगा है। रयान रिकेल्टन तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद आउट हो गए हैं। वह 32 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 89/2 है।
मुंबई का स्कोर आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर.. रन हो गया है। रयान रिकेल्टन 30 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे हैं और विल जैक्स 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस का स्कोर छह ओवर के बाद 66/1 हो गया है। रयान रिकेल्टन तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 49 रन बना लिए हैं। वहीं, लखनऊ की ओर से गेंदबाजी कर रहे दिग्वेश सिंह राठी दो ओवर में अब तक 25 रन दिए हैं।
पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 47 रन हो गया है। रयान रिकेल्टन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, विल जैक्स 2 दो रन बनाकर खेल रहे हैं। पांचवां ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने आठ ओवर दिया।
तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। रोहित शर्मा दो छक्का लगाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने गेंदबाजी करने आए मयंक यादव के लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाए फिर आउट हो गए। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 33/1 है। रोहित शर्मा की जगह बैटिंग करने विल जैक्स आए हैं।