आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 45वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 54 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई ने लखनऊ के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और 216 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा। अब ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास है। 

DC vs RCB IPL LIVE Score: Watch Here

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने 58 और सूर्यकुमार यादव ने 54 रन बनाए। रोहित शर्मा 12, विल जैक्स 29, तिलक वर्मा 6, हार्दिक पंड्या 5, और कॉर्बिन बॉश 20 रन बनाकर आउट हुए। नमन धीन 25 और दीपक चाहर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करने आए मयंक यादव और आवेश खान दो-दो विकेट झटके। वहीं, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और दिग्वेश सिंह राठी ने एक-एक विकेट लिए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Mumbai Indians 
215/7 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
161 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 45 )
Mumbai Indians beat Lucknow Super Giants by 54 runs

जसप्रीत बुमराह ने पलटा मैच का रुख

वहीं, मुंबई के विशाल लक्ष्य को पीछा करने उतरी लखनऊ के बल्लेबाज आज कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, आयुष बदोनी सबसे अधिक 35 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 34 और निकोलस पूरन 27 रन ही बना पाए। वहीं, इस दौरान मुंबई के गेंदबाजों का काफी बोलबाला रहा। आज मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर रहे जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कहर बरपा दिया और एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया। लखनऊ का पहला विकेट 18 रन पर गिरा।

पॉइंट्स टेबल की क्या है स्थिति

मुंबई इंडियंस अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। मुंबई के 12 अंक हैं। वहीं, लखनऊ 10 मैचों में से पांच जीत और पांच हार के साथ छठे नंबर पर है। उसे 10 पॉइंट्स मिले हैं। 

Live Updates
19:27 (IST) 27 Apr 2025
मुंबई ने लखनऊ पर दर्ज की जीत

मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ मुंबई की लगातार 5वीं जीत है। मुंबई की ओर जसप्रीत बुमराह लखनऊ पर कहर बनकर टूटे और एक ही ओवर में तीन विकेट ले लिए।

19:22 (IST) 27 Apr 2025
लखनऊ का गिरा एक और विकेट

लखनऊ का एक और विकेट गिर गया है। रवि विश्नोई आउट होकर पवेलियन चले गए हैं। 19वें ओवर में लखनऊ का स्कोर 158 रन हो गया है।

19:10 (IST) 27 Apr 2025
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score: बुमराह ने एक ओवर में झटके तीन विकेट

जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ को तगड़ा झटका दिया है। एक ओवर में तीन विकेट लेकर मैच के रूख को बदल दिया है। वह डेविड मिलर, अब्दुल समद केब बाद अब अवेश खान को पवेलियन भेज दिया है।

19:03 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 MI vs LSG LIVE Cricket Score: लखनऊ का गिरा छठा विकेट

लखनऊ को एक और झटका लगा है। आयुष बदोनी के बाद अब डेविड मिलर भी आउट हो गए हैं। वह , 16 गेंदों पर 24 रन बनाए।

18:59 (IST) 27 Apr 2025
लखनऊ का गिरा 5वां विकेट

लखनऊ का 5वां विकेट गिर गया है। आयुष बदोनी 22 गेंदों में 35 रन बन बनाए। अब डेविड मिलर और अब्दुल समद क्रीज पर हैं। 14.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 138/5 है।

18:53 (IST) 27 Apr 2025
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score: 14 ओवर के बाद लखनऊ 134/4

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का स्कोर 14 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 134 रन हो गया है। लखनऊ को जीत के लिए अब 36 गेंदों में 82 रनों की जरूरत है।

18:44 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 112/4

लखनऊ का स्कोर 12 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 112 रन हो गया है। डेविड मिलर और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं।

18:42 (IST) 27 Apr 2025
आईपीएल 2025 मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव क्रिकेट स्कोर: मिचेल मार्श आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को एक के बाद एक झटका लग रहा है। पिछले 50 रनों के अंदर लखनऊ ने अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अब मिचेल मार्श 34 रन बनाकर पवेलियन चले गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें आउट कराया।

18:33 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 MI vs LSG LIVE Cricket Score: 10 ओवर बाद लखनऊ का स्कोर 103/3

लखनऊ का स्कोर 10 ओवर के बाद तीन विकेट पर 103 रन हो गया है। मिचेल मार्श 12 गेंदों में 26 रन और आयुष बदोनी 21 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, मुंबई की ओर से नए गेंदबाज कॉर्बिन बॉश आए हैं।

18:25 (IST) 27 Apr 2025
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score: आठ ओवर बाद लखनऊ 73/3

लखनऊ का स्कोर आठ ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन हो गया है। मिचेल मार्श और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। मार्श 15 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब 9वां ओवर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या लेकर आए हैं।

18:19 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: ऋषभ पंत आउट

लखनऊ को एक और झटका लगा है। निकोलस पूरन के बाद अब ऋषभ पंत भी आउट हो गए हैं। विल जैक्स ने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट झटक लिए हैं। लखनऊ का स्कोर 65/3

18:17 (IST) 27 Apr 2025
लखनऊ का स्कोर 60/2

निकोलस पूरन आउट हो गए हैं। विल जैक्स ने उनका विकेट लिया है।

18:01 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG LIVE Score: 4 ओवर बाद लखनऊ 29/1

लखनऊ का स्कोर चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 29 रन हो गया है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।

17:55 (IST) 27 Apr 2025
लखनऊ को लगा पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को आउट कर दिया है। वह 11 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना पाएं। लखनऊ का स्कोर तीन ओवर के बाद एक विकेट पर 20 रन हो गया है।

17:49 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: 2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 18 रन

लखनऊ का स्कोर दो ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन हो गया है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

17:39 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: दूसरी पारी शुरू

लखनऊ की ओर से ओपनिंग करने एडेन मार्करम और मिचेल मार्श आए हैं। वहीं, मुंबई की ओर से बॉलिंग करने ट्रेंट बोल्ट आए हैं।

17:27 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: मुंबई ने लखनाऊ को दिया 216 रनों का लक्ष्य

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 216 रनों का लक्ष्य दिया है। रयान रिकेल्टन 58 और सूर्यकुमार यादव 54 रन बनाए। वहीं, लखनऊ की ओर से मयंक यादव और आवेश खान दो-दो विकेट झटके।

17:20 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: मुंबई का 'दोहरा शतक'

मुंबई का स्कोर 19 ओवर बाद 6 विकेट पर 202 रन हो गया है। 19वें ओवर में बॉलिंग करने आए दिग्वेश सिंह राठी काफी महंगे साबित हुए और कुल 19 रन दिए।

17:14 (IST) 27 Apr 2025
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score: सूर्यकुमार यादव आउट

मुंबई को एक और झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अवेश खान की गेंदबाजी पर मिचेल मार्श ने कैच पकड़ा। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 183/ 6 है। नमन धीर और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर हैं।

17:08 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG LIVE Score: 17 ओवर बाद मुंबई 173/5

मुंबई इंडियंस का स्कोर 17 ओवर के बाद पांच विकेट पर 174 रन हो गया है। सूर्यकुमार यादव 48 रन और नमन धीर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

16:56 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 MI vs LSG LIVE Cricket Score: हार्दिक पंड्या आउट

हार्दिक पंड्या आउट हो गए है। वह पांच गेंदों पर सिर्फ 6 रन ही बना पाए। मयंक यादव ने आउट किया। अब खेलने नमन धीर आए हैं। सूर्यकुमार यादव 21 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:50 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG LIVE Score: 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 157/4

मुंबई का स्कोर 15 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 157 रन हो गया है। तिलक वर्मा के आउट होने के बाद अब बैटिंग करने कप्तान हार्दिक पंड्या आए हैं। सूर्यकुमार यादव 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:40 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: मुंबई को लगा चौथा झटका, तिलक वर्मा आउट

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। तिलक वर्मा 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रवि विश्नोई ने के गेंद पर प्रिंस यादव ने कैच पकड़ा। मुंबई का स्कोर 13 ओवर के बाद चार विकेट पर 137 रन हो गया है।

16:32 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 MI vs LSG LIVE Cricket Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका लगा है। विल जैक्स 21 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रिंस यादव ने विकेट लिया। मुंबई का स्कोर 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन। सूर्यकुमार यादव 15 और तिलक वर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

16:22 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 MI vs LSG LIVE Cricket Score: 10 ओवर बाद मुंबई का स्कोर 105/2

मुंबई इंडियंस (MI) का स्कोर 10 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 105 रन पर पहुंच गया है। विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score

16:18 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 MI vs LSG LIVE Cricket Score: मुंबई का स्कोर 89/2

मुंबई को दूसरा झटका लगा है। रयान रिकेल्टन तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद आउट हो गए हैं। वह 32 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 89/2 है।

16:12 (IST) 27 Apr 2025
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score: मुंबई का स्कोर आठ ओवर के बाद 84/1

मुंबई का स्कोर आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर.. रन हो गया है। रयान रिकेल्टन 30 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे हैं और विल जैक्स 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

16:03 (IST) 27 Apr 2025
MI vs LSG LIVE Score: छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 66/1

मुंबई इंडियंस का स्कोर छह ओवर के बाद 66/1 हो गया है। रयान रिकेल्टन तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 49 रन बना लिए हैं। वहीं, लखनऊ की ओर से गेंदबाजी कर रहे दिग्वेश सिंह राठी दो ओवर में अब तक 25 रन दिए हैं।

15:56 (IST) 27 Apr 2025
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants LIVE Score: 5 ओवर बाद मुंबई 47/1

पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 47 रन हो गया है। रयान रिकेल्टन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, विल जैक्स 2 दो रन बनाकर खेल रहे हैं। पांचवां ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने आठ ओवर दिया।

15:47 (IST) 27 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: मुंबई को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। रोहित शर्मा दो छक्का लगाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने गेंदबाजी करने आए मयंक यादव के लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाए फिर आउट हो गए। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 33/1 है। रोहित शर्मा की जगह बैटिंग करने विल जैक्स आए हैं।