लोकेश राहुल (67) और मुरली विजय (82) के बाद चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 130) के बेहतरीन शतक के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट खोकर 360 रन बना लिए हैं। आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 451 रनों के मुकाबले भारत अभी भी 91 रन पीछे है। पुजारा के साथ रिद्धिमान साहा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने तीसरे दिन के पहले सत्र में मुरली विजय का विकेट गंवाया। विजय 82 रन बनाकर स्टीव ओकीफी की गेंद पर स्टंप आउट हुए। दूसरे सत्र में मेजबानों ने अंजिक्य रहाणे (14) और विराट कोहली (6) के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट गंवाए जिससे एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही भारतीय टीम को थोड़ा झटका जरूर लगा।
भोजनकाल तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में मेजबानों ने 110 रन जोड़े। भोजनकाल के बाद खेलने उतरी मेजबान टीम को अपने कप्तान कोहली से काफी उम्मीदें थीं। फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद विराट मैदान से दूर थे। बल्लेबाजी करने आए कप्तान ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। वह पैट कमिंस की गेंद पर ड्राइव करने गए लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरे स्लिप में गई जहां आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने उनका शानदार कैच पकड़ा। उप-कप्तान रहाणे लय पकड़ने की कोशिश कर रहे थे तभी पैट कमिंस की बाउंस को भांपने की गलती कर बैठे और विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए।
इसके बाद नायर ने क्रीज पर कदम रखा। दूसरे छोर पर खड़े पुजारा ने 94वें ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस पर चौका मार अपना शतक पूरा किया। यह इस श्रृंखला में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक है। चायकाल तक पुजारा 328 गेंदों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 17 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है। इससे पहले अपने पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 120 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने शनिवार को पहले सत्र में एक विकेट खोकर अपने खाते में 73 रन जोड़े। पहले दिन राहुल के आउट होने के बाद भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने वाली विजय और पुजारा की जोड़ी ने इस सत्र में भी अच्छी बल्लेबाजी की।
अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेल रहे विजय ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया। शतक की ओर बढ़ रहे विजय ने स्टीव ओकीफ की गेंद पर आगे बढ़कर मारने का प्रयास किया, लेकिन चूक गए और वेड ने उन्हें स्टम्पिंग करने में कोई गलती नहीं की। 183 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाने वाले विजय ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की। विजय 193 के कुल योग पर आउट हुए और इसके साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। विजय और पुजारा की जोड़ी की 2016-17 सत्र में छठी शतकीय साझेदारी है। वह ऐसा करने वाली विश्व की दूसरी जोड़ी बन गए।
इससे पहले, एक सत्र में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने 2005-06 सत्र में सबसे अधिक सात शतकीय साझेदारियां की थीं। इसके अलावा, राहुल और पुजारा की जोड़ी एक सत्र में भारत के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी भी बन गई। उन्होंने 2016-17 सत्र में 954 रन बनाए हैं। इस सूची में पहला नाम राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की जोड़ी का है। राहुल और गौतम ने 2008-09 सत्र में भारत के लिए 14 पारियों में 961 रनों की साझेदारी की थी।
Play on Day 3 ends & @cheteshwar1 remains unconquered on 130 with @Wriddhipops on 18. #TeamIndia 360/6 and trail by 91 runs #IndvAus pic.twitter.com/TXKhi9GNIh
— BCCI (@BCCI) March 18, 2017
यहां पढ़ें Live Cricket Score Updates of India vs Australia 3rd Test Day 3
4:33 PM: चेतेश्वर पुजारा भारतीय पारी का एक छोर संभाले हुए हैं और 129 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत पहली पारी के आधार पर आॅस्ट्रेलिया से 98 रन और पीछे है। रिद्धिमान साहा 12 रन बनाकर पुजारा का साथ दे रहे हैं।
3:54 PM: पैट कमिंस ने शॉर्ट पिच गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश किया है। उन्होंने केएल राहुल को भी शॉर्ट लेंथ डिलिवरी पर आउट किया था।
3:52 PM: आर अश्विन के आउट होने के बाद रिद्धिमान साहा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। चेतेश्वर पुजारा 117 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत पहली पारी के आधार पर आॅस्ट्रेलिया से 123 रन पीछे है।
3:49 PM: भारत का छठा विकेट आर अश्विन के रूप में गिरा। उन्हें पैट कमिंस ने शॉर्ट पिच गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों लपकवाया। पैट कमिंस ने भारत की पहली पारी में अब तक चार विकेट लिए हैं।
3:43 PM: आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दे रहे हैं। पिछले 7 ओवर में भारत ने सिर्फ 7 रन बनाए हैं। आर अश्विन 19 गेंदों में मात्र 1 रन बना सके हैं।
3:39 PM: पैट कमिंस के ओवर में आर अश्विन आउट होने से बाल बाल बच गए। पैट कमिंस ने बैट पैड ड्राइव को कैच करने का भरसक प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।
3:25 PM: करुण नायर के आउट होने के बाद आर अश्विन बल्लेबाजी करने आए हैं। आॅस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने तीन, जोश हेजलवुड और स्टीव ओकीफी ने एक एक सफलता हासिल की है।
3:22 PM: तीसरे दिन के खेल में 19 ओवरों का खेल बाकी है। भारत अभी भी आॅस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 129 रन पीछे है। चेतेश्वर पुजारा के उपर भारत को बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी है।
3.15 PM: भारत का पांचवा विकेट गिरा। करुण नायर आउट हो गए।
3.10 PM: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की जा रही है। बल्लेबाजों को रन बनाने में खासी तकलीफ हो रही है।
3.00 PM: भारत ऑस्ट्रेलिया से कुल 134 रन पीछे है। भारत को अब थोड़ा तेजी से रन बनाने होंगे।
2.45 PM: चेतेश्वर पुजारा इस वक्त 110 रन बना चुके हैं। वहीं करुण नायर फिलहाल 17 रन पर हैं।
2.40 PM: लंच के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है। 100 ओवर का खेल पूरा होने तक भारत ने 303 रन बनाए।
2:13 PM: टी ब्रेक के समय भारत ने चार विकेट गवांकर 303 रन बनाए हैं। चेतेश्वर पुजारा 109 रन बनाकर खेल रहे हैं। करुण नायर 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत अभी भी 148 रन पीछे है।
2:11 PM: आॅस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने अब तक स्टीव ओकीफी, नाथन लॉयन और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में स्पिन आक्रमण का इस्तेमाल किया है। स्पिनर्स को टर्न तो मिला है लेकिन वो विकेट लेने में नाकामयाब रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/843016278638022661
2:05 PM: चेतेश्वर पुजारा शतक बनाकर खेल रहे हैं। करुण नायर उनके साथ दूसरे बल्लेबाज हैं। भारत तीन सौ के स्कोर के करीब है।
1:53 PM: रांची टेस्ट: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा ग्यारहवां टेस्ट शतक, भारत से 170 रन पीछे, स्कोर 281/4
1:48 PM: चेतेश्वर पुजारा अपने शतक के करीब हैं। भारत ने चार विकेबट गवांकर 276 रन बना लिए हैं। आॅस्ट्रेलिया से 174 रन और पीछे है टीम इंडिया।
1:47 PM: पैट कमिंस ने भारत के चाथे विकेट का पतन किया। उनकी बाउंसर गेंद को अपर कट खेलने के चक्कर में अजिंक्य रहाणे विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच देकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 14 रन बनाए। करुण नायर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।
Brilliant initiative by the @BCCI to get school kids to witness Test Cricket throughout the home season #INDvAUS pic.twitter.com/TMY3zj6hBU
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) March 18, 2017
1:21 PM: चेतेश्वर पुजारा 12 चाकों की मदद से 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
12:58 PM: भारत ने विराट कोहली के रूप में अपना तीसरा विकेट गवां दिया है। विराट को 6 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं। भारत आॅस्ट्रेलिया के स्कोर से 221 रन पीछे है।
FIFTY! @cheteshwar1 brings up his 15th Test 50 @Paytm #INDvAUS pic.twitter.com/v2u0OUAlXz
— BCCI (@BCCI) March 18, 2017
12:44 PM: चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर की 15वीं फिफ्टी पूरी की। भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 217 रन है। पुजारा 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली 6 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
12:36 PM: चेतेश्वर पुजारा अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं। आॅस्ट्रेलिया से 241 रन पीछे है टीम इंडिया। विराट कोहली पुजारा के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
12:17 PM: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो चुका है, चेतेश्वर पुजारा का साथ देने के लिए विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।
11:42 AM: विजय और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई। केएल राहुल 67 रन बनाकर आउट हुए थे। आॅस्ट्रेलिया के लिए जोश हेज़लवुड और स्टीव ओकीफी ने एक एक विकेट लिया है।
Time for a break. #TeamIndia are 193/2 at Lunch on Day 3 of the 3rd @Paytm Test, trail Australia (451) by 258 runs #INDvAUS pic.twitter.com/yZvNYvvhcc
— BCCI (@BCCI) March 18, 2017
11:39 AM: मुरली विजय लंच से ठीक पहले स्टीव ओकीफी के ओवर में आगे निकलकर खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले 82 रन बनाए। लंच ब्रेक के समय भारत ने 2 विकेट गवांकर 193 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
11:31 AM: लंच ब्रेक से ठीक पहले स्टीव ओकीफी ने दिया भारत को दूसरा झटका, मुरली विजय 82 रन बनाकर आउट
11:24 AM: अपने 50वें टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं मुरली विजय, भारत आॅस्ट्रेलिया के स्कोर से 266 रन पीछे है। विजय 82 और पुजारा 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
11:17 AM: भारत आॅस्ट्रेलिया के स्कोर से 272 रन पीछे है। मुरली विजय 78 और पुजारा 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
10:55 AM: भारत ने तीसरे दिन पहले सत्र में अब तक 33 रन जोड़े हैं। चेतेश्वर पुजारा 25 रन और मुरली विजय 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:47 AM: स्टीव ओकीफी और नाथन लॉयन की गेंदे लगातार टर्न ले रही हैं। मुरली विजय के खिलाफ एलबीडब्लू का डीआरएस फैसला कंगारुओं के खिलाफ गया। रिप्ले में पता चला कि गेंद पहले बैट से लगी थी।
10:37 AM: चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज टिक कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुरली विजय ने अपने 50वें टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया है और क्रीज पर हैं। उनके साथ पुजारा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Test No. 50: ✔️
50 in 50th Test: ✔️
Congratulations @mvj888 #TeamIndia #IndvAus pic.twitter.com/L5wig3pQQT— BCCI (@BCCI) March 18, 2017
10:28 AM: रांची की विकेट से स्पिनर्स को टर्न मिलना शुरू हो गया है। स्टीव ओकीफी और नाथन लॉयन भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ले रहे हैं।
10:16 AM: रांची टेस्ट: मुरली विजय ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 133/1, पुजारा हैं दूसरे बल्लेबाज
10:03 AM: भारत पहली पारी के आधार पर आॅस्ट्रेलिया से 320 रन पीछे है। पुजारा 14 और मुरली विजय 49 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। भारत ने पहले सत्र के 8 ओवर में 12 रन बनाए हैं।
9:53 AM: दोनों देशों के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने अब तक कमाल की गेंदबाजी की है और वो विकेट लेने के मामले में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं। जडेजा ने इस टेस्ट सीरीज में अब तक कुल 17 विकेट लिए हैं वहीं अश्विन के नाम पर 16 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर स्टीव ओ कीफी ने 15 जबकि नाथन लियोन ने कुल 13 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट अब तक उमेश यादव ने लिए हैं। उमेश के नाम कुल 12 विकेट हैं।
9:45 AM: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे दिन सुबह बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इससे उनके चोटिल होकर रांची टेस्ट मैच से बाहर होने की अफवाहों पर विराम लग गया है।
Virat Kohli batting in Ranchi nets this morning. Looks set to bat at fall of next wicket #INDvAUS pic.twitter.com/bWbJkTnxUC
— Andrew Ramsey (@ARamseyCricket) March 18, 2017
9:40 AM: स्टीव ओकीफी की गेंद पर मुरली विजय ने तीसरे दिन की पहली बाउंड्री हासिल की और स्ट्रेट छक्का लगाया।
9:39 AM: तीसरे दिन की शुरुआत आॅस्ट्रेलिया ने एक छोर से तेज गेंदबाज और दूसरे छोर से स्पिनर के साथ की है। जोश हेज़लवुड के साथ स्टीव ओकीफी गेंदबाजी कर रहे हैं।
9.20 AM: भारतीय फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि विराट कोहली सुबह नेट पर प्रेक्टिस करते हुए देखे गए। इससे उनके जल्द ही फिट होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
9.10 AM: भारत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से 331 रन पीछे है।
9.00 AM: मैच शुरू होने में अभी कुछ देर है।

