मुंबई इंडियंस का विजय रथ रुक गया है। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही मुम्बई टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में लगातार सातवीं जीत हासिल करने से रोक दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग के 28वें राउंड रोबिन लीग मैच में पुणे ने मुम्बई को तीन रनों से हराया। मुम्बई ने पुणे को 160 रनों पर ही रोक दिया था लेकिन उसके बल्लेबाज 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सके। मुम्बई की शुरुआत अच्छी रही। जोस बटलर (13) और पार्थिव पटेल (33) ने पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने 4.2 ओवरों में ये रन जोड़े। बटलर को बेन स्टोक्स ने आउट किया। बटलर ने 13 गेदों पर तीन चौके लगाए। बल्ले के साथ लगातार सफल चल रहे नितिन राणा (3) इस मैच में नहीं चल सके और 51 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन का शिकार हुए। बेन स्टोक्स को मैच में उनके आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
पार्थिव का विकेट 60 के कुल योग पर गिरा। वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले पार्थिव ने 27 गेंदों पर चार चौके लगाए। इसके बाद 86 के कुल योग पर कर्ण शर्मा (11) आउट हुए। कर्ण को बेन स्टोक्स ने आउट किया। कप्तान रोहित शर्मा (58) और केरन पोलार्ड (9) ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। पोलार्ड रुककर खेल रहे थे जबकि रोहित दूसरे छोर पर बड़े शाट्स लगा रहे थे। पोलार्ड को हालांकि 122 के कुल योग पर इमरान ताहिर ने आउट करते हुए इस साझेदारी का अंत किया। पोलार्ड ने नौ गेंदों पर एक चौका लगाया। अब रोहित का साथ देने हार्दिक पंड्या (13) आए। अंतिम 18 गेंदों पर मुम्बई को 35 रनों की जरूरत थी और इसका दरोमदार काफी पद तक कप्तान पर था।
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेने के साथ रोहित ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक ने जयदेव उनादकत द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाते हुए कप्तान के अर्धशतक का जश्न मनाया और टीम पर से दबाव कम किया। इस ओवर में 11 रन बने। अब 12 गेंदों पर मुम्बई को जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी। 19वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। स्टोक्स ने इस ओवर में सिर्फ सात रन दिए और अपनी टीम को फिर मैच में वापस ले आए। अंतिम ओर में मुम्बई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। उनादकत ने अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की। हार्दिक ने 11 गेदंों पर दो चौके लगाए। इसके बाद रोहित ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर वापसी का ऐलान किया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर उनादकत ने रोहित को आउट कर मुम्बई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
रोहित ने 39 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए। अगली ही गेंद पर मिशेल मैक्लेघन रन आउट हो गए। हरभजन सिंह ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया लेकिन इसके बावजूद मुम्बई की टीम लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई। पुणे की ओर से स्टोक्स और उनादकत ने दो-दो विकेट लिए जबकि इमरन ताहिर, सुंदर और किस्टीयन को एक-एक सफलता मिली। इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में पुणे की शुरुआत देखकर बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मुम्बई की अनुशासित गेंदबाजी के आगे लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। राहुल त्रिपाठी (45) और अजिंक्य रहाणे (38) की सलामी जोड़ी ने पुणे को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 76 रन जोड़े। क्रुणाल पांड्या की जगह इस मैच में उतरे लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अपनी ही गेंद पर रहाणे का कैच पकड़ मुंबई को पहली सफलता दिलाई।
अर्धशतक की ओर बढ़ रहे राहुल को भी कर्ण ने अपना शिकार बनाया। पोलार्ड द्वारा लपके गए राहुल ने 31 गेंदें खेलीं और तीन चौके तथा दो छक्के लगाए। सलामी जोड़ी के जाने के बाद पुणे की टीम लगातार विकेट खोती रही। हरभजन सिंह ने पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ (17) को बोल्ड कर अपने टी-20 करियर के 200 विकेट पूरे किए। इस संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स (17) एक बार फिर विफल रहे। मिशेल जॉनसन ने उनकी गिल्लियां बिखेरीं। पिछले मैच के हीरो महेंद्र सिंह धौनी (7) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर पुणे को बड़ा झटका दिया। इसके बाद मनोज तिवारी ने 13 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रनों की अहम पारी खेल टीम को 150 का आंकड़ा पार कराया। उन्हें आखिरी ओवर में बुमराह आउट किया। डेनियल क्रिस्टीयन आठ और वॉशिंगटन सुंदर दो रन पर नाबाद लौटे। मुंबई की तरफ से कर्ण और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। जॉनसन और हरभजन को एक-एक सफलता मिली।
[matchcode-to-post id=”mirp04242017183405″]
यहां पढ़ें LIVE IPL Mumbai Indians vs Rising Pune Supergiant Match Cricket Score, T20
#IPL Match 28: @RPSupergiants 160/6 beat @mipaltan 157/8 by 3 runs. Relive the game – https://t.co/ZLf0VQEkLc #MIvRPS pic.twitter.com/7Tg3b9MNIh
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2017
11:42 PM: जयदेव उदानकट ने आखिरी ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को आउट कर पुणे को जीत दिलायी।
11:33 PM: रोहित शर्मा उदानकट के ओवर की चौथी गेंद पर हवा में शॉट खेल बैठे और गेंदबाज ने ही उनका कैच लपक लिया। रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 6 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 2 गेंदों में 11 रन बनाने हैं।
11:30 PM: रोहित शर्मा ने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया है। अब मुंबई को जीत के लिए 4 गेंदों में 11 रन बनाने हैं।
11:28 PM: जयदेव उदानकट मुंबई की पारी का अंतिम ओवर डाल रहे हैं। उनकी पहली गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में हार्दिक पांड्या अपना विकेट गवां बैठे। सीमा रेखा पर बेन स्टोक्स ने उनका शानदार कैच पकड़ा।
11:27 PM: बेन स्टोक्स ने 19वें ओवर में मात्र 7 रन दिए। अब मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने हैं। हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
11:20 PM: रोहित शर्मा ने आईपीएल के दसवें संस्करण में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। 18वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 137/5, 12 गेंदों में जीत के लिए 24 रन और बनाने हैं।
11:15 PM: केरोन पोलार्ड के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं। इमरान ताहिर ने 17वें ओवर में सिर्फ चार रन दिया और एक विकेट भी हासिल किया। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 18 गेंदों में 35 रन और बनाने हैं।
11:12 PM: इमरान ताहिर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में केरोन पोलार्ड 9 रन बनाकर स्टीव स्मिथ के हाथों सीमा रेखा पर लपके गए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 122/5, जीत के लिए 23 गेंदों में 39 रनों की दरकार
11:03 PM: 15 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 113/4, केरन पोलार्ड 7 और रोहित शर्मा 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 30 गेंदों में 48 रन बनाने हैं।
10:58 PM: 14वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 105/4, रोहित शर्मा 34 और केरोन पोलार्ड 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 56 रन बनाने हैं।
10:51 PM: बेन स्टोक्स ने कर्ण शर्मा को बेन स्टोक्स ने क्लीन बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दे दिया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 86-4, जीत के लिए 47 गेंदों में 75 रन और बनाने हैं। रोहित शर्मा का साथ देने क्रीज पर केरोन पोलार्ड आए हैं।
10:38 PM: वाशिंगटन सुंदर ने पार्थिव पटेल को क्लीन बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दे दिया है। पटेल ने 27 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद रोहित शर्मा का साथ देने कर्ण शर्मा आए हैं।
10:35 PM: नीतीश राणा को डेनियल क्रिश्चियन को जयदेव उदानकट के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई के दूसरे विकेट का पतन किया। राणा सिर्फ 3 रन बना सके।
10:24 PM: 6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 44-1, पार्थिव पटेल 25 और नीतीश राणा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 84 गेंदों में 117 रन बना लिए हैं।
10:14 PM: बेन स्टोक्स ने जोस बटलर को 17 रन के निजी स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट करा कर मुंबई के पहले विकेट का पतन कर दिया है।
10:07 PM: तीन ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 27/0, पार्थिव पटेल 16, जोस बटलर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:45 PM: जसप्रीत बुमराह ने पुणे की पारी का आखिरी ओवर डाला। इस ओवर में मनोज तिवारी ने पहली दो गेंदों पर दो चौके जड़े। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर मनोज तिवारी पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर 2 रन बना और आखिरी गेंद खाली गई। इस ओवर में कुल दस रन बने। डेनियल किश्चियन 8 और वाशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। पुणे ने 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए और मुंबई के सामने जीत के लिए एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
9:33 PM: 19वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 150/5, मनोज तिवारी 14 और डेनियल क्रिश्चियन 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह पुणे की पारी का आखिरी ओवर डालेंगे।
9:25 PM: जसप्रीत बुमराह पुणे की पारी का 18वां ओवर डाल रहे हैं। उनके ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना, दूसरी गेंद पर मनोज तिवारी ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी क्लीन बोल्ड हो गए। मुंबई का स्कोर 138/5
9:22 PM: मुंबई इंडियंस का स्कोर 17 ओवर की समाप्ति पर 137/4, मनोज तिवारी 11 और एमएस धोनी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
9:17 PM: बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर मिशेल जॉनसन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बुरी तरह चूक गए और गेंद उनके स्टंप्स में जा लगी। मुंबई इंडियंस का स्कोर 126/4
9:15 PM: सोलहवें ओवर की समाप्ति पर पुणे सुपरजाण्ंट का स्कोर 126/3, बेन स्टोक्स 17 और एमएस धोनी 7 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
9:11 PM: पंद्रहवें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 120/3, महेंद्र सिंह धोनी 6 और बेन स्टोक्स 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9:00 PM: हरभजन सिंह ने पुणे सुपरजाएंट को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर दिया। स्मिथ ने 12 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए।
8:53 PM: कर्ण शर्मा ने राहुल त्रिपाठी को केरोन पोलार्ड के हाथों कैच आउट करा कर मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई है। राहुल त्रिपाठी ने 31 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों तथा 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।
8:46 PM: 10वें ओवर की समाप्ति पर पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 84-1, राहुल त्रिपाठी 43 और स्टीव स्मिथ 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:44 PM: कर्ण शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई है। अजिंक्य रहाणे ने 32 गेंदों का सामना किया और 5 चौकों तथा एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए।
8:34 PM: हरभजन सिंह ने पुणे की पारी का सातवां ओवर डाला और उसमें 7 रन बने। अजिंक्य रहाणे 29 और राहुल त्रिपाठी 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पुणे का स्कोर 55/0
8:26 PM: कर्ण शर्मा मुंबई की पारी का छठा ओवर डाल रहे हैं। उनके इस ओवर में राहुल त्रिपाठी ने छक्का जड़ा है। छह ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 48/0
8:24 PM: पांच ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 37/0, अजिंक्य रहाणे 22 और राहुल त्रिपाठी 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
8:17 PM: मुंबई इंडियंस ने कुनल पांड्या के स्थान पर कर्ण शर्मा को मौका दिया है। कर्ण लेग स्पिनर हैं, वो इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने उनको पुणे की पारी का चौथा ओवर सौंपा है।
8:13 PM: मिशेल जॉनसन पुणे की पारी का तीसरा ओवर डाल रहे हैं। आईपीएल में जॉनसन का यह पहला मैच है। कुनल पांड्या को इस मैच में मुंबई ने आराम दिया है। लसिथ मलिंगा भी आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।
8:10 PM: दूसरे ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 18/0, रहाणे 11 और राहुल त्रिपाठी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:09 PM: मिशेल मैक्कलैनघन पुणे की पारी का दूसरा ओवर डाल रहे हैं। उनके इस ओवर में राहुल त्रिपाठी ने एक चौका हासिल कर लिया है।
8:06 PM: पहले ओवर की समाप्ति पर पुणे ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे ने मिशेल जॉनसन के ओवर की आखिरी गेंद पर प्वाइंट बाउंड्री के बाहर शानदार छक्का जड़ा।
8:02 PM: पुणे सुपरजाएंट की पारी शुरू हो चुका है। अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। मुंबई इंडियंस के लिए मिशेल जॉनसन गेंदबाजी कर रहे हैं।
7:48 PM: एक अच्छे स्कोर के लिए अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी, स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे बल्लेबाजों पर सभी की उम्मीद होगी। पुणे के लिए उसकी गेंदबाजी हमेशा से कमजोर रही है, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत से टीम की गेंदबाजी को भी बल मिला है। टीम की गेंदबाजी काफी हद तक इमरान ताहिर जैसे गेंदबाजों के प्रदर्शन पर टिकी है।
7:47 PM: आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था। उसका लक्ष्य मुंबई के खिलाफ नई शुरुआत कर जीत हासिल करने का होगा। पुणे के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी फॉर्म में आ गए हैं। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के क्रम में धोनी ने 34 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाकर 61 रनों की पारी खेली थी। मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए पुणे को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को और मजबूती से पेश करना होगा।
7:47 PM: मुंबई टीम की गेंदबाजी का कमाल दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला, जब 24 के कुल योग पर मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, पार्थिव पटेल और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों के कारण मुंबई टीम की बल्लेबाजी संतुलित है। टीम के पास मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा था कि वानखेड़े स्टेडियम में उनकी टीम ने खुद को अपराजित साबित किया है। ऐसे में पुणे के लिए मुंबई के इस आत्मविश्वास को तोड़ना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।
7:44 PM: दोनों टीमों की अंति एकादश
#IPL Preview Match 28 – @mipaltan vs @RPSupergiants. Match starts at 8 PM IST today https://t.co/QcQOXPc4vI #MIvRPS pic.twitter.com/Ann0jiKFrP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2017
#IPL Match 28: Here are the Playing XIs for @mipaltan vs. @RPSupergiants #MIvRPS pic.twitter.com/kBiQjPk2kf
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2017
टीमें :
मुंबई इंडियंस टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, नीतीश राणा, कर्ण शर्मा।
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, डेनियल क्रिस्टियन, इमरान ताहिर, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी और शार्दुल ठाकुर।

