मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम होने का गौरव हासिल किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल का अहम विकेट खो दिया था। अनिकेत चौधरी ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। पटेल के जाने के बाद जोस बटलर (33) और नीतीश राणा (27) ने टीम का स्कोर 61 तक पहुंचाया।
लेकिन 70 के कुल स्कोर तक यह दोनों भी पवेलियन लौट चुके थे। इन दोनों को पवन नेगी ने आउट किया। केरन पोलार्ड (17) का युजवेंद्र चहल ने ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। क्रुणाल पांड्या ने दो गेंदों पर दो रन ही बनाए थे कि वह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए।
मुंबई की टीम संकट में थी लेकिन, कप्तान रोहित 37 गेंदों में एक छक्का और छह चौकों की मदद से मुंबई को जीत तक ले गए। इसमें उनका बखूबी साथ दिया नौ गेंदों में 14 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या नेइससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने आखिरी ओवरों में केदार जाधव (28) और नेगी (35) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए।
बेंगलोर की पारी की शुरूआत करने उतरे कप्तान विराट कोहली (20) और मंदीप सिंह (17) ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। इसी स्कोर पर कर्ण शर्मा की गेंद पर हार्दिक ने मंदीप का कैच लपका। इसके बाद टीम के खाते में नौ रन ही जुड़ पाए थे कि मिशेल मैक्लेघन ने रोहित के हाथों कोहली को आउट कर टीम को दूसरा और बड़ा झटका दिया। कोहली के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड (12) और अब्राहम डिविलियर्स (43) ने तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। 85 के कुलयोग पर क्रुणाल ने हार्दिक के हाथों ट्रेविस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 102 के स्कोर पर क्रुणाल ने जसप्रीत बुमराह के हाथों डिविलियर्स को कैच आउट करवाया। डिविलियर्स ने 27 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
बुमराह ने डिविलियर्स के आउट होने के बाद जाधव के साथ बेंगलोर की पारी को आगे बढ़ाने उतरे शेन वॉटसन (3) को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। छठे विकेट के लिए नेगी और जाधव ने 54 रन जोड़कर टीम को 162 के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। इसी स्कोर पर मैक्लेघन ने पहले नेगी और अगली गेंद पर जाधव को आउट किया। टीम का आठवां विकेट 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर श्रीनाथ अरविंद के रूप में गिरा। नेगी ने 23 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के लगाए। मुंबई के लिए मैक्लेघन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं, क्रुणाल को दो और कर्ण तथा बुमराह को एक-एक सफलता मिली।
[matchcode-to-post id=”mibc05012017183415″]
यहां पढ़ें LIVE IPL Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Match Cricket Score, T20
7:38 PM: शेन वाटसन ने अंतिम ओवर की शुरुआत वाइड गेंद से की। रोहित उनके सामने हैं। पहली गेंद पर शर्मा ने सिंगल लिया है। दूसरी गेंद पर पांड्या ने सिंगल लेकर स्ट्राइक फिर से रोहित शर्मा को दे दी। शर्मा ने वॉटसने के ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर भी हार्दिक पांड्या ने एक रन हासिल किया। पांचवीं गेंद रोहित शर्मा ने फेस किया और इस गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 5 विकेट से हराकर अंकतालिका में केकेआर को शीर्ष से अपदस्थ कर दिया। रोहित शर्मा 37 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे।
7:33 PM: मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 7 रन बनाने हैं। रोहित शर्मा अर्धशतक जमाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हार्दिक पांड्या उनका साथ निभा रहे हैं। मुंबई की पारी का अंतिम ओवर शेन वाटसन कर रहे हैं।
7:27 PM: अनिकेत चौधरी अपना आखिरी और मुंबई की पारी का 18वां ओवर डाल रहे हैं। उनकी पहली दो गेंदों पर दो रन बने हैं। तीसरी गेंद पर भी सिंगल ही बन सका। चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने दो रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बन सका। अनिकेत चौधरी ने वाइड गेंद कर दी और उन्हें एक अतिरिक्त गेंद फेंकना पड़ रहा है। आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़ दिया। मुंबई का स्कोर 18 ओवर के बाद 145/5। मैच जीतने के लिए 12 गेंदों में 18 रन बनाने हैं।
7:20 PM: शेन वॉटसने ने कर्ण शर्मा को सीमा रेखा पर एडम मिल्ने के हाथों कैच आउट करा कर मुंबई इंडियंस के पांचवें विकेट का पतन किया। मुंबई को मैच जीतने के लिए 21 गेंदों में 33 रन बनाने हैं। रोहित शर्मा 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक पांड्या उनका साथ देने के लिए क्रीज पर नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं।
7:13 PM: मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 24 गेंदों में 38 रन बनाने हैं। रोहित शर्मा 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कर्ण शर्मा 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
7:08 PM: अनिकेत चौधरी मुंबई इंडियंस की पारी का 15वां ओवर डाल रहे हैं। पहली चार गेंदों में उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए हैं। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ा है। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने फिर चौका जड़ा और मुंबई का स्कोर 15वें ओवर की समाप्ति पर 114/4 पर पहुंचा दिया। जीत के लिए 30 गेंदों में 49 रन और बनाने हैं।
7:03 PM: 14वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 104/4, रोहित शर्मा 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कुनल पांड्या चोट लगने के कारण रिटायर हर्ट हो गए हैं और उनका स्थान लेने के लिए कर्ण शर्मा क्रीज पर आए हैं।
6:58 PM: युजवेंद्र चहल ने कीरोन पोलार्ड को ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट करा कर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया है। पोलार्ड 13 गेदों में 2 चौकों की मदद से 17 रन बना सके। मुंबई को जीतने के लिए 42 गेंदों में 65 रन बनाने हैं। कुनल पांड्या क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ देने के लिए आए हैं।
6:53 PM: 12वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 90/3, कीरोन पोलार्ड 10 और रोहित शर्मा 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
6:50 PM: 11वें ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 86-3, रोहित शर्मा 16 और कीरोन पोलार्ड 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
6:43 PM: पवन नेगी ने मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दे दिया है। उन्होंने खतरनाक फॉर्म में चल रहे नीतीश राणा को 27 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट कराया। हेड ने सीमा रेखा पर राणा का खूबसूरत कैच लपका। उनके आउट होने के बाद कीरोन पोलार्ड क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ निभाने आए हैं। मुंबई को जीत के लिए 62 गेंदों में 91 रन बनाने हैं।
6:39 PM: नौ ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने दो विकेट गवांकर 70 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा भी 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी को अगर मैच में मुंबई को टक्कर देनी है तो नियमित अंतराल पर विकेट चटकाना होगा।
6:32 PM: पवन नेगी ने जोस बटलर को ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट करा कर मुंबई इंडियंस के दूसरे विकेट का पतन किया। बटलर ने 23 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद नीतीश राणा का साथ देने कप्तान रोहत शर्मा क्रीज पर आए हैं।
6:29 PM: शेन वाटसन ने मुंबई की पारी के 7वें ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च किए। मुंबई को जीत के लिए 78 गेंदों में 105 रन बनाने हैं। नीतीश राणा और जोस बटलर के बीच 58 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पवन नेगी आठवां ओवर डाल रहे हैं।
6:28 PM: शेन वाटसन मुंबई की पारी का सातवां ओवर डाल रहे हैं। उनकी पहली दो गेंदों पर 1 रन बना है। तीसरी गेंद पर बटलर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक नीतीश राणा को दे दी। राणा चौथी गेंद पर कोई रन नहीं स्कोर कर सके। पांचवीं गेंद पर नीतीश राणा ने सिंगल ले लिया, आखिरी गेंद पर भी जोस बटलर कोई रन नहीं बना सके।
6:22 PM: 6 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस ने पार्थिव पटेल का विकेट गवांकर 55 रन बना लिए हैं। मैच जीतने के लिए मुंबई को 84 गेंदों में 108 रनों की दरकार है। नीतीश राणा 23 और जोस बटलर 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
6:16 PM: मुंबई को मैच जीतने के लिए 95 गेंदों में 126 रन और बनाने हैं। जोस बटलर और नीतीश राणा की जोड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रही है।
6:09 PM: एडम मिल्ने ने मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में 17 रन खर्चे। इस ओवर में जोस बटलर ने तीन चौके जड़े। तीन ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 32/1, नीतीश राणा 16 और जोस बटलर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
6:06 PM: एडम मिल्ने मुंबई की पारी का तीसरा ओवर डाल रहे हैं। जोस बटलर ने उनके ओवर की पहली गेंद को सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया। दूसरी गेंद पर भी बटलर ने शॉर्ट आर्म पुल शॉट के जरिए चौका हासिल किया।
6:03 PM: मुंबई की पारी का दूसरा ओवर युजवेंद्र चहल कर रहे हैं। श्रीनाथ अरविंद ने उनके ओवर की चौथी गेंद पर नीतीश राणा के खिलाफ एक संभावित मौका गवां दिया। चहल ने इस ओवर में 9 रन खर्च किए। दूसरे ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 15/1
5:59 PM: नीतीश राणा ने अनिकेत चौधरी के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। पहले ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 6 रन।
5:55 PM: मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। अनिकेत चौधरी ने पारी की पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल को युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट करा कर मुंबई के पहले विकेट का पतन कर दिया।
5:44 PM: आरसीबी ने निधारित 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 162 रन बनाए। आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। पवन नेगी ने भी 35 रनों की उपयोगी पारी खेली। केदार जाधव ने 28 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए मिशेल मैक्कलैनघन सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने आरसीबी के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। कुनल पांड्या को 2 सफलता मिली। कर्ण शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने एक एक सफलता अर्जित की।
5:38 PM: मिशेल मैक्कलैनघन ने पवन नेगी को अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर पवन नेगी को सीमारेखा के पास कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया। पवन नेगी ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके तथा तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाए। अगली ही गेंद पर मैक्कलैनघन ने केदार जाधव को भी उसी स्थान पर कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच आउट करा कर आरसीबी के सातवें विकेट का पतन कर दिया।
5:32 PM: जसप्रीत बुमराह आरसीबी की पारी का 19वां ओवर डाल रहे हैं। इस ओवर में पवन नेगी ने लांग लेग पर शानदार छक्का लगाया है। इस आवेर में बुमराह ने कुल दस रन खर्च किए। आरसीबी का स्कोर 157/5
5:29 PM: लसिथ मलिंगा ने आरसीबी की पारी का 18वां ओवर किया। इस ओवर में पवन नेगी ने दो छक्के लगाए और कुल 15 रन बने। 18वें ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 147/5, केदार जाधव और पवन नेगी दोनों 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर खेल रहे हैं।
5:24 PM: 17वें ओवर की समाप्ति पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने पांच विकेट गवांकर 132 रन बना लिए हैं। केदार जाधव 23 और पवन नेगी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बचे हुए तीन ओवरों में ये दोनों बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बटोर कर आरसीबी को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन उनके सामने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज हैं।
5:20 PM: 16वें ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन। बचे हुए चार ओवर्स में केदार जाधव आरसीबी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
5:14 PM: पंद्रहवें ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 115-5, केदार जाधव 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पवन नेगी उनका साथ निभा रहे हैं।
5:09 PM: जसप्रीत बुमराह ने शेन वाटसन को 3 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर आरसीबी को पांचवां झटका दे दिया। उनके आउट होने के बाद पवन नेगी क्रीज पर आए हैं। केदार जाधव से आरसीबी को तेज पारी की उम्मीद होगी, जो क्रीज पर मौजूद हैं।
5:01 PM: तेरह ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 106-4, केदार जाधव के साथ शेन वाटसन क्रीज पर मौजूद हैं।
4:57 PM: कुनल पांड्या ने एबी डिविलियर्स को लसिथ मलिंगा के हाथों कैच आउट करा कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। एबी ने 27 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शेन वाटसन क्रीज पर आए हैं।
4:51 PM: कुनल पांड्या ने ट्रेविस हेड को 12 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करा कर आरसीबी के तीसरे विकेट का पतन कर दिया है। एबी डिविलियर्स 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। केदार जाधव उनके साथ दूसरे बल्लेबाज हैं। आरसीबी ने ग्यारहवें ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट गवांकर 87 रन बना लिए हैं।
4:57 PM: दसवें ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 80/2, एबी डिविलियर्स 32 और ट्रेविस हेड 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
4:43 PM: कुनल पांड्या के इस ओवर में 15 रन बने। 9वें ओवर की समाप्ति पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु का स्कोर 75-2, एबी डिलियर्स 30 और ट्रेविस हेड 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
4:41 PM: कुनल पांड्या आरसीबी की पारी का 9वां ओवर डाल रहे हैं। उनके ओवर की पहली गेंद एबी डिविलियर्स ने चौका जड़ा, दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना और तीसरी गेंद को एबी ने छह रन के लिए सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया।
4:34 PM: कुनल पांड्या ने आरसीबी की पारी का सातवां ओवर डाला। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए। 7 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु का स्कोर 56-2, एबी डिविलियर्स 14 और ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
4:27 PM: मिशेल मैक्कलैनाघन ने छठे ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली ने 14 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए हैं।
4:24 PM: पांचवें ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर 40/1, विराट कोहली 20 और ट्रेविस हेड 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
4:18 PM: मुंबई के कप्तान रोहति शर्मा ने चौथे ओवर से ही कर्ण शर्मा को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया है। उन्होंने मनदीप सिंह को 17 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करा कर आरसीबी को पहला झटका दे दिया है।
4:15 PM: हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। तीन ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 21/0, विराट कोहली 5 और मनदीप सिंह 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
4:12 PM: रोहित शर्मा ने बेंगलूरु की पारी का तीसरा ओवर हार्दिक पांड्या को सौंपा है। पांड्या ने अपने ओवर की पहली चार गेंदों पर सिर्फ चार रन दिए हैं।
4:09 PM: दूसरे ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 16/0, विराट कोहली 2 और मनदीप सिंह 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:08 PM: बेंगलूरु की पारी का दूसरा ओवर लसिथ मलिंगा डाल रहे हैं। उनके ओवर की पहली दो गेंदों में दो रन बने हैं। तीसरी गेंद पर मनदीप सिंह ने चौका जड़ा है। चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना है।
4:04 PM: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के लिए विराट कोहली और मनदीप सिंह ने पारी की शुरुआत की है। मुंबई के लिए मिशेल मैक्कलैनघन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 10/0
टीमें :
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कैप्टन), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोस बटलर, नीतीश राणा, कीरोन पोलार्ड, कुनल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, मिशेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु: विराट कोहली (कैप्टन), केदार जाधव (विकेटकीपर, ट्रेविस हेड, एबी डिविलियर्स, शेन वाटसन, मनदीप सिंह, पवन नेगी, एडम मिल्ने, श्रीनाथ आरविंद, अनिकेत चौधरी, युजवेंद्र चहल।

