India vs Ireland 1st T20 Highlights: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां द विलेज मैदान पर खेले गए दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 76 रनों से शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि युजवेंद्रा चहल ने तीन विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

आयरलैंड के लिए जेम्स शेनोन ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक 60 रन बनाए। शेनोन के अलावा मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। बोएड रेंकिन (5) और पीटर चेज (2) नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन (74) के बीच 160 रन की शतकीय साझेदारी हुई। रोहित ने 61 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के जड़े। वहीं शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए।

रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है। वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए। शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांच गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 11, सुरेश रैना ने 10 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद छह रन बनाए। कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हो गए। आयरलैंड के लिए पीटर चेज ने 35 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। उन्होंने तीन विकेट आखिरी ओवर में झटके। केविन ओब्रायन को एक विकेट मिला।

India vs Ireland T20 Live Cricket Streaming, Ind vs Ire Live Score

Live Blog

India vs Ireland English

Highlights

  • 76 रनों से जीता भारत

  • आयरलैंड को झटके पे झटका

  • शैनन का अर्धशतक पूरा

  • आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा

23:47 (IST)27 Jun 2018
76 रनों से जीता भारत

आखिरी ओवर बुमराह के हाथ में है। आखिरी ओवर में आयरलैंड को 80 रन बनाने हैं। भारत की जीत तय है। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर रैंकिन ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर चेस ने एक रन लिया। पांचवी गेंद पर सिंगल। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में  9 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई। इसी के साथ भारत ने 76 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया। 

23:34 (IST)27 Jun 2018
मुश्किल में आयरलैंड

17वां ओवर हार्दिक पांड्या करा रहे हैं। ओवर की पांच गेंदें फेंकी जा चुकी हैं। इस ओवर में सिर्फ दो रन अब तक आए हैं। आखिरी गेंद पर डॉकरेल ने सिंगल लिया। आयरलैंड का स्कोर 17 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन।

23:13 (IST)27 Jun 2018
आयरलैंड को झटके पे झटका

13वां ओवर चहल के हाथ में। केविन ओ ब्रायन नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए हैं। चहल की पहली ही गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर दो रन लिए। तीसरी गेंद हवा में। केविन ओ ब्रायन आउट। चहल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे केविन ओ ब्रायन कि धवन ने उनका कैच लपक लिया। ओ ब्रायन 5 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे थे। अगली ही गेंद पर कप्तान विल्सन भी पवेलियन लौटे। चहल की गेंद पर धोनी ने स्टंपिंग कर उन्हें चलता किया। विल्सन 9 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे थे।

23:05 (IST)27 Jun 2018
11वें ओवर से आए 11 रन

युजवेंद्र चहल का ओवर। शैनन का शानदार प्रदर्शन जारी है। 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद गैरी विल्सन बीट हुए। चौथी गेंद पर विल्सन ने 1 रन लिया। शैनन ने पांचवी गेंद पर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर विल्सन ने दो रन लिया।

22:54 (IST)27 Jun 2018
शैनन का अर्धशतक पूरा

9वें ओवक की कमान युजवेंद्र चहल के हाथों में है। पहली गेंद पर शैनन ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद डॉट बॉल। तीसरी गेंद पर सिमी सिंह ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर शैनन ने शानदार छक्का लगाया। शैनन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मौका मिलते ही बड़े शॉट लगाने से नहीं चूक रहे हैं। मैच में अब तक तीन छक्के लगा चुके हैं। चहल की अगली गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। 9 ओवर की समाप्ति पर आयरलैंड की टीम 72 रन बना चुकी है। 

22:45 (IST)27 Jun 2018
आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा

युजवेंद्र चहल का पहला ओवर। पहली गेंद पर बालर्बिने ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर शेनन ने सिंगल दिया। चौथी गेंद पर विकेट। चहल की गेंद पर बालर्बिने धोनी की आसान स्टंपिंग का शिकार हो गए। आयरलैंड का दूसरा विकेट गिरा। 7 ओवर की समाप्ति पर आयरलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। सिमी सिंह नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए हैं।

22:37 (IST)27 Jun 2018
संभली आयरलैंड की पारी

पांचवे ओवर के लिए हार्दिक पांड्या को गेंद थमाई गई है। स्ट्राइक पर शेनोन मौजूद हैं। पहली और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना है। तीसरी गेंद पर शेनोन ने एक रन लिया। वहीं चौथी गेंद पर बालर्बिने ने चौका लगाया। पांचवी गेंद पर 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर शेनोन ने छक्का लगाया। 5 ओवर में 37 रन आयरलैंड।

22:18 (IST)27 Jun 2018
बाल-बाल बचे स्टर्लिंग

आयरलैंड की ओर से स्टर्लिंग और शेनोन सलामी जोड़ी के रूप में बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में। पहली ही बॉल पर सिंगल लेकर स्टर्लिंग ने टीम का खाता खोला। तीसरी बॉल पर शेनोन ने गेंद हवा में उठाई, जिसे फील्डर लपकने में नाकाम रहा। आयरलैंड- 4/0 (1)

22:01 (IST)27 Jun 2018
भारत ने दिया 209 रन का टारगेट, चेस ने आखिरी ओवर में झटके 3 विकेट

रोहित शर्मा तीसरे अंतर्राष्ट्रीय टी20 शतक से 4 रन दूर। पीटर चेस की पहली बॉल पर रोहित ने सिंगल लिया। अगली बॉल पर छक्का लगाने की कोशिश में धोनी कैच। क्रीज पर हार्दिक पांड्या आ चुके हैं। तीसरी गेंद पर रोहित बोल्ड। शतक से चूके। विराट कोहली बल्लेबाजी  के लिए आए। चौथी गेंद डॉट। पांचवीं गेंद पर कोहली कैच आउट। लास्ट बॉल पर पांड्या ने छक्का लगाया। भारत ने कुल 208 रन बनाए।

21:55 (IST)27 Jun 2018
भारत 200 पार

महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर धोनी ने चौके के साथ खाता खोला। तीसरी और चौथी बॉल पर सिंगल। लास्ट गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। भारत- 201/2 (19)

21:42 (IST)27 Jun 2018
रैना ने चौके के साथ खोला खाता

सुरेश रैना तीसरे नंंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। थॉमसन अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर रैना ने चौके जड़े। अगली बॉल डॉट। पांचवीं गेंद पर रोहित ने बाउंड्री लगाई। लास्ट गेदं पर सिंगल। इस ओवर से कुल 14 रन। भारत- 174/1 (17)

21:31 (IST)27 Jun 2018
भारत विशाल स्कोर की ओर

भारत ने 15 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 148 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 73, जबकि शिखर धवन 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही है। टीम इंडिया 9.87 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

21:23 (IST)27 Jun 2018
रोहित का अर्धशतक पूरा

के ओ ब्रायन अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर सिंगल के साथ रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। इस ओवर में एक वाइड की मदद से कुल 11 रन बने। भारत- 122/0 (13)

21:13 (IST)27 Jun 2018
धवन ने जड़ा अर्धशतक

डॉकरेल अपने तीसरे ओवर में। धवन ने पहली ही गेंद पर छक्का लगा अर्धशतक जड़ दिया है। अगली दो बॉल डॉट। चौथा गेंद पर धवन ने चौका लगाया। अगली बॉल पर सिंगल। स्ट्राइक रोहित के पाश लास्ट गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 12 रन। भारत- 106/0 (11)

21:06 (IST)27 Jun 2018
बैकफुट पर आयरलैंड

डॉकरेल अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। लास्ट गेंद पर धवन ने चौका जड़ा। भारत ने 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 84 रन बना लिए हैं। आयरलैंड फ्रंट फुट पर नजर आ रहा है।

20:52 (IST)27 Jun 2018
भारत की जबरदस्त शरुआत

भारत ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 23, जबकि शिखर धवन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही है। टीम इंडिया 9 से भी ज्यादा के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

20:42 (IST)27 Jun 2018
धवन ने लगाया मैच का पहला छक्का

स्टुअर्ट थॉपसन अपने पहले ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर धवन ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर धवन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का लगाया। अंतिम गेंद पर चौका। इस ओवर से कुल 17 रन बने। भारत- 28/0 (3)

20:33 (IST)27 Jun 2018
पहले ओवर में भारत बना सका सिर्फ 1 रन

भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। बॉयड रैंकिंग के हाथों में गेंद। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर सिंगल के साथ रोहित ने टीम का खाता खोला। अगली सभी गेंदें डॉट। भारत- 1/0 (1)

20:26 (IST)27 Jun 2018
प्लेइंग इलेवन

भारत- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्रा चहल। 

आयरलैंड- गैरी विल्सन (कप्तान), पॉल स्टर्लिग, जेम्स शेनन, एंड्रयू बालबिरने, सिमी सिंह, स्टुअर्ट पॉटिंयर (विकेटकीपर), केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, जॉर्ज डोकरेल, बोएड रेंकिन, पीटर चेज। 

20:17 (IST)27 Jun 2018
आयरलैंड को हल्के में नहीं लेगी टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद पहली बार भारत की सबसे मजबूत टीम मैदान पर दिखेगी। मार्च में श्रीलंका के खिलाफ हुई टी 20 श्रृंखला में कोहली , भुवनेश्वर कुमार , जसप्रीत बुमराह और महेन्द्र सिंह धोनी को विश्राम दिया गया था। भारत मेजबान आयरलैंड को हल्के में बिल्कुल नहीं लेगा।

20:15 (IST)27 Jun 2018
आयरलैंड ने जीता टॉस

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मेजबानों के लिए यह सीरीज बड़ी और अहम है। हाल ही में नेतृत्व में बदलाव हुआ है। आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। 

20:00 (IST)27 Jun 2018
टीमें:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल। 

आयरलैंड : गैरी विल्सन (कप्तान/विकेटकीपर), एंड्रयू बालर्बिने, पीटर चेस, जॉर्ज डोकरेल, जोश लिटिल, एंटी मैक्ब्राइन, केवीन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोयनटेर, ब्योड रैंकिंन, जेम्स शेन, सिमि सिंह, पॉल स्टीरलिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन। 

19:56 (IST)27 Jun 2018
सिमरनजीत सिंह भी हैं आयरलैंड टीम में मौजूद

आयरलैंड टीम में विलियम पोर्टरफील्ड और गैरी विल्सन  दोनों टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार हैं और ऐसे में इस अहम सीरीज में इन दोनों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। वहीं हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन पर भी टीम का दारोमदार होगा। इन सभी को भारत के खिलाफ टी-20 खेलने का अनुभव भी है। टीम में पंजाब के जन्मे ऑफ स्पिनर सिमरनजीत सिंह भी मौजूद हैं जो भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।