मौजूदा विजेता भारत ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसकी भिड़ंत रविवार को पाकिस्तान से होगी। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को 50 ओवर में सात विकेट पर 264 रनों पर रोक दिया। इस लक्ष्य को भारत ने शिखर धवन (46), रोहित शर्मा (नाबाद 123) और विराट कोहली (नाबाद 96) की बेहतरीन पारियों की मदद से 40.1 ओवर में ही महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 70 रन सलामी बल्लेबाजी तमीम इकबाल ने बनाए। उनके अलावा मुश्फीकुर रहीम ने 61 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को खराब शुरुआत से निकालते हुए तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश पर हावी हो गए और बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर करने से चूक गई। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और केदार जाधव ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।
[matchcode-to-post id=”bain06152017181419″]
यहां पढ़ें LIVE Cricket Score, India vs Bangladesh Cricket Score
9:36 PM: 39वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 256/1, विराट कोहली 89 और रोहित शर्मा 121 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जीत के लिए 9 रन चाहिए।
9:29 PM: 37वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 239/1, रोहित शर्मा 115 और विराट कोहली 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:25 PM: 36वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 229/1, भारत को जीत के लिए 84 गेंद में 36 रन और बनाने हैं।
9:23 PM: 35वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 224/1, विराट कोहली 70 और रोहित शर्मा 108 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:10 PM: 33वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 206/1, रोहित शर्मा 96 और विराट कोहली 64 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
9:00 PM: 29वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 185/1, रोहित शर्मा 88 और विराट कोहली 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
8:47 PM: 26वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 172/1, रोहित शर्मा 83 और विराट कोहली 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
8:41 PM: 24वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 161/1, विराट कोहली 35 और रोहित शर्मा 80 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 104 रन और बनाने हैं।
8:37 PM: 23वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 156/1, रोहित शर्मा 78 और विराट कोहली 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 109 रनों की जरूरत है।
8:33 PM: 22वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 139-1 , विराट कोहली 24 और रोहित शर्मा 69 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 126 रन की जरूरत है।
8:23 PM: 20वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 124-1, रोहित शर्मा 65 और शिखर धवन 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 180 गेंदों में 141 रन और बनाने हैं।
8:02 PM: मशरफे मुर्तजा ने शिखर धवन (46) को मोसोद्देक हुसैन के हाथों कैच कराकर भारत को पहला झटका दिया।
7:46 PM: 12वें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 74/0, रोहित शर्मा 35 और शिखर धवन 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
7:36 PM: दसवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 63/0, शिखर धवन 32 और रोहित शर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
7:26 PM: आठवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 56/0, रोहित शर्मा 26 और शिखर धवन 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
7:17 PM: छठे ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 36/0, रोहित शर्मा 21 और शिखर धवन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
7:13 PM: पांचवें ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 31/0, रोहित शर्मा 20 और शिखर धवन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
7:08 PM: 4ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 25/0, शिखर धवन 10 और रोहित शर्मा 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
7:04 PM: तीसरे ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 13-0, शिखर धवन 10 और रोहित शर्मा 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
6:59 PM: दूसरे ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 11-0, शिखर धवन 9 और रोहित शर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
6:57 PM: मुस्ताफिजुर रहमान भारत की पारी का दूसरा ओवर डाल रहे हैं। शिखर धवन ने उनके ओवर की दूसरी गेंद पर आॅफ साइड में शानदार प्लेसमेंट के जरिए चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद को भी शिखर धवन ने चार रन के लिए सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया।
6:54 PM: पहले ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 2-0, रोहित शर्मा 2 और शिखर धवन 0 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
6:51 PM: भारत की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी क्रीज पर है। बांग्लादेश की तरफ मशरफे मुर्तजा ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
6:21 PM: बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल ने 70 और मुशफिकुर रहीम ने 61 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। इन दोनों के आलावा कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 30 रन बनाए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा और केदार जाधव ने 2 2 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।
6:08 PM: 47वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 244/7, तस्कीन अहमद 4 और मुर्तजा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
6:03 PM: 46वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 236/7, मशरफे मुर्तजा 13 और तस्कीन अहमद 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
5:58 PM: जसप्रीत बुमरा ने महमुदुल्लाह को 21 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर बांग्लादेश के सातवें विकेट का पतन कर दिया। 45वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 229-7, मशरफे मुर्तजा और तस्कीन अहमद की जोड़ी क्रीज पर है।
5:50 PM: जसप्रीत बुमराह ने मोसोद्देक हुसैन को आउट कर बांग्लादेश के छठे विकेट का पतन कर दिया। हुसैन ने आउट होने से पहले 15 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर महमुदुल्लाह का साथ निभाने के लिए मशरफे मुर्तजा क्रीज पर आए हैं।
5:45 PM: 42वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 218/5, महमुदुल्लाह 17 और हुसैन 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
5:42 PM: 41वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 212/5, महमुदुल्लाह 12 और मोसोद्दक हुसैन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आर अश्विन 42वां ओवर डाल रहे हैं।
5:31 PM: 39वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 197-5, महमुदुल्लाह 10 और मोसाद्देक हुसैन 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
5:27 PM: 38वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 191-5, महमुदुल्लाह 3 और मोसाद्देक हुसैन 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
5:24 PM: 37वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 188/5, महमुदुल्लाह 2 और मोसाद्देक हुसैन 8 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
5:20 PM: केदार जाधव ने मुशफिकुर रहीम को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश के पांचवें विकेट का पतन किया। मुशफिकुर रहीम 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
5:17 PM: रवींद्र जडेजा ने शाकिब अल हसन को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। इस तरह बांग्लादेश को 177 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। महमुदुल्लाह 1 और मुशफिकुर रहीम 61 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
5:13 PM: 34वें ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 177/3, मुशफिकुर रहीम 60 और शाकिब अल हसन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
5:11 PM: 33वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 175/3, मुशफिकुर रहीम 59 और शाकिब-अल-हसन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
5:08 PM: विराट कोहली ने अब तक भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी करायी है। जिसमें भुवनेश्वर कुमार को दो और केदार जाधव को एक सफलता हाथ लगी है।
5:03 PM: 30वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 161-3, मुशफिकुर रहीम 55 और शाकिब अल हसन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
5:01 PM: केदार जाधव ने तमीम इकबाल को आउट कर बांग्लादेश के तीसरे विकेट का पतन किया। इकबाल 70 रन बनाकर जाधव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
4:35 PM: 21वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 110/2, मुशफिकुर रहीम 30 और तमीम इकबाल 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
4:30 PM: 19वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 104/2, मुशफिकुर रहीम 24 और तमीम इकबाल 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
4:27 PM: 18वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 96/2, तमीम इकबाल 43, मुशफिकुर रहीम 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
4:21 PM: 17वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 90/2, मुशफिकुर रहीम 19 और तमीम इकबाल 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
4:18 PM: 16वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 80/2, तमीम इकबाल 34 और मुशफिकुर रहीम 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
4:15 PM: 15वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 71/2, तमीम इकबाल 26 और मुशफिकुर रहीम 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
4:07 PM: 13वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 61/2, तमीम इकबाल 21 और मुशफिकुर रहीम 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
4:02 PM: विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट देकर, हार्दिक पांड्या और आर अश्विन को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया है। पांड्या बांग्लादेश की पारी का तेरहवां ओवर डाल रहे हैं।
4:00 PM: आर अश्विन ने बांग्लादेश की पारी का 12वां ओवर डाला। इस ओवर में एक अतिरिक्त सहित कुल दो रन बने। बांग्लादेश का स्कोर 49/2, तमीम इकबाल 12 और मुशफिकुर रहीम 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
3:57 PM: 11वें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 47/2, मुशफिकुर रहीम 12 और तमीम इकबाल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
3:53 PM: दसवें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 46-2, तमीम इकबाल 10 और मुशफिकुर रहीम 12 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
3:42 PM: भुवनेश्वर कुमान ने सब्बीर रहमान को प्वाइंट पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इस तरह बांग्लादेश ने 31 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गवां दिया। सब्बीर रहमान ने 19 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद तमीम इकबाल का साथ निभाने के लिए क्रीज पर मुशफिकुर रहीम आए हैं।
3:32 PM: पांचवें ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 31/1, सब्बीर रहमान 19 और तमीम इकबाल 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
3:28 PM: चौथे ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 26/1, सब्बीर रहमान 19 और तमीम इकबाल 6 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं।
3:24 PM: भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार के साथ जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। तीन ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर 21/1, तमीम इकबाल 6 और सब्बीर रहमान 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
3:19 PM: भुवनेश्वर कुमार ने बांग्लादेश की पारी के पहले ही ओवर में ओपनर सौम्य सरकार को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन लौटा दिया। सरकार अपना खाता भी नहीं खोल सके। उनके आउट होने के बाद सब्बीर रहमान क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
3:10 PM: भारत प्रतिद्वंद्वी टीम बांग्लादेश के बीते वर्षो के प्रदर्शन को देखते हुए उसे कमजोर टीम समझने की भूल नहीं करेगा। बता दें कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप 2007 और एशिया कप-2012 में भारत को हरा चुकी है। बांग्लादेशी टीम ने इस चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अहम मैच में न्यूजीलैंड को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उस मैच में 34 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश ने 264 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। वहीं भारत पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को हरा चुका है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।
3:00 PM: भारत के लिए मजबूत पक्ष : विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में खेलना चाहेगी और उस पर हावी रहने की कोशिश करेगी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी सभी अर्धशतक बना चुके हैं। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी भी खेली थी। टीम की गेंदबाजी भी संतुलित है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह अपनी सटीक लाइन लैंथ और विविधता पूर्ण गेंदबाजी से रन रोकने के साथ विकेट भी निकालते हैं। ये दोनों डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। वहीं स्पिन में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा अपना कमाल किसी भी विकेट और किसी भी परिस्थति में दिखा सकते हैं।
2:50 PM: बांग्लादेश की मजबूती : शाकिब के अलावा भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने बांग्लादेश की बल्लेबाजी सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, शाकिब, महमुदुल्लाह और अनुभवी मुश्फीकुर रहीम पर निर्भर करेगी। वहीं गेंदबाजी में बांग्लादेश का मुख्य हथियार बांए हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के बाद मुस्तफिजुर को भारतीय बल्लेबाजों के बारे में एक अंदाजा जरूर होगा। उनके अलावा गेंदबाजी में बांग्लादेश के पास तस्कीन अहमद, रूबले हुसैन और कप्तान मशरफे मुर्तजा के रूप में अच्छे गेंदबाज हैं। शाकिब भी गेंद के साथ कमाल करने की क्षमता रखते हैं।
2:40PM : दोनों टीमें इस प्रकार हैं …
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।
बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मोसद्दक हुसैन, रूबेल हुसैन, तस्कीन अहमद और मुस्तफीजुर रहमान।
2:30PM : भारत ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

