पहले टी-20 मैच में हार के बाद टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज को मात देकर श्रृंखला में बराबरी करने पर होंगी। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अमेरिका में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच लॉडरहिल के स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 143 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया को 20 ओवरों में 144 रनों का लक्ष्य मिला है। वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी कभी झटकों से उबर नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वेस्ट इंडीज कोई साझेदारी कर पाने में नाकाम रही। वेस्ट इंडीज की ओर से ओपनर चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा सिर्फ सिमंस, पोलार्ड, रसेल और ब्रेथवेट ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। अमित मिश्रा ने चार ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जबकि मोहम्मद शमी को दो विकेट मिले। इसके अलावा अश्विन और बुमरा को दो-दो विकेट मिले।
अमेरिका की जमीन पर क्रिकेट को मशहूर करने के लिए भारत-वेस्ट इंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम पहले मैच में आखिरी गेंद पर हार गई थी। 246 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम चार विकेट खोकर 244 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से लोकेश राहुल ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, मगर टीम को जीत नहीं मिली। उन्होंने 51 गेंदों में पांच छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। मैच की आखिरी गेंद पर भारत को दो रन चाहिए थे, धोनी स्ट्राइक पर थे, मगर उन्हाेंने शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े सैमुअल्स को कैच थमा दिया।
Ind vs WI, 2nd T20 Live Updates:
# बारिश की वजह से खेल रुका।
# दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 15-0
# पांचवीं गेद पर सिंगल। रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी गेंद।
# चौथी गेंद पर रहाणे ने तेजी से दो रन लिए। फील्डर्स पर दबाव बनाने की कोशिश।
# तीसरी गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। स्ट्राइक रहाणे के पास।
# दूसरा ओवर करने बद्री आए हैं। पहली गेंद पर रहाणे ने सिंगल लेकर खाता खोला।
# पहले ओवर के बाद भारत का स्काेर 8-0
# मैच की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा का शानदार छक्का। 74 मीटर लंबा छक्का।
# आंद्रे रसेल करेंगे वेस्ट इंडीज के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई। रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे भारतीय पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
# टीम इंडिया को 20 अोवरों में 144 रनों का आसान लक्ष्य मिला है। अब सारा जोर बल्लेबाजों पर रहेगा।
#TeamIndia bowl out #WI for 143 runs @Paytm T20 Series #IndvsWI #TeamIndiaInUSA pic.twitter.com/6k1Qyq5kbE
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 143 रन पर ऑलआउट।
# तीसरी गेंद, कॉपीबुक यॉर्कर, कोई रन नहीं।
# दूसरी गेंद पर सुनील नारायण ने जड़ा छक्का।
# अाखिरी ओवर करने आए हैं मोहम्मद शमी। पहली गेंद, कोई रन नहीं।
# 19वें ओवर की आखिरी गेंद, कोई रन नहीं, वेस्ट इंडीज का स्कोर- 136-9
# बुमरा 19वां ओवर फेंक रहे हैं। 18.4 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज 135-9
# 18 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्काेर 133-9
# पांचवीं गेट पर बोल्ड हो गए ब्रेथवेट। 18 रन बनाए।
17.5: WICKET! C Brathwaite (18) is out, b Amit Mishra, 133/9 https://t.co/KSIixe31i7 #WIvInd @Paytm
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# चौथी गेंद, कोई रन नहीं।
# 18वां ओवर करेंगे अमित मिश्रा। पहली गेंद पर ब्रेथवेट का गगनचुम्बी छक्का।
# 17 ओवर की आखिरी गेंद, रसेल ने उठा कर मारा, आउट। कोहली ने 13 रन के निजी स्कोर पर पकड़ा कैच। स्कोर 123-8
16.6: WICKET! A Russell (13) is out, c Virat Kohli b Bhuvneshwar Kumar, 123/8
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# पांचवीं गेंद, एक रन, स्ट्राइक अब रसेल के पास।
# चौथी गेंद पर आगे बढ़कर खेलना चाहते थे। दो रन ब्रेथवेट के खाते में।
# तीसरी गेंद ब्रेथवेट ने जड़ा चौका। चालाकी से आॅफ साइड जा रही गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया। चौथी गेंद वाइड, फिर से फेंकनी होगी।
# दूसरी गेंद, ऑफ साइट पर फ्लिक कर रसेल ने सिंगल बटोरा।
# 17.1: कोई रन नहीं।
# भुवनेश्वर कुमार को अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है। वे 17वां ओवर करेंगे।
# 16 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 113-7
# कप्तान ब्रेथवेट बल्लेबाजी करने आए हैं। चौथी गेंद पर खाता खोला।
# दूसरी गेंद और बोल्ड। ब्रावो के स्टंप बिखकर गए। उन्होंने 3 रन बनाए।
# 16वें आेवर के लिए आए हैं अमित मिश्रा। पहली गेंद, रसेल को सिर्फ सिंगल से काम चलाना पड़ेगा।
# 15 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 110-6
# बुमरा ने की वापसी। पूरी तरह बीट हो गए रसेल। स्कोर 109-6
# चौथी गेंद पर रसेल का जोरदार जवाब, हुक कर जड़ा छक्का।
# तीसरी गेंद पर बुमरा ने रसेल को बीट किया। स्लोअर बाउंसर से दिया चकमा।
# बड़ा शॉट लगाना चाहते हैं ब्रावो, सिंगल से संतोष करना पड़ा।
# 15वां ओवर करने आए हैं बुमरा। पहली गेंद पर ब्रावो का शॉट, गेंद सीधे फील्डर के हाथ में।
# 14 ओवर के बाद स्कोर 102-6
# 14वां आेवर करने आए हैं अश्चिन। दूसरी गेंद पर ब्रावो ने सिंगल लेकर खाता खोला।
# वेस्ट इंडीज का छठा विकेट गिरा। फ्लेचर को बुमरा ने क्लीन बोल्ड किया। 3 रन बनाकर आउट हुए फ्लेचर।
# चौथी गेंद पर फ्लेचर ने सिंगल लिया। स्कोर 97-5
# 13वां ओवर करेंगे बुमरा। दूसरी गेंद पर विंडीज को लेग बाई से चार रन मिले।
# सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं आंद्रे रसेल। 12 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 92-5
# चौथी गेंद पर फ्लेचर आउट। अश्विन ने पगबाधा आउट किया। स्कोर 92-5
11.5: WICKET! K Pollard (13) is out, lbw Ravichandran Ashwin, 92/5
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# 12वें ओवर की तीसरी गेंद, कोई रन नहीं।
# अश्विन 12वां ओवर कर रहे हैं। पहली गेंद फ्लेचर को, एक रन।
# 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड का छक्का। वेस्ट इंडीज का स्कोर 89-4
# बुमरा की पांचवीं गेद और जोरदार अपील। गेंद ऑफ स्टंप से काफी दूर जाती हुई।
# पोलार्ड करेंगे फ्री हिट का सामना, मिडऑफ पर चार रन।
# बुमरा ने नो बॉल कर दी। फ्री हिट।
# पोलार्ड ने दो रन से अपना खाता खोला। वेस्ट इंडीज का स्कोर 10.3 ओवर में 78-4।
# बल्लेबाजी करने आए हैं किरेन पोलार्ड। बुमरा की दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं।
# 11वां ओवर डालने आए बुमरा को पहली गेंद पर मिला विकेट। मार्लन सैमुअल्स 5 रन बनाकर आउट।
10.1: WICKET! M Samuels (5) is out, c MS Dhoni b Jasprit Bumrah, 76/4
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# 10 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 77-3
# अश्विन के पांचवीं गेंद और धोनी ने सिमंस को किया स्टंप। वेस्ट इंडीज 76-3
# अश्चिन की चौथी गेंद, सिमंस ने लिया एक रन।
# 10वां ओवर डालने आए हैं रविचंद्रन अश्विन। पहली गेंद पर सैमुअल्स को दिया चकमा।
# आखिरी गेंद, सिंगल। नौ ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 72-2
# स्ट्राइक सैमुअल्स के पास। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं।
# अपना दूसरा ओवर डालने आए जडेजा की शुरुआती दोनों गेंदा पर सिमंस ने जड़ा चौका। तीसरी गेंद पर सिंगल।
# आठवें ओवर के बाद वेस्ट इंडीज 62-2।
# मिश्रा की पांचवीं गेंद, एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील। ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद।
# मिश्रा की चौथी गेंद पर सिमंस ने मिडऑफ पर जड़ा चौका। आउटसाइड ऑफ स्टंप जा रही गेंद पर सिमंस को बेहतरीन शॉट।
# दूसरी गेंद पर सैमुअल्स ने धीरे से बैट का मुंह खोला। एक रन।
# मिश्रा आठवां ओवर कर रहे हैं। पहली गेंद पर सिमंस का शॉट, एक रन लिया।
# सात ओवर के बाद वेस्ट इंडीज 55-2
# रविंद जडेजा गेंदबाजी करने आए हैं। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं।
# छह ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 54-2। लेंडल सिमंस चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं।
# अमित मिश्रा गेंदबाजी करने आए हैं। लेग स्पिनर मिश्रा 8 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। पहली गेंद पर चार्ल्स का विकेट लिया। रहाणे ने मिडऑन पर लिया कैच।
5.1: WICKET! J Charles (43) is out, c Ajinkya Rahane b Amit Mishra, 50/2
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# भुवी के ओवर की आखिरी गेंद। चार्ल्स ने सिंगल लिया। वेस्ट इंडीज के 50 रन पूरे।
# पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं।
# चौथी गेंद और चार्ल्स ने फिर दोहराई वही कहानी। इस बार मिडऑफ पर जड़ा चौका।
# तीसरी गेंद पर चार्ल्स का जोरदार चौका। मिडऑन पर करारा शॉट।
# पांचवां ओवर। भुवी की दूसरी गेंद, मिडऑफ पर शॉट, दो रन चार्ल्स के खाते में।
# चार ओवर के बाद वेस्ट इंडीज 39-1। चार्ल्स 18 गेंद में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। सैमुअल्स ने खाता नहीं खोला।
# चौथा ओवर, पांचवी गेंद पर चार्ल्स के बल्ले से निकला चौका। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं मार्लन सैमुअल्स।
# चौथी गेंद पर टॉप एज। गेंद हवा में। मगर धोनी के सिर के ऊपर से निकल गई।
# तीसरी गेंद पर कलाइयों के सहारे चार्ल्स ने गेंद को घुमाया और ऑन साइड पर शानदार छक्का।
# चौथे ओवर की दूसरी गेंद और लुइस आउट। शमी को मिला बड़ा विकेट। मिश्रा ने लपका कैच।
# तीन ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 24-0
# तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद, चार्ल्स को फिर बीट करने में कामयाब रहे भुवी।
# भुवी की चौथी गेंद। धोनी से छूटी, दो रन लेने में कामयाब रहे चार्ल्स-लुइस।
# तीसरे ओवर की तीसरी गेंद। चार्ल्स से मिस हुई।
# दूसरी गेंद और चार्ल्स ने शानदार छक्का जड़ा। शार्ट लेंथ गेंद थी, थोड़ा रूम बनाया और 6 रन।
# भुवी के दूसरे ओवर की पहली गेंद और चार्ल्स मिस कर गए।
# दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चौका। वेस्ट इंडीज का स्कोर 16-0
# शमी की पांचवींं गेंद पर फिर सिंगल।
# मिश्रा के पास फिर से गेंद, अच्छी फील्डिंग। स्टेडियम में मिश्रा… मिश्रा… की गूंज। दो रन बचाए।
# शमी की तीसरी गेंद और अमित मिश्रा की शानदार फील्डिंंग। बैकवर्ड फाइन लेग पर बांउड्री बचाई। सिंगल।
# शमी की दूसरी गेंद पर चार्ल्स ने सिंगल लिया। लुइस स्ट्राइक पर होंगे।
# दूसरे ओवर के लिए मोहम्मद शमी आए हैं। पहली गेंद पर कोई रन नहीं।
# पहले ओवर के बाद वेस्ट इंडीज 7-0
# पांचवी गेंद, इविन लुइस ने लेग साइड पर फ्लिक किया। दो रन बटोरे। लुइस ने कल शानदार शतक लगाया था।
# भुवी की तीसरी गेंद पर चार्ल्स ने जड़ा चाैका, चौथी पर सिंगल
# मैच की दूसरी गेंद, मिड ऑन पर खेली। कोई रन नहीं।
# मैच शुरू हो गया है। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।
# तकनीकी कारणों से मैच के शुरू होने में देरी। मैच अब 8:10 बजे से शुरू होगा।
UPDATE – Match to start at 10.40 AM EST and 8.10 PM IST #INDvWI
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# टीम से स्टुअर्ट बिन्नी को बाहर किया गया है, उनकी जगह अमित मिश्रा ने ली है। वेस्ट इंडीज टीम में कोई बदलाव नहीं।
IND XI: RG Sharma, A Rahane, V Kohli, L Rahul, MS Dhoni, R Ashwin, R Jadeja, A Mishra, B Kumar, M Shami, J Bumrah
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
WI XI: J Charles, E Lewis, M Samuels, L Simmons, A Fletcher, K Pollard, A Russell, DJ Bravo, C Brathwaite, S Narine, S Badree
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# टॉस के मौके पर धोनी ने कहा कि वे ‘कल की सकरात्मक बातों का फायदा उठाना चाहते हैं।’
# भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला।
The run machine @imVkohli is warming up – @Paytm #INDvWI #TeamIndiaInUSA pic.twitter.com/vV0KgGL5Gi
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
#TeamIndia #JaiHind @Paytm #TeamIndiaInUSA pic.twitter.com/BFVh71DF6r
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
# मैच भारतीय समयानुसार 7.30 बजे शुरू होगा।
Happy faces all around at the Central Broward Regional Park @Paytm T20 series #TeamIndiaInUSA pic.twitter.com/2NqFdO7Vw9
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
It's GAME DAY #INDvWI @Paytm T20 series. Match starts 7.30 PM IST today #TeamIndiaInUSA pic.twitter.com/AfyDyrO8tS
— BCCI (@BCCI) August 28, 2016
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत
एमएस धोनी (कप्तान), आर अश्विन, स्टुअर्ट बिन्नी, जेजे बुमरा, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, अंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, रोहित शर्मा, उमेश यादव
वेस्ट इंडीज
सीआर ब्रेथवेट, सैम्युअल बद्री, ड्वेन ब्रावो, जे चार्ल्स, एडीएस फ्लेचर, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, इविन लुइस, सुनील नारायण, किरेन पोलार्ड, आंद्रे रसल, मार्लन सैमुअल्स, लेंडल सिमंस