पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम पिछले साल अफगान मूल की एक लड़की की वजह से काफी दिनों तक चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर के कारण इमाद वसीम का नाम अफगानी लड़की के साथ जोड़ा गया था। लगभग चार महीने बाद पाकिस्तान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की वजह से यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, इमाद वसीम ने फेसबुक लाइव के जरिए जब शाहिद अफरीदी से उनका हालचाल जानना चाहा तो शाहिद ने उन्हें बेहद फनी अंदाज में जवाब दिया। किसी पार्टी के दौरान इमाद वसीम फेसबुक लाइव कर उसकी जानकारी दे रहे थे तभी शाहिद अफरीदी ने आकर उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने इमाद को हंसते हुए कहा, ”अफगान जलेबी कैसे हो? इस शब्द को सुनते ही इमाद शर्मा गए और अपनी नजरें नीचे कर ली। बता दें कि एक अफगान लड़की की वजह से इमाद काफी मुश्किल में फंस गए थे। इमाद शादीशुदा हैं और शादीशुदा होने के बाद उनकी अफेयर की खबरों ने उनकी पर्सनल लाइफ में कई तरह की परेशानियों को जन्म दे दिया था।

हालांकि, वसीम ने उस लड़की को अपना एक फैन बताया था। वसीम के मुताबिक लड़की ने उनके साथ फोटो लिया और फिर उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने उस लड़की से शादी कर ली है। वसीम के मुताबिक वह लड़की ऐसा कर बस सुर्खियां बटोरना चाहती थी। वो उस लड़की से बस एक बार ही मिले थे, वसीम ने मीडिया से इस मामले को बढ़ा चढ़ाकर ना दिखाने की भी गुजारिश की थी। वसीम के मुताबिक लड़की उन पर झूठा आरोप लगा रही थी।
वहीं लड़की का कहना था कि वसीम के साथ वो रिलेशनशिप में थी और जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम में वसीम को नहीं चुना गया था। चोट की वजह से कुछ समय से वह टीम से बाहर चल रहे हैं।