इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 53वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Kolkata Knight Riders 
206/4 (20.0)

vs

Rajasthan Royals  
205/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 53 )
Kolkata Knight Riders beat Rajasthan Royals by 1 run

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को इस स्कोर तक पहुंचाने में आंद्रे रसेल (नाबाद 57 रन, 25 गेंद, 4 चौके, 6 छक्के), अजिंक्य रहाणे (30 रन, 24 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के), रिंकू सिंह (नाबाद 19 रन, 6 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के), अंगकृष रघुवंशी (44 रन, 31 गेंद, 5 चौके) और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज (35 रन, 25 गेंद, 4 चौके, एक छक्का) ने अहम भूमिका निभाई। आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग (95 रन, 45 गेंद, 6 चौके, 8 छक्के), यशस्वी जायसवाल (34 रन, 21 गेंद, 5 चौके, एक छक्का), शिमरोन हेटमायर (29 रन, 23 गेंद, 1 चौका, एक छक्का), शुभम दुबे (नाबाद 25 रन, 14 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) और जोफ्रा आर्चर (12 रन, 8 गेंद, एक चौका) के अथक प्रयासों के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना पाई।

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 6 गेंद में 22 रन बनाने थे। शुभम दुबे ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर रन आउट हो गए और एक रन से टीम हार गई। इस जीत के साथ केकेआर के अब 11 अंक हो गए हैं। वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई। वह प्लेऑफ क्वालिफिकेशन की रेस में अभी बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। उसके अब 12 मैच में 6 अंक हैं और वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 8वें नंबर पर है।

राजस्थान की पारी, रियान का अर्धशतक

वैभव इस मैच में सिर्फ 4 रन बनाकर वैभव अरोड़ की गेंद पर रहाणे के हाथों लपके गए। क्रुणाल राठौड़ भी डक पर आउट हुए। यशस्वी 34 रन बनाकर जबकि ध्रुव जुरैल और हसरंगा डक पर आउट हो गए। इन दोनों को वरुण ने आउट कर दिया। रियान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और वो 95 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर 29 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर की तरफ से इस मैच में मोइन अली, हर्षित राणा और वरुण ने 2-2 जबकि वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट लिए।

केकेआर की पारी, रसेल का अर्धशतक

केकेआर के ओपनर सुनील नरेन 11 रन जबकि रहमानुल्ला गुरबाज 35 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान रहाणे 30 रन बनाकर आउट हो गए। रसेल ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने इस मैच में नाबाद 57 रन की पारी खेली जबकि रिंकू सिंह भी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए आर्चर, युद्धवीर, तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिए।

केकेआर की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

केकेआर के इम्पैक्ट सब- मनीष पांडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल।

राजस्थान के इम्पैक्ट सब- कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।

राजस्थान ने 3 जबकि कोलकाता ने किए 2 बदलाव

इस मैच के लिए राजस्थान ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए जबकि कोलकाता ने 2 बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में किए। कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में मोइन अली और रमनदीप सिंह की वापसी हुई। राजस्थान ने नितीश राणा की जगह हसरंगा को टीम में शामिल किया जबकि कुणाल राठौड़ और युद्धवीर सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया।

Live Updates
19:22 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: केकेआर ने राजस्थान को हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बाकी

केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक रन से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखा। इस मैच के आखिरी ओवर का रोमांच गजब का रहा जिसमें शुभम दुबे ने राजस्थान को लगभग जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन केकेआर एक रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। केकेआर के अब 11 अंक हो गए हैं और ये टीम अंकतालिका में छठे नंबर पर आ गई है। वहीं राजस्थान इस हार के बाद 6 अंक के साथ 8वें नंबर पर है।

19:11 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: जीत के लिए 6 गेंदों पर 22 रन की जरूरत

राजस्थान की टीम को जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 22 रन की जरूरत है। क्रीज पर जोफ्रा आर्चर और शुभम मौजूद हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर है।

19:04 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: रियान 95 रन बनाकर आउट

रियान पराग 95 रन बनाकर आउट हो गए और उन्हें हर्षित राणा ने आउट कर दिया। राजस्थान ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 34 रन बनाने हैं।

18:52 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: हेटमायर हुए आउट

हेटमायर 29 रन बनाकर आउट हो गए और राजस्थान का छठा विकेट गिरा। उन्होंने पराग के साथ मिलकर 48 गेंदों पर 92 रन की साझेदारी छठे विकेट के लिए की। शुभम दुबे क्रीज पर आए हैं।

18:44 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: 15 ओवर में बने 155 रन

पराग और हेटमायर गजब की बैंटिंग कर रहे हैं। राजस्थान ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए अब 30 गेंदों पर 52 रन बनाने हैं।

18:32 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: पराग ने लगाए 5 गेंदों पर 5 छक्के

रियान पराग ने 13वें ओवर में मोइन अली की 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए। वो 75 रन बनाकर नाबाद हैं और राजस्थान की बड़ी उम्मीद हैं। इस टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं।

18:29 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: रियान पराग का अर्धशतक

रियान पराग ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और इस सीजन में ये उनका पहला अर्धशतक रहा।

18:29 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार

राजस्थान की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर हेटमायर और रियान हैं जिनके बीच अच्छी साझेदारी हुई है।

18:08 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: राजस्थान का 5वां विकेट गिरा

वरुण ने हसरंगा को भी डक पर बोल्ड कर दिया। राजस्थान का 5वां विकेट गिरा। इस टीम ने 9 ओवर में 5 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर पराज और हेटमायर मौजूद हैं।

18:06 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: ध्रुव डक पर आउट

ध्रुव खाता भी नहीं खोल पाए और वो वरुण की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। राजस्थान ने चौथा विकेट गंवा दिया। क्रीज पर हसरंगा आए हैं।

18:03 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: यशस्वी 34 रन बनाकर आउट

यशस्वी 34 रन पर आउट हो गए और उनका कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा। ध्रुव जुरैल क्रीज पर आए हैं। राजस्थान ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं।

17:53 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: 5 ओवर में बने 46 रन

राजस्थान ने पहले 5 ओवर में 2 विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर यशस्वी के साथ कप्तान रियान पराग मौजूद हैं।

17:39 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

राजस्थान का दूसरा विकेट क्रुणाल के रूप में गिरा जो डक पर मोइन अली की गेंद पर कैच आउट हो गए। अब रियान पराग क्रीज पर आए हैं। राजस्थान ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 22 रन बना लिए हैं।

17:30 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: वैभव ने चौके से खोला खाता और हो गए आउट

वैभव ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और फिर दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में रहाणे के द्वारा लपके गए। उन्होंने 2 गेंदों पर 4 रन की पारी खेली। बैटिंग के लिए अब क्रुणाल राठौड़ क्रीज पर आए हैं।

17:13 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: केकेआर ने बनाए 206 रन

केकेआर ने रसेल के नाबाद 57 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 207 रन का टारगेट दिया।

17:02 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: रसेल ने 22 गेदों पर लगाया अर्धशतक

रसेल ने 22 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। केकेआर ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। रसेल 56 रन बनाकर नाबाद हैं।

17:00 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: केकेआर का चौथा विकेट गिरा

रघुवंशी 44 रन बनाकर जोफ्रा की गेंद पर कैच आउट हो गए। केकेआर का चौथा विकेट गिरा, रिंकू सिंह क्रीज पर आ चुके हैं।

16:58 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: रसेल ने लगाया हैट्रिक छक्का

रसेल ने 18वें ओवर में हैट्रिक छक्का तीक्षणा की गेंद पर लगाया। वो 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं।

16:52 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: आंद्रे रसेल ने बदला गेयर

आंद्रे रसेल ने गेयर बदल दिया और पिछले दो ओवर में जमकर रन बनाए। वो अभी 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं।

16:41 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: टेस्ट खेल रहे हैं रसेल

रसेल लगता है कि टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने 8 गेंदों पर 2 रन बनाए हैं। केकेआर ने 15 ओवर के बाद 3 विकेट पर 121 रन बनाए हैं। रघुवंशी 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

16:30 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: रहाणे 30 रन बनाकर आउट

कप्तान रहाणे ने 30 रन की पारी खेली और वो रियान पराग की गेंद पर कैच आउट हो गए। केकेआर की तीसरा विकेट गिरा गया। बैटिंग के लिए आंद्रे रसेल क्रीज पर आए हैं।

16:27 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: केकेआर के 100 रन पूरे

केकेआर के 100 रन 12वें ओवर में पूरा हुआ। इस टीम ने 12 ओवर के बाद 2 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। रहाणे और रघुवंशी के बीच तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:19 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: 10 ओवर में बने 86 रन

केकेआर ने 10 ओवर में 86 रन बना लिए हैं और इस दौरान 2 विकेट गिरे। रहाणे और रघुवंशी पारी के आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं। रहाणे 25 रन पर नाबाद हैं।

16:07 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: केकेआर का दूसरा विकेट गिरा

केकेआर का दूसरा विकेट गुरबाज के रूप में गिरा और उन्हें महीश तीक्षणा ने 35 दिन पर आउट करवा दिया। अब अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर आए हैं। केकेआर ने 7.4 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं।

16:01 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: पावरप्ले में बने 56 रन

केकेआर ने पावरप्ले में एक विकेट पर 56 रन बनाए और इस बीच एक विकेट सुनील नरेन के रूप में गिरा। अभी क्रीज पर रहाणे और गुरबाज मौजूद हैं।

15:50 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: रहाणे ने छक्के के साथ खोला खाता

रहाणे ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। केकेआर ने 4 ओवर के बाद एक विकेट पर 32 रन बना लिए हैं।

15:41 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: कोलकाता का पहला विकेट

सुनील नरेन ने गेयर बदला ही था कि युद्धवीर सिंह ने उनका काम तमाम कर दिया। उन्होंने नरेन को 11 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। केकेआर ने 2 ओवर में एक विकेट पर 13 रन बना लिए हैं। रहाणे क्रीज पर आए हैं।

15:31 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: केकेआर की बेटिंग शुरू

केकेआर की बैटिंग शुरू हो चुकी है और ओपनिंग के लिए सुनील नरेन के साथ रहमानुल्ला गुरबाज क्रीज पर आए हैं। राजस्थान की तरफ से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर फेंक रहे हैं। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने।

15:10 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल।

15:09 (IST) 4 May 2025
KKR vs RR IPL 2025 Live Score: केकेआर की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।