शुक्रवार (4 मई, 2018) को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जरूरी जीत हासिल कर मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। 174 रनों का लक्ष्य पीछा करने मैदान पर उतरी मुंबई की टीम ने एक ओवर शेष रहते इसे हासिल लिया। सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 57 रन बनाए, लेकिन 12 गेंदों में 31 रन बनाकर कुणाल पांड्या ने मुंबई की जीत को सुनिश्चित किया। खास बात यह है कि पंजाब के खिलाफ नाबाद 24 रन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने मैच में कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले जो अन्य बल्लेबाजों के लिए तोड़ना खासा मुश्किल भरा हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं जबकि आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि रोहित पहले भारतीय नहीं बल्कि नहीं एशिया में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह टी20 में अबतक 300 छक्के लगा चुके हैं।
इसके साथ रोहित ने एक अन्य रिकॉर्ड भी बना लिया है। दरअसल कप्तान रोहित शर्मा लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 17 बार नॉट आउट रहे हैं और हर बार उनकी टीम ने जीत हासिल की है। खबर के मुताबिक वह चार बार डेक्कन चार्जर्स की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के दौरान नाबाद रहे जबकि 13 बार मुंबई की तरफ से। बता दें कि रोहित शर्मा इस साल आईपीएल में दो बार नाबाद रहे हैं और दोनों बार मुंबई की टीम ने जीत हासिल की है।
Mumbai Indians seize Indore.
Unbeaten 56-run stand between Rohit and Krunal took just 21 balls, and a #KXIP‘s defeat at “home”#KXIPvMI #IPL2018 pic.twitter.com/PqO7ia7QWR
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 4, 2018
Match Winner For A Reason! #IPLT20 #IPL2018
(Stats Credit – Bharath Seervi) pic.twitter.com/UuveJzAcci— CricFit (@CricFit) May 4, 2018
Not just the first Indian, he is the first player from Asia to achieve this feat. And he also has the second-most sixes in #VivoIPL history!
There’s a reason why @ImRo45 is called HITMAN. Keep ’em coming, captain #क्रिकेटमेरीजान #MI #RCBvMI pic.twitter.com/kZ2B1m5qct
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 4, 2018
गौरतलब है कि पिछले साल की खिताबी विजेता मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस साल अच्छी नहीं रही है। टीम अभी तक खेले 9 मैच में कुल तीन में जीत हासिल कर सकी है। हालांकि प्लेऑफ के लिए मुंबई की उम्मीदें अभी बरकरार हैं।