चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फाइनल मैच के बाद मैदान पर बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आए। धोनी अक्सर मैच के बाद अपनी बेटी जीवा के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, फाइनल मैच के बाद भी धोनी ने ऐसा ही किया। जहां एक ओर पूरी टीम फोटो सेशन में बिजी थी तो वहीं धोनी जीवा को अपने पास बुला रहे थे। धोनी ने जीवा को गोद में उठाया और टीम के साथ खड़े हो गए। इसके बाद धोनी जीवा को लेकर मैदान में कुछ देर तक घूमते रहे। इस दौरान कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क भी धोनी के पास आए और जीवा की तारीफ करने लगे। इस दौरान जीवा के हाथ में एक फ्रूटी थी, जिसे वो धोनी को पीने को कह रही थी। धोनी अपनी बेटी की बात को कैसे टाल सकते थे, धोनी ने जीवा के हाथों ही फ्रूटी पी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा धोनी वाइफ साक्षी के साथ भी समय बिताया।
सोशल मीडिया पर आईपीएल ट्रॉफी के साथ धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद धोनी ने पोस्ट किया है, तस्वीर में धोनी जीवा और साक्षी दोनों के साथ खड़े हैं। वहीं जीवा को लेकर धोनी ने ट्विटर पर लिखा, ”जीवा को ट्रॉफी से कोई लेना-देना नहीं है, उसे बस ग्राउंड पर घूमना है। शेन वॉटसन ने फाइनल को यादगार बनाया, उन्होंने कमाल की पारी खेली”। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को आठ विकेट से मात दी।
इससे पहले चेन्नई 2010 और 2011 में जीत का स्वाद चख चुकी है। चेन्नई ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 181 रन बनाए जबकि सनराइजर्स 20 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रनों पर सिमट गई। चेन्नई की टीम स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल के प्रतिबंध के बाद आईपीएल में वापसी करते हुए चैम्पियन बनी।
Winning Captain MS Dhoni With Ziva Holding Frooti In Her Hand. #IPL2018Final #IPLFinal #CSKvsSRH #CSKvSRH #WhistlePodu pic.twitter.com/Zw2tmVADqY
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadejaaaa) May 27, 2018


