मुंबई इंडियंस के लिए इस साल सूर्यकुमार यादव सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हो रहे हैं। यादव ने इस सीजन खेले गए 10 मुकाबलों में मुंबई के लिए सबसे अधिक 399 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2012 में किया था, लेकिन यह सीजन सूर्यकुमार के लिए सबसे स्पेशल रहा है। इस सीजन उन्होंने सबसे अधिक रन बनाए हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह टीम के लिए उनका ओपनिंग करना माना जा रहा है। केकेआर की तरफ से खेलते हुए यादव ने काफी नीचे बल्लेबाजी करने के लिए उतरते थे, लेकिन इस साल मुंबई के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके का जमकर फायदा उठाया। शुरुआती ओवरों में सूर्यकुमार यादव गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं। मुंबई इंडियंस के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सूर्यकुमार की वाइफ देविशा शेट्टी ने अपने पति की बल्लेबाजी के बारें में कई बातें शेयर की।

देविशा शेट्टी से एक शो के दौरान जब एंकर सवाल करती हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि सूर्यकुमार यादव मैदान पर इतने लंबे-लंबे शॉट्स लगाने में कामयाब रहते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए देविशा कहती हैं सूर्य कुमार यादव मैदान पर जाने से पहले डीप चोकलेट और ब्राऊनी खाना पसंद करते हैं। वह मैदान पर अपने आपको शांत रखने के लिए ऐसा करते हैं। देविशा के अलावा क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा भी वहां मौजूद थी।
“Chocolate chip brownie with hot chocolate and some vanilla ice-cream!” – The secret behind SKY’s success?
We hope Chappie doesn’t watch this! #CricketMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/qvqdEciLSh
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 7, 2018
क्रुणाल पंड्या ने पंजाब के खिलाफ 12 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया था। वहीं पंखुड़ी ने बताया कि क्रुणाल मैदान पर जाने से पहले पंजाबी गाना सुनना पसंद करते हैं, इसके साथ ही वह गाने पर डांस करना भी पसंद करते हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पिछले दो मुकाबलों में पंजाब और कोलकाता जैसी बड़ी टीमों को हराया है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए मुंबई को आने वाले सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।