IPL 2018, KKR vs RR: कोलकाता की टीम पर नजर डाली जाए, तो दिनेश कार्तिक की टीम मुंबई के खिलाफ मिले 102 रनों की हार से निकलने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को 31 रनों से हराया था। पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता ने 245 रन बनाए थे, जो आईपीएल के इतिहास में चौथा सर्वोच्च स्कोर है। कार्तिक अपनी टीम का अच्छा नेतृत्व कर रहे हैं। बल्लेबाजी में सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल उनका साथ दे रहे हैं। इस बीच नितीश राणा और शुभम गिल जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

लगातार दो हार के बाद केकेआर ने आईपीएल का चौथा सबसे सर्वोच्च स्कोर छह विकेट पर 245 रन बनाकर पिछले मैच में  पंजाब को 31 रन से हराया । वहीं टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी रायल्स ने लगातार तीन जीत दर्ज की और तीनों में जोस बटलर जीत के सूत्रधार रहे ।

सलामी बल्लेबाज बटलर के नाबाद 94 रन की मदद से रायल्स ने मुंबई को सात विकेट से हराया । यह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर का लगातार पांचवां अर्धशतक था और उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के इस रिकार्ड की बराबरी कर ली ।

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।

पिछली पांच पारियों में बटलर ने 67, 51 , 82 , नाबाद 95 और नाबाद 94 रन बनाये हैं । केकेआर के लिये बटलर और बेन स्टोक्स को रोकना जरूरी होगा । कप्तान अजिंक्य रहाणे खराब फार्म में है जिसका केकेआर फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। राउंड राबिन चरण में केकेआर का ईडन गार्डंस पर यह आखिरी मैच है ।

IPL Streaming, KKR vs RR :

-कार्तिक क्रीज पर। जोफ्रा आर्चर की गेंद। पहली गेंद पर 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर रसेल ने शानदार चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवी गेंद पर कार्तिक के बल्ले से 4 रन। आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने शानदार छक्का लगाया। इसी के साथ केकेआर की शानदार 6 विकेट से जीत।

-16 वां ओवर बेन स्ट्रोक्स के हाथ में। पहली गेंद पर कार्तिक ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर विकेट। क्रिश लिन आउट। क्रिस लिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में थे। 42 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे थे। अनुरीत सिंह ने ुनका कैच पकड़ा। क्रीज पर नए बल्लेबाज आंद्रे रसेल आए हैं। अगली गेंद पर लेगबाई से एक रन लिया। राजस्थान ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। अगली गेंद पर एक रन। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं।

-14वां ओवर आर्चर के हाथ में। पहली ही गेंद पर लिन ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर लिन ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर लिन ने शानदार चौका लगाया। ओवर की समाप्ति पर केकेआर – 109/3(14)

-12वां ओवर उनादकट लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर लिन ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। केकेआर – 89/3(12)

10 वां ओवर जयदेव उनादकट को थमाया गया है। यह उनादकट का मैच में पहला ओवर है। इस ओवर में कुल 7 रन आए। ओवर की समाप्ति पर केकेआर – 80/3(10)

-आठवां ओवर कृष्णप्पा गौतम के हाथ में। पहली तीन गेंदों पर तीन रन मिले। चौथी गेंद पर राणा मे शानदार छक्का लगाया। पांचवी गेंद पर 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर क्रिश लिन ने 1 रन लिया। ओवर की समाप्ति पर केकेआर – 68/2(8)

-6ठां ओवर स्ट्रोक्स लेकर आए हैं। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर लिन ने एक रन लिया। राणा क्रीज पर हैं। अगली गेंद पर राणा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर लिन ने सिंगल लिया। अगली गेंद वाइड। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर एक रन। ओवर की समाप्ति पर केकेआर – 51/2(6)

-अगला ओवर बेन स्ट्रोक्स लेकर आए हैं। पहली गेंद पर उथप्पा ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर लिन ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर उथप्पा ने दो रन लिए। पांचवी गेंद पर विकेट। रॉबिन उथप्पा के हवाई शॉट को त्रिपाठी ने लपक लिया। उथप्पा 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे थे।

-दूसरे ओवर की गेंद बेन स्ट्रोक्स को थमाई गई है। सामना कर रहे हैं सुनील नारायण। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर विकेट। सुनील नारायण कैच आउट। पहले ओवर में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 21 रन ठोकने वाले सुनील नारायण बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। नए बल्लेबाज के रूप में रॉबिन उथप्पा आए हैं।

-आंद्रे रसेल की पहली गेंद एक रन। दूसरी गेंद पर कोई नहीं। तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर शुभमन गिल को अपना कैच थमा बैठे। राजस्थान की टीम की समस्याएं बढ़ती हुई।  राजस्थान-135/9

-राजस्थान को अगर यहां से 150 तक पहुंचना है तो उसे कम से कम 20 ओवर खेलने होंगे। सुनील नरेन की दूसरी गेंद पर चौका। तीसरी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर एक रन। राजस्थान-128/7(16)

-गौतम के आउट होने के बाद जयदेव उनादकट बल्लेबाजी करने आए हैं। कुलदीप यादव की पहली तीन गेंदों पर तीन रन। चौथी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर बेन स्टोक्स कुलदीप यादव को अपना कैच थमा बैठे। राजस्थान-107/7(13.5)

-केकेआर के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की है। कुलदीप यादव की पहली गेंद पर स्टुअर्ट बिन्नी कार्तिक के हाथों स्टंप आउट हुए। के गौतम बल्लेबाजी करने आए हैं। अगली चार गेंदों से तीन रन आए। राजस्थान-100/5(12)

-कुलदीप यादव की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर बटलर आउट। राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। बटलर इनफॉर्म बल्लेबाज थे और उनके आउट होने से टीम की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान-92/3(10)

-कुलदीप यादव की पहली गेंद पर दो रन। अगली गेंद पर रहाणे बोल्ड हो गए। राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। रहाणे के आउट होने के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए हैं। राजस्थान-79/2(8)

-आंद्रे रसेल ने त्रिपाठी को आउट कर रन रेट पर ब्रेक लगाने का काम किया। नरेन की पहली गेंद पर एक रन। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर चौका। राजस्थान-68/1(6)

-सुनील नरेन की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर त्रिपाठी ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर चौका। राजस्थान-59/0(4)

-प्रसिद्ध कृष्ण दूसरा ओवर लेकर आए हैं। दूसरी गेंद पर त्रिपाठी ने एक दोरदार छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर शानदार चौका। पांचवी गेंद पर एक और चौका। अंतिम गेंद पर चौका। राजस्थान-21/0(2) 

-राजस्थान और केकेआर के बीच इससे पहले 14 मुकाबले हो चुके हैं, दोनों ही टीमों ने सात-सात बार अपना मैच जीता है। ऐसे में इस मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने नाम 8 जीत दर्ज कर लेगी।

-राजस्थान की उम्मीदें एक बार फिर सलामी बल्लेबाज जोस बटलर से होगी। बटलर ने पिछली पांच पारियों में लगातार अर्धशतक जमया है, अगर आज वह एक ओर अर्धशतक जमाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।