टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जूझ रही दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल के अहम मुकाबले में कल सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी का सामना करना आसान नहीं होगा। एक बार फिर दिल्ली की शुरूआत बेहद खराब रही और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली नौ मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ छठे स्थान पर है।उसे पांच मैच और खेलने है और सभी उसके लिये नाकआउट की तरह होंगे।

गौतम गंभीर की कप्तानी में कई मैच हारने के बाद दिल्ली ने युवा श्रेयस अय्यर की कमान में बेहतर प्रदर्शन किया है। गंभीर ने खुद कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद श्रेयस को जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। युवा पृथ्वी शॉ, कप्तान अय्यर और रिषभ पंत ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन कोलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल प्रभावित नहीं कर सके हैं।

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।

IPL 2018

-ल्याम प्लकंट की पहली गेंद पर मनीष पांडे कैच आउट हो गए। मनीष पांडे सिक्स लगाने की कोशिश में 21 रन बनाकर पृथ्वी शॉ को कैच थमा बैठे। विजय शंकर ने युसूफ पठान का कैच छोड़ दिया।  हैदराबाद- 136/3 (18)

-आवेश खान की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दसरी गेंद पर एक रन। चौती गेंद पर मनीष पांडे ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर केन विलियमसन ने छक्का लगाया।  हैदराबाद- 125/2 (16)

-ल्याम प्लकंट की पहली गेंद पर एक रन। प्लकंट की तीसरी गेंद पर मनीष पांडे शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन वो असफल रहे। पांचवीं गेंद पर विलियमसन ने पुल शॉट लगाया।  हैदराबाद- 102/2 (14)

-ल्याम प्लकंट की पहली तीन गेंदों को केन विलियमसन और मनीष पांडे ने संभलकर खेला। हैदराबाद की टीम यहां से अब कोई और विकेट नहीं गंवाना चाहेगी। हैदराबाद- 92/2 (12)

-डेनियल क्रिस्टियन की पहली दो गेंदों पर एक रन। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर एक और रन। इस ओवर से 6 रन आए। हैदराबाद- 82/1 (10)

-हैदराबाद ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। एलेक्स हेल्स 21, जबकि शिखर धवन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद को जीत के लिए यहां से 130 रन की दरकार है।

-दिल्ली की ओर से आवेश खान दूसरा ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद पर हेल्स ने चौका लगाया। अगली बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर फिर से बाउंड्री। लास्ट बॉल पर सिंगल और धवन ने अपना खाता खोला। हैदराबाद- 11/0 (2)

-दिल्ली ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। विजय शंकर 6, जबकि विजय शंकडेनियल क्रिस्चियन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली इस वक्त 7.68 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।

राशिद खान अपने स्पेल के आखिरी ओवर में। पहली ही गेंद पर नमन ओझा रन आउट। मैदान पर विजय शंकर आए। अगली दो गेंदें सिंगल। पांचवीं बॉल पर पंत पगबाधा आउट। दिल्ली को इसी ओवर में 2 झटके लगे। दिल्ली- 135/5 (17)

-राशिद खान ने अपने दूसरे ओवर की शुरुआत पृथ्वी के विकेट के साथ की। पृथ्वी शॉ 65 रन बनाकर आउट हुए। मैदान पर ऋषभ पंत आ चुके हैं। इस ओवर से कुल 3 रन। दिल्ली- 98/2 (11)

-राशिद खान को पांचवें गेंदबाज के रूप में लगा दिया गया है। पहली दो गेंदों पर सिंगल। आखिरी तीन बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। दिल्ली- 85/1 (8)

-सिद्धार्थ कौल को गेंदबाजी आक्रमण में लगाया जा सकता है। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर पृथ्वी शॉ ने छक्का लगाया। लास्ट तीन गेंदों पर चौके। दिल्ली- 60/1 (6)

संदीप शर्मा हैदराबाद की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर शॉ ने 80 मीटर लंबा छक्का लगाया। चौथी गेंद पर मैक्सवेल रन आउट। दिल्ली को पहला झटका लगा। मैदान पर श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। दिल्ली- 15/1 (2)