किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट में खुद को जीवित रखा है। मुंबई की टीम ने इस सीजन में अभी तक 9 मैच खेल लिए है और उसमें ये उनकी तीसरी जीत है। पंजाब को इस मैच में मुंबई की टीम ने 6 विकेट से हराने का काम किया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की और टीम के लिए फिनिशर का काम किया। रोहित ने 15 गेंदों में नाबाद 24 रनों की पारी खेली। इस दौरान रोहित ने दो छक्के और एक चौका लगाया। पंजाब के खिलाफ दो छक्के जड़ते ही टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के जड़ने वाले रोहित पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, इस मामले में सबसे आगे 844 छक्कों के साथ क्रिस गेल हैं। वहीं मुंबई के बल्लेबाज किरोन पोलार्ड 525 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में ब्रेंडन मैकुलम (445), ड्वेन स्मिथ(367), शेन वॉटसन(357), और डेविड वॉर्नर(319) जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Chris Gayle, KXIP, MI, KXIP vs MI, ipl, ipl 2018, ipl 2018 time table, mi team 2018 players list, csk team 2018 players list, mi team 2018 squad, mi vs csk, ipl 2018 schedule, ipl 2018 team, ipl team 2018, ipl team 2018 players list, ipl scehdule 2018, ipl time table 2018, ipl team players list 2018, KXIP vs MI, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस, Kings XI Punjab vs Mumbai Indians
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 4 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी क्रिस गेल एक गेंद को खेलने की कोशिश करते हुए। फोटो-पीटीआई

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने दूसरे घर होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 11वें सीजन के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 175 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उनके गेंदबाज एक लिहाज से गेल को शांत रखने में कामयाब रहे। गेल उस अंदाज में नहीं दिखे जो इस मैच से पहले उन्होंने दिखाया था। गेल ने 40 गेंदों का सामना किया और दो छक्के व चार चौके लगाए।

गेल ने बेन कटिंग द्वारा फेंके गए 12वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर आईपीएल में अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन तीन गेंद पर बाद वह कटिंग की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे। गेल का विकेट 88 के कुल स्कोर पर गिरा। गेल इस सीजन लगातार रन बना रहे हैं और उनका फॉर्म इसी तरह चलता रहा तो वह इस छक्के लगाने की सूची में दूसरे खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ देंगे।