राजस्थान रायल्स की टीम 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग टी2 मैच में भी अपनी विजयी लय जारी रखकर तालिका में ऊपर की ओर बढ़ना चाहेगी। राजस्थान की टीम सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिलने वाली चुनौतियों से वाकिफ है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कुछ दिन पहले किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।
हैदराबाद की टीम सात में से पांच मैच जीत चुकी है, जबकि राजस्थान की टीम तीन जीत और इतनी ही हार के बाद पांचवें स्थान पर काबिज है। राजस्थान की टीम ऑल राउंडर कृष्णप्पा गौतम के शानदार प्रदर्शन से लगातार हार से बच गयी थी और उसने बीते रविवार मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से मात दी। मेजबान टीम उम्मीद करेगी कि कप्तान अजिंक्य रहाणे अच्छा प्रदर्शन कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाये और भारतीय टेस्ट टीम का यह उप कप्तान भी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेगा। वहीं प्रतिभाशाली संजू सैमसन टीम की बल्लेबाजी का मजबूत स्तंभ है और उनसे भी उम्मीद लगी होगी। यह खिलाड़ी भी कुछ अहम पारियां खेलकर आत्मविश्वास से भरा है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जोस बटलर भी उनकी बल्लेबाजी के लिये उपयोगी होंगे।
IPL 2018 Match 29, RCB vs KKR Live Cricket Score:
मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।
राजस्थान की गेंदबाजी की जिम्मेदारी मध्यम गति के गेंदबाज धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, बेन लाघलिन और गौतम पर होगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही अपने कप्तान डेविड वार्नर को गंवा दिया हो लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त जुझारू जज्बा दिखाया है और उनकी जीत इसका सबूत भी है।
RR vs SRH Match 28 highlights:
-राशिद खान के स्पेल के आखिरी ओवर की शुरुआत रहाणे ने छक्के के साथ की। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल डॉट। इस ओवर से महज 9 रन आए। टीम को जीत के लिए 27 रन की दरकार। राजस्थान- 125/4 (18)
-राशिद खान अपने दूसरे ओवर में। पहली 5 गेंदों पर सिंगल। लास्ट बॉल पर बटलर, शिखर धवन के हाथों कैच आउट। बटलर 10 रन बनाकर लेग स्पिन पर आउट। टीम को चौथा झटका लगा। राजस्थान- 96/4 (14)
-राजस्थान ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 32, जबकि जोस बटलर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को 48 गेंदों में 70 रन की दरकार है।
–सिद्धार्थ अपने दूसरे ओवर में। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर सैमसन, हेल्स के हाथों कैच। टीम को दूसरा झटका लगा। मैदान पर बेन स्टोक्स आ चुके हैं। इस सफल ओवर से 3 रन। राजस्थान- 72/1 (8)
-सिद्धार्थ कौल को चौथे गेंदबाज के रूप में लगा दिया गया है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर सैमसन ने मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से चौका निकाला। इस ओवर से 8 रन। राजस्थान- 43/1 (6)
–बेसिल थंपी को राजस्थान ने गेंदबाजी आक्रमण में लगा दिया है। पहली ही बॉल पर सैमसन ने चौका लगाया। अगली गेंद पर छक्का। तीसरी बॉल डॉट। चौथी गेंद पर सैमसन ने स्क्वायर लेग की ओर चौका लगाया। पांचवीं बॉल पर दो रन के लिए दौड़। इस ओवर से 17 रन। राजस्थान- 31/1 (4)
-शाकिब अल हसन राजस्थान के लिए दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर त्रिपाठी ने 2 रनों के लिए दौड़ लगाई। दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। लास्ट बॉल पर त्रिपाठी ने चौका जड़ा। राजस्थान- 13/0 (2)
-जोफ्रा आर्चर ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर शाकिब अल हसन को बोल्ड किया। मैदान पर यूसुफ पठान आ चुके हैं। पहली चार बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर पठान, कुलकर्णी के हाथों कैच। हैदराबाद को पांचवां झटका लगा।
-गौतम अपने स्पेल का अंतिम ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर मनीष पांडे ने डबल निकाला। इस ओवर से महज 6 रन आए। हैदराबाद- 126/3 (16)
–गौतम अपने तीसरे ओवर में। पहली दो बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर हेल्स, सैमसन के हाथों कैच आउट। टीम को दूसरा झटका लगा। इस ओवर से कुल 6 रन बने। हैदराबाद- 113/2 (14)
-हैदराबाद ने 12 ओवर में 99 रन बना लिए हैं। एलेक्स हेल्स 50, जबकि केन विलियमसन 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इस वक्त 8.25 रन प्रति ओवर के हिसाब से बल्लेबाजी कर रही है।
-बेन स्टोक्स अपने दूसरे ओवर में। पहली गेंद पर हेल्स ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। दूसरी बॉल पर डबल। अगली दो गेंदें सिंगल। इस ओवर से कुल 7 रन बने। हैदराबाद- 70/1 (10)
–जयदेव उनादकट को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। आखिरी दो बॉल पर हेल्स ने दो-दो रन के लिए दौड़ लगाई। इस ओवर से कुल 6 रन। हैदराबाद- 39/1 (6)
-कुलकर्णी अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर वलियमसन ने ऑफ साइड की दिशा में चौका लगाया। अगली बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 6 रन बने। हैदराबाद- 26/1 (4)
-धवल कुलकर्णी राजस्थान की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली ही गेंद पर हेल्स ने चौका जड़ा। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर हेल्स ने सिंगल निकाला। पांचवीं गेंद पर धवन ने अपनी पारी की पहली बाउंड्री लगाई। हैदराबाद- 17/0 (2)