मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मंगलवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई और बेंगलोर दोनों टीमें अब तक सात में से दो मैच जीती हैं और पांच हार चुकी हैं। इस सीजन में पिछली बार जब बेंगलोर ने मुंबई के घर में मैच खेला था तो उसे 46 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब बेंगलोर अपने घर में उस हार का बदला लेना चाहेगी।
आरसीबी एबी डिविलियर्स की वापसी के लिये दुआ कर रहा होगा जो बुखार के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाये थे। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने अब तक अपेक्षा के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली और क्विंटन डिकाक से भी टीम अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद कर रही है लेकिन उसके गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों को बेहतर खेल दिखाना होगा। पिछले मैच में लचर क्षेत्ररक्षण के कारण टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
बेंगलोर को कप्तान कोहली और डिविलियर्स की छांव से बाहर निकलना होगा। इन दोनों के अलावा कोई और जिम्मेदारी लेने में सफल नहीं हो पाया है। जो दो मैच बेंगलोर ने जीते हैं, उनमें इन दोनों ने अहम भूमिका निभाई है। डिविलियर्स पिछले मैच में नहीं खेले थे। उनके स्थान पर ब्रेंडन मैक्कलम को टीम में जगह दी गई थी। बल्लेबाजी में मंदीप सिंह, मनन वोहरा जैसे युवा बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी।
गेंदबाजी शुरू से ही बेंगलोर की कमजोरी रही है। इस सीजन में भी उसकी गेंदबाजी में वो चीज नहीं दिखी है, जो टीम को जीत दिला सके। युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी ने तो अच्छा किया है, लेकिन बाकी गेंदबाज उनका अनुसरण नहीं कर पाए हैं।
RCB vs MI, IPL 2018 Highlights :
-टिम साउदी की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर डी ग्रैंडहोम ने शानदार डाइव लगाकर तीन रन रोकने का काम किया। चौथी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर एक रन। 138/5(18)
-डी ग्रैंडहोम की पहली गेंद पर कृणाल पंड्या ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर चौका। पांचवीं गेंद पर दो रन। अंतिम गेंद पर एक और चौका। मुंबई – 123/5(16)
-डी ग्रैंडहोम की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली गेंद वाइड के साथ चार रन। तीसरी गेंद पर एक रन। मुंबई – 100/5(14)
-डी ग्रैंडहोम की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर एक और सिंगल। चौथी गेंद पर एक रन। यह ओवर अभी तक काफी अच्छा रहा। अंतिम गेंद पर उमेश यादव ने थ्रो फेंकर डुमिनी को रन आउट किया। मुंबई – 84/5(12)
-वॉशिंगटन सुंदर की पहली दो गेंदों पर दो रन। तीसरी गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर पंड्या ने एक जोरदार छक्का लगाया। इस ओवर से आए 15 रन। मुंबई – 77/4(10)
-मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर पोलार्ड आउट। किरोन पोलार्ड 13 रन बनाकर डि कॉक के हाथों कैच आउट हुए। अंतिम गेंद पर चौका। इस ओवर से आए 8 रन। मुंबई – 55/4(8)
-उमेश यादव की पहली गेंद पर पोलार्ड ने चौका लगाया। अगली तीन गेंदों से दो रन। अंतिम गेंद से सिंगल, लेकिन ओवर थ्रो की वजह से पांच रन मिले। मुंबई – 40/3(6)
-उमेश यादव की पहली गेंद पर सूर्य कुमार यादव आउट। अगली गेंद पर बिना काता खोले ही कप्तान रोहित शर्मा भी पवेलियन लौट गए। चौथी गेंद पर एक रन। मुंबई-24/3(4)
-साउथी ने पहले ही ओवर में किशन को आउट किया। उमेश यादव की पहली गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर जेपी डुमिनी ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर एक और चौका। मुंबई-16/1(2)
-हार्दिक पंड्या की पहली गेंद पर मनदीप सिंह कैच आउट हुए। मनदीप सिंह ने 14 रन बनाया। अगली ही गेंद पर विराट कोहली भी आउट। हार्दिर पंड्या ने दो गेंदों पर लगातार दो झटके देकर इस मैच को लो स्कोरिंग बना दिया है। अंतिम गेंद पर एक और विकेट। एक ओवर में तीन सफलता। आरसीबी 141/6(18)
-हार्दिक पंड्या की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर एक रन। पंड्या का पिछला ओवर महंगा रहा था। इस लिहाज से यह ओवर अभी तक अच्छा रहा। पांचवीं गेंद पर चौका। आरसीबी 129/3(16)
-जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर एक रन। अगली गेंद पर एक और रन। बुमराह की पहली तीन गेंदों पर तीन रन। पांचवीं गेंद पर दो रन। आरसीबी 119/2(14)
-मयंक की पहली गेंद पर विराट ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर चौका। आरसीबी के 100 रन भी पूरे हुए। अगली गेंद पर एक और चौका।आरसीबी 104/2(12)
-हार्दिक पंड्या की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर छक्का। नो बॉल होने की वजह से अगली गेंद फ्री हिट। अगली गेंद पर एक और छक्का। चौथी गेंद पर चौका। पांचवीं गेंद पर सिंगल। 82/2(10)
-कृणाल पंड्या की पहली गेंद एक रन। तीसरी गेंद पर एक रन। आरसीबी की रन रेट काफी धीमी है। दोनों ही बल्लेबाजों को यहां से तेजी के साथ रन बनाने की कोशिश करनी होगी। 53/1(8)
-कृणाल पंड्या की पहली गेंद पर दो रन। पांचवी गेंद पर दो रन। मनन वोहरा आच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। अंतिम गेंद पर एक रन। आरसीबी- 43/1(6)
-जेपी डुमिनी की पहली गेंद पर मनन वोहरा ने आगे निकलकर चौका लगाया। अगली गेंद पर छक्का। तीसरी गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर छक्का। पांचवीं गेंद पर एक रन। आरसीबी- 33/0(4)
-मिशेल मेक्लेघन की पहली गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर अपील लेकिन अंपायर ने नकारा। आरसीबी- 8(2)