इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में रविवार (6 मई) को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 4 विकेट के नकुसान पर 181 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर महज 168 रन ही बना सका। केकेआर को क्रिस लिन के रूप में शुरुआती झटका लगा। लिन 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुभमन गिल (7) भी कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि इसके बाद रॉबिन उथप्पा-नितीश राणा के बीच 84 साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाला। रॉबिन उथप्पा ने 35 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जबकि राणा 31 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान दिनेश कार्तिक (36) अंत तक टिके रहे लेकिन जीत केकेआर के पक्ष में नहीं कर सके। मुंबई की ओर से मिचेल मैक्क्लेनघन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या और मयंक मार्कंडेय को 1-1 सफलता हाथ लगी, जिसके दम मुंबई ने 13 रन से जीत दर्ज की।
पहली पारी में इविन लुइस और सूर्यकुमार यादव के रूप में सलामी जोड़ी के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन साझेदारी ने मुंबई को मजबूत नींव दी। यादव ने 39 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। लुइस 28 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और टीम के खाते में महज 11 रन का ही योगदान दे सके। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने नाबाद 35 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को 2-2 सफलता हाथ लगी। (यहां देखें MI vs KKR मैच का फुल स्कोरकार्ड)
IPL 2018 Live Cricket Score, MI vs KKR Live Score Updates:
केकेआर को जीत के लिए 6 गेंदों में 23 रन की दरकार। गेंद क्रुणाल के हाथों में। पहली बॉल पर नारायण ने चौका लगाया। अगली गेंद पर नारायण कैच आउट। पीयूष चावला नॉन स्ट्राकर छोर पर आ चुके हैं। तीसरी गेंद पर कार्तिक कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं बॉल पर कार्तिक ने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर सिंगल और मुंबई ने 13 रन से मारी बाजी
हार्दिक पांड्या अपने स्पेल का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। चौथी बॉल पर कार्तिक ने स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से कुल 6 रन। टीम को 12 गेंदों में 37 रन की दरकार।
केकेआर ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक 6, जबकि आंद्रे रसेल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर को जीत के लिए 24 गेंदों में 54 रन की जरूरत।
हार्दिक पांड्या अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली दो बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर बुमराह ने नितीश राणा का कैच लपका। राणा 31 रन बनाकर आउट। मुंबई को चौथी सफलता हाथ लगी। मैदान पर आंद्रे रसेल आ चुके हैं। केकेआर- 118/4 (14)
जसप्रीत बुमराह अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर सिंगल। दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 गेंदों में 67 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। केकेआर को 9 ओवर में 87 रन की दरकार है। केकेआर-95/2 (11)
क्रुणाल अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी गेंद पर उथप्पा ने डबल लिया। लास्ट गेंद फुलटॉस, जिस पर चौका। इस ओवर से कुल 7 रन। केकेआर को जीत के लिए 66 गेंदों में 98 रन की दरकार। केकेआर-84/2 (9)
क्रुणाल पांड्या को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली बॉल पर सिंगल।अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर उथप्पा ने स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर नीतीश राणा ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 13 रन। केकेआर- 60/2 (7)
मिचेल मैक्क्लेनघन अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर उथप्पा ने डबल लिया। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर सिंगल।अगली गेंद पर राणा ने डबल निकाला। लास्ट गेंद पर राणा ने थर्ड मैन की दिशा में छक्का जड़ा। इस ओवर से कुल 11 रन बने। केकेआर- 44/2 (5)
मिचेल मैक्क्लेनघन के दूसरे ओवर की शुरुआत गिल ने चौके के साथ की। दूसरी बॉल पर सिंगल। अगली दो गेंदों पर क्रिस लिन ने चौके जड़े। पांचवीं बॉल पर क्रिस लिन कैच आउट। इसी के साथ मुंबई को पहली सफलता हाथ लगी। रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। केकेआर- 28/1 (3)
मुंबई की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में क्रिस लिन और शुभमन गिल सलामी जोड़ी के रूप में आ चुके हैं। गेंद मिचेल मैक्क्लेनघन के हाथों में। पहली दो गेंदों पर सिंगल।अगली चार बॉल डॉट। केकेआर ने संभली हुई शुरुआत की है। केकेआर- 2/0 (1)
प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में पारी का आखिरी ओवर। पहली बॉल डॉट। दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर पांड्या ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। चौथी बॉल पर पांड्या ने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर सिंगल। मुंबई ने केकेआर को 182 रन का टारगेट दिया।
मुंबई ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना चुका है। जेपी ड्यूमिनी 12, जबकि हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस समय मुंबई 8.95 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
सुनील नारायण अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी बॉल पर क्रुणाल ने छक्का लगाया मगर अगली बॉल पर आउट। मुंबई को चौथा झटका लगा। मैदान पर जेपी ड्यूमिनी आ चुके हैं। मुंबई- 152/4 (16)
आंद्रे रसेल अपने दूसरे ओवर के साथ। दूसरी बॉल पर यादव अपना कैच दिनेश कार्तिक को थमा बैठे। इसी के साथ मुंबई को तीसरा झटका लग चुका है। पांचवें नंबर पर क्रुणाल पांड्या आ चुके हैं। आते ही क्रुणाल ने चौका जड़ा। लास्ट बॉल पर डबल। मुंबई- 132/3 (15)
पीयूष चावला अपने तीसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर यादव ने चौका लगाया। दूसरी बॉल पर सिंगल। स्ट्राइक पांड्या के पास। चौथी बॉल पर पांड्या ने एक हाथ से शॉट खेला, सिक्स। इस ओवर से कुल 13 रन मुंबई के खाते में। मुंबई- 122/2 (13)
पीयूष चावला अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर रोहित ने डबल लिया। इस ओवर से कुल 8 रन बने। मुंबई- 103/1 (11)
कुलदीप यादव अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी बॉल डॉट। लास्ट गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 7 रन बने। मुंबई बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही है।
मुंबई ने 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 66 रन बना चुका है। इविन लुइस 33, जबकि सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस समय मुंबई 9 से भी ज्यादा के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
कृष्णा वापस गेंदबाजी के लिए आ चुके हैं। पहली बॉल डॉट। अगली तीन गेंदों पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर इविन लुइस ने छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 10 रन बने। मुंबई इस वक्त 8.4 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। मुंबई- 42/0 (5)
मिचेल जॉनसन को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर यादव ने छक्का जड़ा। तीसरी बॉल पर डीप एक्ट्रा कवर की दिशा में छक्का। चौथी गेंद डॉट। अगली बॉल पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका। इस ओवर से कुल 15 रन बने। मुंबई- 23/0 (3)
एविन लुइस और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में आ चुके हैं। गेंद नितिश राणा के हाथ में। पहली बी बॉल पर यादव ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। अगली पांच गेंदें डॉट। मुंबई 1/0 (1)
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, प्रसिद्ध कृष्णा, पीयूष चावला, मिशेल जॉनसन और कुलदीप यादव।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। केकेआर ने टीम में दो बदलाव किए हैं। नितीश राणा को रिंकू सिंह के स्थान पर शामिल किया गया है। वहीं शिवम मावी के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्ण को मौका दिया गया है।
मुंबई को डेथ ओवर में अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर केकेआर के मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप को रन जुटाने से रोकना है तो जसप्रीत बुमराह, कटिंग, युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय और न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलेनाघन को अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाने की जरूरत है।