इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में बुधवार (9 मई) को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को एक तरफा मुकाबले में 102 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। कोलकाता की टीम सिर्फ 18.1 ओवरों में 108 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के बाद मुंबई ने प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को बरकारर रखा है। कोलकाता के लिए क्रिस लिन और नितीश राणा ने 21-21 रनों की पारी खेली। रोबिन उथप्पा ने 14 रन बनाए। टॉम कुरैन ने 18 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए हार्दिक और उनेक भाई क्रूणाल पांड्या ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले मुंबई ने युवा बल्लेबाज ईशान किशन की 21 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया था। ईशान ने अपनी पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए थे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और कप्तान रोहित शर्मा ने 36-36 रन बनाए। अंत में बेन कटिंग ने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाते हुए मुंबई के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। कोलकाता के लिए पीयूष चावला ने तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, टॉम कुरैन और सुनील नरेन के हिस्से एक-एक विकेट आया।

 

Live Blog

IPL 2018, KKR vs MI Live Score Updates: 

Highlights

  • आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद दबाव में केकेआर की टीम

  • केकेआर को दूसरी ही गेंद पर लगा झटका

  • मुंबई ने दिया 211 रन का टारगेट

  • ईशान किशन 21 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट

  • मुंबई को लगा दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

  • कैच आउट होते बाल-बाल बचे लुइस

  • प्लेइंग इलेवन:

  • केकेआर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

23:33 (IST)09 May 2018
मुंबई की बड़ी जीत, केकेआर को 102 रन से हराया

मुंबई ने केकेआर को 102 रन से हराया। केकेआर की टीम पूरे 20 ोवर भी नहीं खेल पाई। केकेआर-108 (18.1)

23:17 (IST)09 May 2018
मुंबई के गेंदबाजों ने बनाया दबाव, केकेआर के लिए 20 ओवर खेलना बना मुश्किल

अपना तीसरा ओवर डालने आए मिशेल मैकलेनगन ने पहली गेंद पर एक रन दिया। बाकी पांच गेंदों पर केकेआर के बल्लेबाज टॉम करन और कुलदीप यादव कोई रन नहीं बना सके। केकेआर को यहां से जीते के लिए 30 गेंदों पर 116 रन की जरूरत है। केकेआर- 95/8 (15)

23:09 (IST)09 May 2018
केकेआर की टीम पर मुंबई ने बनाया दबाव

बुमराह अपना तीसरा ओवर डालने आए। बुमराह की पहली गेंद पर 2 रन आए तो तीसरी, पाचंवी और छठी गेंद पर  केकेआर के बल्लेबाजों ने एक-एक रन बनाए। इस ओवर में केकेआर के खाते में 5 रन आए। केकेआर-87/7 (13)

23:01 (IST)09 May 2018
केकेआर की टीम ने महज 76 रन पर गंवाया 7वां विकेट

11वां ओवर डालने आए बुमराह की पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाया लेकिन दूसकी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रिंकू 3 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर में केकेआर के बल्लेबाजों ने 5 रन जोड़े। केकेआर को जीत के लिए 53 गेंदों पर 134 रन की जरूरत है। केकेआर- 77/7 (11)

22:46 (IST)09 May 2018
आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद दबाव में केकेआर की टीम

मयंक मारकंडे को 9वां ओवर सौंपा गया। मयंक की पहली गेंद पर नीतीश राणा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर नीतीश राणा ने शानदार छक्का जड़ा और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। केकेआर- 67/4 (9)

22:35 (IST)09 May 2018
कोलकाता ने खोया तीसरा विकेट, 14 रन बनाकर आउट हुए रॉबिन उथप्पा

7वां ओवर मयंक को सौंपा गया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर उथप्पा ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर भी एक रन आया। चौथी गेंद पर बाउंड्री लगाने के चक्कर में उथप्पा कैच आउट हो गए। इस ओवर में मयंक ने एक विकेट लिया और 4 रन दिए। केकेआर- 51/3 (7)

22:24 (IST)09 May 2018
दबाव में केकेआर

जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली दो गेंदें डॉट। अगली बॉल पर सिंगल। चौथी गेंद पर उथप्पा ने छक्का लगाया। अगली दो बॉल डॉट। केकेआर ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं।

22:16 (IST)09 May 2018
लिन ने खोले हाथ

मैक्क्लेनघन अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदें डॉट। अगली बॉल पर लिन ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया। अगली गेंद पर चौका। इस ओवर से कुल 11 रन बने। केकेआर- 25/1 (3)

22:08 (IST)09 May 2018
केकेआर को दूसरी ही गेंद पर लगा झटका

केकेआर की ओर से सुनील नारायण और क्रिस लिन सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। गेंद मैक्क्लेनघन के हाथों में। पहली ही बॉल पर नारायण ने चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर क्रुणाल के हाथों कैच। केकेआर को दूसरी ही गेंद पर झटका लगा। रॉबिन उथप्पा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। चौथी और पांचवीं गेंद पर लिन ने चौका लगाया। केकेआर- 12/1 (1)

21:46 (IST)09 May 2018
मुंबई ने दिया 211 रन का टारगेट

पीयूष चावला पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कटिंग ने छक्के लगाए। अगली गेंद पर मिड विकेट की दिशा में चौका। चौथी बॉल पर कटिंग बीट। पांचवीं गेंद पर रसेल ने कटिंग का कैच पकड़ा। लास्ट बॉल पर क्रुणाल ने छक्का लगाया। इस ओवर से 22 रन। मुंबई ने केकेआर को 211 रन का टारगेट दिया।

21:41 (IST)09 May 2018
ईशान किशन ने 21 गेंदों में खेली 62 रन की आतिशी पारी, देखें वीडियो...

21:40 (IST)09 May 2018
मुंबई को लगा पांचवां झटका, रोहित आउट

प्रसिद्ध कृष्णा अपने स्पेल के आखिरी ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी बॉल पर रोहित शर्मा आउट। रोहित 31 गेंदों में 36 रन  बनाकर पवेलियन लौटे। मैदान पर क्रुणाल पांड्या आ चुके हैं। तीसरी गेंद स्लोअर वन, जिस पर कटिंग ने छक्का जड़ा। इस ओवर से 11 रन। मुंबई- 188/5 (19)

21:31 (IST)09 May 2018
ईशान किशन ने धोनी अंदाज में लगाया छक्का, देखें वीडियो...

21:29 (IST)09 May 2018
विशाल स्कोर की ओर मुंबई

सुनील नारायण अपने चौथे ओवर में। नारायण 16 पारियों में रोहित को 7 बार आउट कर चुके हैं। पहली दो बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर रोहित ने डबल लिया। अगली बॉल पर डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का। इस ओवर से कुल 10 रन। मुंबई- 162/3 (17)

21:15 (IST)09 May 2018
ईशान किशन 21 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट

सुनील नारायण अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर किशन कोई भी रन नहीं ले सके। तीसरी बॉल पर छक्का। किशन 5 गेंदों में 6 छक्के जड़ चुके हैं लेकिन अगली गेंद पर बाउंड्री के पास उनका कैच रॉबिन उथप्पा ने लपका। किशन ने 21 गेंदों में 62 रन बनाए। मैदान पर हार्दिक पांड्या आ चुके हैं। मुंबई- 145/3 (15)

21:04 (IST)09 May 2018
रोहित-किशन ने टीम को संभाला

मुंबई ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 32, जबकि रोहित शर्मा 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इस वक्त 8.62 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। इस ओवर से कुल 3 चौके।

20:52 (IST)09 May 2018
किशन ने लगाए तीन चौके

पीयूष चावला अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर किशन ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर किशन को पगबाधा आउट की अपील करते हुए केकेआर ने डीआरएस गंवाया। चौथी बॉल पर किशन ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। लास्ट गेंद पर किशन ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से 14 रन। मुंबई- 86/2 (11)

20:42 (IST)09 May 2018
मुंबई को लगा दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

पीयूष चावला अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली तीन गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। लास्ट बॉल पर यादव को रिंकू सिंह ने कैच आउट किया। इसी के साथ मुंबई को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। मुंबई- 62/2 (9)

20:39 (IST)09 May 2018
इस तरह विकेट गंवा बैठे इविन लुइस

20:33 (IST)09 May 2018
मुंबई के 50 रन पूरे

सुनील नारायण अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर बाई के रूप में एक रन। लास्ट दो बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 4 रन। मुंबई ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।

20:25 (IST)09 May 2018
कैच आउट होते बाल-बाल बचे लुइस

प्रसिद्ध कृष्णा अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदें डॉट। अगली बॉल पर यादव ने सिंगल निकाला। चौथी बॉल पर लुइस ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जड़ा। लास्ट बॉल पर लुइस कैच आउट होते बाल-बाल बचे। इस ओवर से कुल 7 रन। मुंबई- 37/0 (5)

20:15 (IST)09 May 2018
मुंबई की शानदार शुरुआत

टॉम करेन को केकेआर ने गेंद सौंप दी है। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर लुइस ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर सिंगल। चौथी बॉल पर यादव ने आउटसाइड ऑफ की दिशा में चौका जड़ा। लास्ट दो गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से कुल 11 रन बने। मुंबई- 24/0 (3)

20:04 (IST)09 May 2018
सूर्यकुमार यादव-इविन लुइस ने की पारी की शुरुआत

मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर सूर्यकुमार ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। पांचवीं बॉल डॉट। लास्ट बॉल पर सिंगल। मुंबई- 5/0 (1)

19:49 (IST)09 May 2018
प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, ज्यां पाल ड्युम्नी, इशान किशन (विकेटकीपर), बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्र रसेल, पियूष चावला, टॉम कुरान, प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव।

19:36 (IST)09 May 2018
केकेआर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। फैंस इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्सुक हैं। केकेआर को यहां घरेलू दर्शकों का सपोर्ट मिल रहा है। कोलकाता 10 में से 5 मैच जीतकर फिलहाल चौथे स्थान पर काबिज है।

19:14 (IST)09 May 2018
केकेआर के राह मुश्किल

कोलकाता को इसके बाद पंजाब, राजस्थान और हैदराबाद से मुकाबले खेलने हैं। इस वक्त हैदराबाद बेहद मजूबत स्थिति में है। वहीं अगर गेल चले तो अकेले दम पर मैच पंजाब के पक्ष में कर सकते हैं। बात मुंबई की करें, तो उसे राजस्थान, पंजाब ओर दिल्ली से मुकाबले खेलने हैं। दिल्ली इस वक्त सबसे फिसड्डी टीम है, जबकि राजस्थान की हालत भी खस्ता है। ऐसे में मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह कोलकाता की तुलना में थोड़ी-सी आसान होगी।