इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-11 में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 के नुकसान पर 197 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी। क्रिस गेल ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस दौरान केएल राहुल (37) ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 96 रन की साझेदारी की। क्रिस गेल 33 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर में इमरान ताहिर ने लगातार दो गेंदों पर मयंक अग्रवाल (30) और एरोन फिंच (0) को पवेलियन वापस भेजा। इनके बाद करुण नायर ने 17 गेंदों में 29, जबकि युवराज सिंह ने 20 रन की पारी खेल पंजाब को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी टीम की ओर से शार्दुल ठाकुर-इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा हरभजन सिंह, शेन वॉट्सन और ड्वेन ब्रावो 1-1 शिकार किए।
दो साल के प्रतिबंध के बाद लीग में लौटी चेन्नई ने पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को और दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। चेन्नई ने इस मैच के लिए सुरेश रैना की जगह मुरली विजय को टीम में शामिल किया था। वहीं पंजाब ने अक्षर पटेल के स्थान पर बरिंन्दर शरण को और मार्कस स्टोयनिस की जगह क्रिस गेल को अंतिम एकादश में मौका दिया था।
IPL 2018, CSK vs KXIP Highlights:
-जाब ने यह मुकाबला 4 रन से जीत लिया है। मोहित शर्मा ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की।
-एंड्रयू टाइ की पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद पर जडेजा आउट। तीसरी गेंद पर धोनी ने छक्का लगाकर मैच को जिंदा रखा है। अगली गेंद पर एक और चौका। पांचवीं गेंद पर दो रन। अंतिम गेंद पर छक्का। 181/5(19)
-एंड्रयू टाइ की पहली गेंद पर कोई रन नहीं, दूसरी गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर एक और सिंगल। चौथी गेंद पर धोनी ने लगाया शानदार चौका। पांचवीं गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर जडेजा ने लगाया चौका। चेन्नई- 143/4 (17)
-अश्विन की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ा। इस ओवर में एक छक्का जरूर लगा, लेकिन इसके अलावा सिर्फ 3 रन ही आए। चेन्नई- 122/4 (15)
-अश्विन की पहली गेंद पर सिंगल। अश्विन का यह ओवर अच्छा रहा, इस ओवर में सिर्फ ट रन ही आए। चेन्नई- 107/3 (13)
-एंड्रयू टाइ की पहली गेंद पर सिंगल, चौथी गेंद पर रायडु ने चौका लगाया। रायडु अच्छी लय मे ंबल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई- 94/3 (11)
-अश्विन की पहली गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर रायडु ने चौका लगाया। इस ओवर में अश्विन दो वाइड डाल चुके हैं अश्विन। अंतिम गेंद पर धोनी ने चौका लगाया। चेन्नई- 81/3 (9)
-आर अश्विन की पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद पर बिलिंग्स ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर अश्विन ने अपील की। अंपायर ने नॉट आउट दिया, डीआरएस के तहत बिलिंग्स आउट। चेन्नई- 56/3 (6.4)
-मोहित शर्मा अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल। चौथी बॉल पर रायडू ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 8 रन बने। चेन्नई- 39/1 (4)
-सीएसके की ओर से शेन वॉट्सन और मुरली विजय मैदान पर आ चुके हैं। गेंद सरन के हाथों में। पहली ही डिलीवरी वाइड, जिस पर कुल 3 रन बने। पहले ओवर से कुल 9 रन बने।
–ड्वेन ब्रावो पारी के आखिरी ओवर के साथ। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर सिंगल। अगली बॉल पर करुणा नायर लंबा शॉट खेलने की फिराक में जडेजा के हाथों कैच आउट।
–ड्वेन ब्रावो अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर नायर ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। तीसरी बॉल पर चौका। चौथी गेंद पर डबल। इस ओवर से कुल 15 रन बने। पंजाब- 180/5 (18)
–शार्दुल ठाकुर को उनका दूसरा ओवर सौंपा गया है। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेद पर युवराज ने डबल लिया। तीसरी बॉल पर युवराज, धोनी के हाथों कैच आउट। पंचाव को पांचवां झटका लग चुका है। पंजाब- 160/5 (16)
-ड्वेन ब्रावो अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर युवराज ने डबल लिया। पांचवीं बॉल पर चौका। लास्ट गेंद पर युवी ने थर्ड मैन की ओर चौका लगाया। पंजाब- 149/2 (14)
-पंजाब ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 19, जबकि क्रिस गेल 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब इस वक्त 10.19 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
-शेन वॉट्सन पांचवें गेंदबाज के रूप में लगाए जा चुके हैं। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर मयंक ने डबल लिया। तीसरी बॉल डॉट। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। पंजाब- 102/1 (9)
–मीडियम पेसर की पिटाई के बाद इमरान ताहिर को गेंदबाजी पर लगाया दिया गया है। पहली बॉल पर राहुल ने डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया। अगली गेंद पर डबल। तीसरी बॉल पर सिंगल। क्रिस गेल स्ट्राइक पर। चौथी बॉल पर गेल ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। आखिरी बॉल पर छक्का। पंजाब- 92/0 (7)
-शार्दुल ठाकुर तीसरे गेंदबाज के रूप में लगाए जा चुके हैं। पहली गेंद पर गेल ने चौका जड़ा। अगली बॉल डॉट। चौथी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ा। आखिरी बॉल पर गेल ने शानदार शॉट लगाकर चौका बटोरा। पंजाब- 53/0 (5)
-चहर अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली तीन गेंदों पर गेल कोई भी रन नहीं बना सके। चौथी बॉल पर गेल ने सिंगल लेकर स्ट्राइक बदली। पांचवीं बॉल बाउंसर, जिस पर राहुल ने फाइन लेग की दिशा में चौका जड़ा। पंजाब- 20/0 (3)
-पंजाब की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद दीपक चहर के हाथों में। पहली गेंद डॉट। दूसरी बॉल पर केएल राहुल ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर डबल। अगली दो बॉल डॉट। आखिरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़ा। पंजाब- 10/0 (1)
–चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। क्रिस गेल को इस मुकाबले में पंजाब की तरफ से मौका दिया गया है। फैंस की नजरें गेल की बैटिंग पर होंगी। रैना चेन्नई की ओर से नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर मुरली विजय को मौका दिया गया है।
-चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए पंजाब के बल्लेबाजों लोकेशर राहुल, युवराज सिंह, मयंक अग्रवाल और आरोन फिंच को अपना दम दिखाना होगा।
[matchcode-to-post id=”kpck04152018186182″]
टीमें :
किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, एरॉन फिंच, क्रिस गेल, बरिन्दर शरण, एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा और मुजीब उर रहमान।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/ विकेटकीपर), मुरली विजय , रवींद्र जडेजा, ड्वयान ब्रावो,शेन वाटसन, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, अंबाती रायुडू, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह और दीपक चहर।

