IPL , CSK VS DD : चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रनों से हरा दिया है। टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर का गेंदबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और चेन्नई के बल्लेबाज ने दिल्ली के सामने 212 रनों की विशाल चुनौती रख दी। 212 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद पिछले मैच के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल भी सिर्फ 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए। दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन ऋषभ पंत ने बनाए। पंत ने 45 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। वहीं विजय शंकर भी अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने दिल्ली के सामने जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया। महेद्र सिंह धोनी ने टीम के लिए 22 गेंदों में 51 रन बनाए। यह इस सीजन धोनी का तीसरा अर्धशतक रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए फॉफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई। शेन वॉटसन एक छोर से लगातार तेज गति से रन बनाने का काम कर रहे थे तो वहीं दूसरे बल्लेबाज समय लेकर उनका साथ दे रहे थे।
वॉटसन के साथ ओपनिंग करने आए फॉफ डु प्लेसिस 33 रन बनाकर विजय शंकर की गेदं पर कैच आउट हो गए। इसके अगले ही ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने रैना को एक रन पर वापस भेज दिया। अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे वॉटसन को 70 के स्कोर पर अमित मिश्रा ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने रायडू के साथ मिलकर विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम को 200 के पार पहुंचाया।
Highlights
धोनी ने जड़े लगातार दो छकà¥à¤•े, बोलà¥à¤Ÿ के ओवर से आठ21 रन
चेनà¥à¤¨à¤ˆ के 100 रन पूरे, डॠपà¥à¤²à¥‡à¤¸à¤¿à¤¸à¤¿ आउट
वॉटसन ने जड़ा अरà¥à¤§à¤¶à¤¤à¤•
वॉटसन ने दिखाया दम, जड़ दिठलगातार दो छकà¥à¤•े
दिलà¥à¤²à¥€ ने टॉस जीतकर चेनà¥à¤¨à¤ˆ को दिया पहले बलà¥à¤²à¥‡à¤¬à¤¾à¤œà¥€ करने का नà¥à¤¯à¥‹à¤¤à¤¾
पà¥à¤²à¥‡à¤†à¤« में पहà¥à¤‚चने के लिठदिलà¥à¤²à¥€ को दिखाना होगा दम
ड्वेन ब्रावो के ओवर में तीन छक्के जड़कर विजय शंकर ने 21 रन बटोरे। दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए 28 रन। पहली गेंद पर एक रन, दूसरी गेंद पर छक्का। इसके साथ विजय शंकर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली को इस मैच में 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 198/5(20)
ऋषभ पंत ने इस सीजन आईपीएल का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। ब्रावो की पहली गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर चौका। अंतिम गेंद पर चौका। दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 55 रनों की जरूरत।
ड्वेन ब्रावो की पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद पर शंकर ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन। विजय शंकर और पंत दिल्ली के लिए तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। दिल्ली - 128/4(15)
जडेजा की पहली गेंद पर सिंगल। इस ओवर केी चार गेंदों में 6 रन आए हैं। दिल्ली को 42 गेंदों में जीत के लिए 108 रनों की जरूरत है। दिल्ली के लिए इस मैच में वापसी करना काफी मुश्किल लग रहा है। दिल्ली - 104/4(13)
रविंद्र जडेजा की दूसरी गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर पंत ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक रन। दिल्ली के लिए इस मैच में बने रहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। अंतिम गेंद पर पंत ने छक्का लगाया।
रविंद्र जडेजा की दूसरी गेंद पर एक रन। ऋषभ पंत और ग्लेन मैक्सवेल पारी को संभलकर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। और यह विकेट। ग्लेन मैक्सवेल 6 रन बनाकर आउट।
रविंद्र जडेजा की पहली गेंद पर एक रन। इस ओवर में अभी तक पांच रन ही आए। अंतिम गेंद पर श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए। जडेजा चेन्नई को यह बड़ी विकेट दिलाने में सफल रहे। दिल्ली - 64/3(7)
आसिफ की पहली गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक और चौका। मुनरो इस ओवर में कुछ अच्छे शॉट्स खेलने में कामयाब रहे हैं। पांचवीं गेंद पर छक्का। और यह विकेट। आसिफ की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में मुनरो कैच आउट हो गए। दिल्ली - 46/2(5)
पिछले ओवर में पृथ्वी शॉ आसिफ की गेंद पर आउट हुए। लुंगी एंगिडी की पहली गेंद पर एक रन। चेन्नई के गेंदबाज दिल्ली के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने चौका लगाया। इस ओवर से आए 6 रन। दिल्ली - 17/1(3)
लुंगी एंगिडी पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ ने एक रन लिया। अगली तीन गेंदों पर कई रन नहीं। यह ओवर काफी अच्छा रहा। दिल्ली - 1/0(1)
आवेश खान की पहली गेंद पर धोनी ने शॉट खेला, कॉलिन मुनरो ने धोनी का कैच छोड़ दिया। यह कैच दिल्ली को काफी महंगी पड़ सकती है। इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं। अंतिम गेंद पर धोनी ने जोरदार छक्का लगाया। इस ओवर से 11 रन आए। चेन्नई- 198/3(19)
ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर एक और छक्का। बोल्ट की दो गेंदों पर धोनी ने लगातार दो छक्के लगाए। तीसरी गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर रायडू ने चौका लगाया।
अमित मिश्रा ने वॉटसन को आउट कर दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। धोनी ने आवेश खान की पहली गेंद पर एक रन लिया। पहली तीन गेंदों पर तीन रन। चौथी गेंद पर दो रन। आवेश खान ने इस ओवर में काफी कम रन दिए। चेन्नई- 137/3(15)
गलेन मैक्सवेल ने कमाल का ओवर खत्म किया। इस ओवर में पांच रन के साथ रैना का विकेट गिरा। विजय शंकर की तीसरी गेंद पर रायडू ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर वॉटसन ने एक और चौका लगाया। अंतिम गेंद पर एक और चौका। चेन्नई- 123/2(13)
विजय शंकर की पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद नो बॉल, कमर से ऊपर गेंद होने की वजह से अंपायर ने नो बॉल दिया। फ्री हिट पर सिर्फ एक रन। चेन्नई के 100 रन पूरे। पांचवीं गेंद पर फॉफ डु प्लेसिस 33 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई- 102/1(10.5)
राहुल तेवतिया की पहली गेंद पर छक्का जड़कर वॉटसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली दो गेंदों पर दो रन। चौथी गेंद पर एक और छक्का। वॉटसन काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं। 15 रन आए इस ओवर से। चेन्नई- 91/0(9)
लियाम प्लंकट ने अपने पहले ओवर में 20 रन खर्च किए थे। इसके बावजूद वह अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। तीसरी गेंद पर वॉटसन ने एक और छक्का लगाया। लियाम प्लंकट की गेंदों पर वॉटसन जमकर रन बना रहे हैं। अगली गेदं पर एक और छक्का। चेन्नई- 71/0(7)
लियाम प्लंकट नया ओवर लेकर आए हैं। तीसरी गेंद पर शेन वॉटसन ने एक लंबा छक्का लगाया। अगली गेंद पर एक और छक्का। वॉटसन ने लगातार दो छक्के लगाकर एक सिंगल लिया। अंतिम गेंद पर फॉफ डु प्लेसिस ने भी छक्का लगाया। चेन्नई- 45/0(5)
आवेश खान के पिछले ओवर से सि्र्फ एक रन आए। ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर ही फॉफ डु प्लेसिसि ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर वॉटसन ने चौका लगया। इस ओवर से 9 रन आए। चेन्नई- 16/0(3)
ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर जोरदार अपील। अंपायर ने नकारा। कप्तान अय्यर ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद बल्ले पर लगने की वजह से तीसरे अंपायर ने रिव्यू को नकार दिया। अगली गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर एक रन इस ओवर से आए 6 रन।
इस मैच के लिए दिल्ली की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेन्नई टीम के खिलाड़ी दीपक चहर चोटिल हैं। इसके अलावा, अंतिम एकादश में काफी बदलाव हुए हैं। फाफ डु प्लेसिस, कर्ण शर्मा, लुंगी नगीदी, के एम आसिफ को जगह मिली है। सैम बिलिंग्स को भी आराम दिया गया है। इस मैच के जरिए चेन्नई टीम से केरल के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज आसिफ आईपीएल में डेब्यू करने जा रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, लुंगी नगीदी और के एम आसिफ।
दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, कोलिन मुनरो, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवातिया, लियाम प्लंकट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ट्रैंट बोल्ट।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया है। दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि चेन्नई की टीम चार बदलावों के साथ इस मैच में हिस्सा ले रही है। चेन्नई ने लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, कर्ण शर्मा और फाफ डु प्लेसिस को टीम में जगह दी है।
दिल्ली के गेंदबाजों ने कोलकाता के खिलाफ एकजुट होकर अच्छी गेंदबाजी की थी जो चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी है। अगर दिल्ली को इस मैच को जीतना है तो टीम काफी हद तक अपने गेंदबाजों पर निर्भर होगी। लियाम प्लंकट के आ जाने के बाद दिल्ली की गेंदबाजी पहले से मजबूत दिखाई पड़ रही है।
दिल्ली को प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए जीत की लय को आगे भी बरकरार रखनी होगी क्योंकि टीम पहले ही सात में से पांच मैच हार चुकी है। टीम को एक बार फिर से अपने नए और युवा कप्तान अय्यर से आक्रामक शुरूआत की उम्मीद होगी जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 93 रन की शानदार पारी खेली थी।