इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में शनिवार (28 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक नाबाद 56 रनों की पारी खेली। रोहित के अलावा इविन लुइस ने टीम के लिए 47 रन बनाए। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे।
पहले बल्लेबाजी करेत हुए चेन्नई को शेन वाट्सन के रूप में जल्द पहला झटका लगा। वाट्सन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि इसके बाद रैना-रायडू के बीच 71 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाला। रायडू 35 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सुरेश रैना ने 47 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। उनके अलावा धोनी ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से मिचेल मैक्क्लेनघन और क्रुणाल पांड्या को 2-2, जबकि हार्दिक पांड्या को 1 सफलता हाथ लगी।
(यहां देखें CSK vs MI Full Scorecard)
Read also: IPL 2018, CSK vs MI Live Cricket Streaming
दो ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत। हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की कोशिश मैच को खत्म करने की होगी। शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक और चौका। चौथी गेंद पर चतुराई भरा शॉट एक और चौका। अंतिम गेंद पर चौका लगाकर रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मुंबई -165/2(19)
24 गेंदों में 42 रनों की जरूरत। ब्रावो ने लुइस को आउट कर मुंबई को बड़ा झटका दिया। हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने आए हैं। पांचवीं गेंद पर दो रन। इस ओवर से आए सिर्फ 5 रन। मुंबई -133/2(17)
शेन वॉटसन के ओवर में दो छक्के जड़ने के बाद ड्वेन ब्रावो की पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। अगली दो गेंद अच्छी रही। रोहित और लुइस दोनों ही संभलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मुंबई -123/1(15)
ड्वेन ब्रावो की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर एक रन। तीसरी गेंद से भी सिर्फ एक रन। ब्रावो के इस ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं मिल रहा है। रोहित और लुइस अपना समय ले रहे हैं।
हरभजन सिंह ने सूर्य कुमार यादव को आउट कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाने का काम किया है। रोहित शर्मा नए बल्लेबाज मैदान पर आए हैं। लुइस ने ताहिर के ओवर की दूसरी और पांचवीं गेंद पर लंबा छक्का लगाया। मुंबई- 87/1 (11)
इमरान ताहिर की पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। लुइस 19 गेंदों पर 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लुइस को यहां तेजी के साथ रन बनाने होंगे। पांचवीं गेंद पर धोनी से गेंद मिस होते ही गेंद चार रनों के लिए चली गई। अंतिम गेंद पर लुइस ने चौका लगाया। मुंबई -65/0(9)
शेन वॉटसन ने सातवें ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। वॉटसन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। चेन्नई की टीम चाहेगी कि वॉटसन उन्हें पहला विकेट निकाल कर दें।
मुंबई ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 30, जबकि इविन लुइस 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई को जीत के लिए 90 ओवर में 129 रन की दरकार है। पावरप्ले का एक ओवर शेष।
दीपक चहर अपने दूसरे ओवर के साथ। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर यादव ने चौका लगाया। मुंबई को इस ओवर से कुल 11 रन हासिल हुए। टीम को जीत के लिए 145 रन की दरकार है। मुंबई- 26/0 (3)
मुंबई की ओर से क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस आ चुके हैं। दीपक चहर के हाथों में गेंद। दूसरी बॉल पर यादव ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। अगली बॉल पर दो रन के लिए दौड़। इस ओवर से एक वाइड। मुंबई- 8/0 (1)
पारी का अंतिम ओवर हार्दिक पांड्या के पास। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। चौथी बॉल पर बिलिंग्स, कटिंग के हाथों कैच। हार्दिक पांड्या ने पहली सफलता हाथ लगी। पांचवीं बॉल पर रैना ने डबल लिया। लास्ट गेंद पर छक्का। इसी के साथ चेन्नई ने मुंबई को 170 रन का टारगेट दिया।
जसप्रीत बुमराह अपने स्पेल के अंतिम ओवर में। पहली बॉल पर रैना ने डबल लिया। अगली गेंद पर छक्का। इस ओवर से कुल 11 रन आए। चेन्नई ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं।
जसप्रीत बुमराह अपने तीसरे ओवर में। पहली ही डिलीवरी वाइड। दूसरी गेंद पर रैना ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। तीसरी बॉल डॉट। अगली गेंद पर रैना ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से कुल 12 रन बने। चेन्नई- 143/2 (17)
चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 13, जबकि सुरेश रैना 43 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। धोनी ने इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके जड़े। चेन्नई इस वक्त 7.8 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। मुंबई ने मुकाबले में वापसी कर ली है।
जसप्रीत बुमराह अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर सिंगल। अगली चार बॉल डॉट। एक ओवर से महज 1 ही रन चेन्नई के खाते में जुड़ सका है। मुंबई ने विपक्षी टीम की रफ्तार कुछ हद तक कम कर दी है। चेन्नई- 100/2 (13)
मैक्क्लेनघन को फिर से गेंदबाजी सौंपी जा चुकी है। पहली बॉल पर रैना ने चौका लगाया। दूसरी गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर सिंगल। पांचवीं और छठी बॉल पर कोई रन नहीं। इस गेंद से कुल 6 रन बने। चेन्नई 8.82 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। चेन्नई- 97/1 (11)
बेन कटिंग को गेंदबाजी आक्रमण में लगा दिया गया है। पहली ही गेंद पर रायडू ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। अगली गेंद पर सिंगल, स्ट्राइक रैना के पास। रैना ने तीसरी बॉल पर चौका लगाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 29 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। चेन्नई- 77/1 (9)
क्रुणाल पांड्या अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली ही बॉल पर रैना ने चौका लगाया। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से कुल 9 रन बने। चेन्नई ने खेल में तेजी दिखानी शुरू कर दी है। चेन्नई- 60/1 (7)
क्रुणाल पांड्या चौथे बॉलर के रूप में। पहली बॉल पर वाट्सन ने डबल लिया लेकिन अगली गेंद पर मयंक मार्केंडेय के हाथों कैच। चेन्नई को पहला झटका लगा। सुरेश रैना क्रीज पर आ चुके हैं। रायडू ने तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर सिंगल। लास्ट बॉल पर रैना ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया। चेन्नई- 39/1 (5)
मैक्क्लेनघन अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर वाट्सन ने चौका लगाया। चौथी बॉल पर सिंगल और स्ट्राइक रायडू के पास। अगली गेंद पर रायडू ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। लास्ट बॉल वाट्सन के बल्ले का अंधरूनी किनारा लेते हुए निकली, डबल। चेन्नई- 18/0 (3)
चेन्नई की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में शेन वाट्सन और अंबाती रायडू क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद मिचेल मैक्क्लेनघन के हाथों में। पहली ही गेंद पर वाट्सन ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला। दूसरी बॉल डॉट और तीसरी गेंद पर रायडू ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर सिंगल स्ट्राइक वाट्सन के पास। चेन्नई- 8/0 (1)
बीस वर्षीय लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय मुंबई की खोज रहे, उन्होंने अभी तक छह मैचों में 10 विकेट अपने नाम किये हैं। लेकिन अन्य गेंदबाज जैसे ‘डेथ ओवरों’ के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, इमरान ताहिर, सैम बिलिंग्स, ड्वायन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चहर, हरभजन सिंह और शार्दुल ठाकुर।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, जॉन पॉल ड़ुमिनी, हार्दिक पांड्या, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह और बेन कटिंग।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई ने इस मुकाबले में पोलार्ड को मौका नहीं दिया है। मुंबई इस मुकाबले में हर हाल में जीत चाहेगी।
चेन्नई की टीम अपने ज्यादातर बल्लेबाजों ऑस्ट्रेलियाई शेन वाटसन, अम्बाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो और धोनी के प्रदर्शन से खुश है जो फार्म में हैं। केवल सुरेश रैना ही फार्म में नहीं है और वह भी रन जुटाने के लिये बेताब होंगे। कोच स्टीफन फ्लेमिंग बल्लेबाजों की मुफीद पिच पर अपने खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
रोहित का बल्लेबाजी में क्रम भी अहम होगा और मुंबई इंडियंस उन्हें पारी का आगाज कराने को कह सकती है और सूर्य को चौथे नंबर पर उतार सकती है। गेंदबाजी के लिहाज से भी मुंबई इंडियंस इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में विफल रही है। जब एक गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया तो उसे दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला।