इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के पांचवें मैच में मंगलवार (25 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 11 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन बनाए। 40 ओवर में 475 रन बने। 32 छक्के और 37 चौके लगे।

GT vs PBKS IPL 2025 LIVE Streaming: Watch Here

पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने 28 गेंद पर 81 रन की साझेदारी की। शशांक सिंह ने 16 गेंद पर 44 रन ठोक दिए। उन्होंने श्रेयस अय्यर को शतक पूरा नहीं करने दिया। वह 42 गेंद पर 9 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स से मिले 244 रन के टारगेट के जवाब में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन बनाए। 40 ओवर में 475 रन बने। 32 छक्के और 37 चौके लगे। इम्पैक्ट प्लेयर विशाक विजयकुमार ने मैच का रुख पलटा। उन्होंने 3 ओवर में 28 रन दिए। पहले 2 ओवर में केवल 10 रन दिए थे। शरफेन रदरफोर्ड को रन ही नहीं बनाने दिया।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Gujarat Titans 
232/5 (20.0)

vs

Punjab Kings  
243/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 5 )
Punjab Kings beat Gujarat Titans by 11 runs

पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर नाबाद 97, प्रियांश आर्या ने 23 गेंद पर 47 और शशांक सिंह ने 16 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 5, अजमतुल्लाह उमरजई 16 और मार्क स्टोइनिस ने 20 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल खाता नहीं खोल पाए। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 54 रन दिए। कगिसो रबाडा ने 41 रन देकर 1 विकेट लिए। राशिद खान ने 48 रन देकर 1 विकेट लिए। आर साई किशोर ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए।

गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर 74 रन बनाए। शुभमन गिल ने 14 गेंद पर 33 रन बनाए। जोस बटलर ने 33 गेंद पर 54 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 28 गेंद पर 46 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 2 गेंद पर 6 रन बनाए। शाहरुख 1 गेंद पर 6 और अरशद खान 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए मार्को यानसेन और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में 4 पेसर और 2 स्पिनर को मौका दिया। विदेश खिलाड़ियों की बात करें तो जोस बटलर, राशिद खान और कगिसो रबाडा शामिल। श्रेयस अय्यर ने 3 पेसर और 1 स्पिनर को मौका दिया।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत और वाशिंगटन सुंदर।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विशाक विजयकुमार, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।

Live Updates
23:31 (IST) 25 Mar 2025
Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर 74 रन बनाए। शुभमन गिल ने 14 गेंद पर 33 रन बनाए। जोस बटलर ने 33 गेंद पर 54 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 28 गेंद पर 46 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 2 गेंद पर 6 रन बनाए। शाहरुख 1 गेंद पर 6 और अरशद खान 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए मार्को यानसेन और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।

23:26 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: विशाक विजयकुमार ने मैच का रुख पलटा

पंजाब किंग्स से मिले 244 रन के टारगेट के जवाब में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन बनाए। 40 ओवर में 475 रन बने। 32 छक्के और 37 चौके लगे। इम्पैक्ट प्लेयर विशाक विजयकुमार ने मैच का रुख पलटा। उन्होंने 3 ओवर में 28 रन दिए। पहले 2 ओवर में केवल 10 रन दिए थे। शरफेन रदरफोर्ड को रन ही नहीं बनाने दिया।

23:18 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: पंजाब को 11 रन से जीत मिली

गुजरात टाइटंस को 6 गेंद पर 27 रन चाहिए। अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद। पहली गेंद पर राहुल तेवतिया रन आउट हुए। शाहरुख खान नॉन स्ट्राइकर एंड पर। शेरफेन रदरफोर्ड ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर 2 रन आए। अगली गेंद पर रदरफोर्ड बोल्ड हुए। उन्होंने 28 गेंद पर 46 रन बनाए। अरशद खान क्रीज पर। पांचवीं गेंद पर 1 रन आए। आखिरी गेंद पर छक्का लगा। पंजाब को 11 रन से जीत मिली।

23:13 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंद पर 27 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 211 रन बनाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंद पर 27 रन चाहिए। शरफेन रदफोर्ड 38 और राहुल तेवतिया 6 रन बनाकर क्रीज पर। 6 गेंद पर 18 रन की साझेदारी।

23:05 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: जोस बटलर ने अर्धशतक जड़कर आउट

जोस बटलर ने अर्धशतक जड़कर आउट। वह 33 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट। मार्को यानसेन को विकेट मिला। गुजरात टाइटंस का स्क 18 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 45 रन चाहिए। शरफेन रदरफोर्ड 27 रन बनाकर क्रीज पर। राहुल तेवतिया नए बल्लेबाज हैं।

23:01 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: विजयकुमार वैशाख की शानदार गेंदबाजी

विजयकुमार वैशाख ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए हैं। इम्पैक्ट प्लेयर ने मैच ही पलट दिया है। गुजरात टाइटंस का स्कोर 17 ओवर में 2 विकेट पर 187 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 57 रन चागिए। जोस बटलर 47 और शेरफेन रदरफोर्ड 23 रन बनाकर क्रीज पर।

22:50 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: पिछले 2 ओवर किफायती रहे

पंजाब ने 15वें ओवर में 5 और 16वें ओवर में 8 रन बने। गुजरात टाइटंस का स्कोर 16 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन। जीत के लिए 24 गेंद पर 62 रन चाहिए। शरफेन रदरफोर्ड 22 और जोस बटलरप 46 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 21 गेंद पर 37 रन चाहिए।

22:40 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी बैटिंग

गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 75 रन चाहिए। शेरफेन रदरफोर्ड 18 और जोस बटलर 38 रन बनाकर क्रीज पर। 9 गेंद पर 24 रन की साझेदारी। शेरफेन रदरफोर्ड इम्पैक्ट प्लेयर हैं।

22:31 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: साई सुदर्शन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा

साई सुदर्शन को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। शशांक सिंह ने शानदार कैच लपका। जोस बटलर 32 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन। 45 गेंद पर 99 रन की साझेदारी।

22:21 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: साई सुदर्शन का अर्धशतक

साई सुदर्शन का अर्धशतक पूरा। पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 121 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 123 रन चाहिए। साई सुदर्शन 59 और जोस बटलर 24 रन बनाकर क्रीज पर। 31 गेंद पर 60 रन की साझेदारी।

22:13 (IST) 25 Mar 2025
Live Cricket Score: गुजरात को जीत के लिए 66 गेंद पर 151 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 93 रन बनाए। जीत के लिए 66 गेंद पर 151 रन चाहिए। साई सुदर्शन 28 गेंद पर 42 और जोस बटलर 12 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रीज पर।

21:57 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: शुभमन गिल को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 33 रन बनाए। जोस बटलर नए बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन 21 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 61 रन। जीत के लिए 84 गेंद पर 183 रन चाहिए।

21:47 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: शभमन गिल की तूफानी बैटिंग

शभमन गिल ने तूफानी बैटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने 8 गेंद पर 20 रन ठोक दिए। साई सुदर्शन 16 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 36 रन। जीत के लिए 96 गेंद पर 208 रन चाहिए।

21:35 (IST) 25 Mar 2025
Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई हैं। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। सुदर्शन ने चौके से खाता खोला। पहले ओवर में 5 रन बने।

21:23 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 54 रन दिए। कगिसो रबाडा ने 41 रन देकर 1 विकेट लिए। राशिद खान ने 48 रन देकर 1 विकेट लिए। आर साई किशोर ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए।

21:21 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की पारी

पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर नाबाद 97, प्रियांश आर्या ने 23 गेंद पर 47 और शशांक सिंह ने 16 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 5, अजमतुल्लाह उमरजई 16 और मार्क स्टोइनिस ने 20 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल खाता नहीं खोल पाए।

21:17 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 243 रन बनाए

शशांक सिंह ने 16 गेंद पर 44 रन ठोक दिए। उन्होंने श्रेयस अय्यर को शतक पूरा नहीं करने दिया। वह 42 गेंद पर 9 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। शशांक और श्रेयस के बीच 28 गेंद पर 81 रन की साझेदारी हुई।

20:59 (IST) 25 Mar 2025
Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी

श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी की है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को 3 छक्के और 1 चौका जड़ा। राहुल तेवतिया ने शानदार फील्डिंग की। छक्का बचाया। पंजाब किंग्स का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट पर 190 रन। शशांक सिंह 2 और श्रेयस अय्यर 90 रन बनाकर क्रीज पर।

20:46 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: मार्कस स्टोइनिस को साई किशोर ने पवेलियन भेजा

मार्कस स्टोइनिस को साई किशोर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 20 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 15.2 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन। श्रेयस अय्यर 30 गेंद पर 64 रन बनाकर क्रीज पर।

20:37 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने राशिद खान को लगातार 2 गेंद पर 2 छक्के जड़े। उन्होंने 28 गेंद पर 57 रन ठोके। मार्कस स्टोइनिस 6 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 14 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन।

20:34 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: साई किशोर के ओवर में 17 रन बने

पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस 5 और श्रेयस अय्यर 44 रन बनाकर क्रीज पर। आर साई किशोर के ओवर में 17 रन बने।

20:26 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: साई किशोर हैट्रिक से चूके

अजमतुल्लाह उमरजई 16 और ग्लेन मैक्सवेल बगैर खाता खोले आउट। साई किशोर ने 2 गेंद पर 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज हैं। श्रेयस अय्यर 29 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 10.5 ओवर में 4 विकेट पर 105 रन।

20:14 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: पंजाब 100 के करीब

पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई 8 रन बनाकर क्रीज पर। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर क्रीज पर। प 14 गेंद पर 17 रन की साझेदारी। आर साई किशोर ने केवल 2 रन दिए।

20:05 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: प्रियांश आर्या को राशिद खान ने पवेलियन भेजा

प्रियांश आर्या को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 47 रन बनाए। प्रियांश और श्रेयस अय्यर के बीच 21 गेंद पर 51 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 6.4 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन। अजमतुल्लाह उमरजई नए बल्लेबाज हैं।

19:56 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: प्रियांश आर्या की तूफानी बैटिंग

प्रियांश आर्या ने 17 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 63 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 6 गेंद पर 14 रन बनाए हैं।

19:47 (IST) 25 Mar 2025
Live Cricket Score: कगिसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा

प्रियांश आर्या ने डेब्यू पर तेवर दिखा दिए हैं। उन्होंने 11 गेंद पर 17 रन छोक दिए हैं। कगिसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। श्रेयस अय्यर क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन।

19:35 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। प्रियांश ने लगातार चौके से खाता खोला। 1 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 8 रन।

19:11 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विशाक विजयकुमार, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।

19:09 (IST) 25 Mar 2025
GT vs PBKS Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत और वाशिंगटन सुंदर।

19:04 (IST) 25 Mar 2025
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: गुजरात टाइटंस ने गेंदबाजी का फैसला किया

पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में 4 पेसर और 2 स्पिनर को मौका दिया। श्रेयस अय्यर ने 3 पेसर और 1 स्पिनर को मौका दिया।