महेंद्र सिंह धोनी को पसंद करने वाले लोग दुनिया भर में है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन फिर भी उनको लेकर दीवानगी कम नहीं हुई है। आईपीएल 2024 में भी धोनी ही छाए। यहां तक की फाइनल मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी धोनी का सिक्स छा गया।

फाइनल की पीसी में धोनी को देख रहे थे कमिंस

आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान पैट कमिंस और श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पैट कमिंस जब कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो कमरे में मौजूद टीवी चल रहा था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पैट कमिंस के बगल में एक टीवी लगा हुआ था। टीवी पर महेंद्र सिंह धोनी का छक्का दिखाया जा रहा था। कमिंस का ध्यान उसी शॉट पर था। यह वीडियो काफी वायरल हुआ।

धोनी की लोकप्रियता देख हैरान रह गए थे कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने उतरी थी तो पैट कमिंस धोनी की लोकप्रियता से हैरान थे। धोनी खचाखच भरे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में धोनी के नाम के नारे देखकर दंग रह गए। धोनी 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। कमिंस ने मैच के बाद कहा, ” रात में भीड़ को देखकर मैं हैरान रह गया था। जब एमएस बल्लेबाजी के लिए बाहर आये , तो शोर उतना ही जोर से था जितना मैंने कभी सुना है, लेकिन हां हमें यहां खेलना पसंद है और हमने इसे दो से दो जीत कर दिया है.”