इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को आउट करके टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इस मैच से पहले उन्होंने 10 मैच में 4 विकेट लिए थे। उनक प्रदर्शन की खूब आलोचना हुई थी।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 48 रन देकर 1 विकेट लिए। हालांकि, इस दौरान उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड हो गया। वह टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने। चहल के नाम पहले से ही आईपीएल और भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
चहल का ऋषभ पंत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार
युजवेंद्र चहल को भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में चुना गया है। चहल का ऋषभ पंत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। 59 गेंद पर 83 रन दिए हैं। 3 बार आउट किया है। 27.66 का औसत है। 140.67 की स्ट्राइक रेट है। चार चौके और 6 छक्के जड़े हैं। रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 रन देकर 3 विकेट लिए।
आईपीएल 2024 में अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में अश्विन का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने जैक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषेक पोरेल दोनों को आउट किया। फ्रेजर ने 20 गेंद पर 50 और पोरेल ने 36 गेंद पर 65 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। अक्षर ने 10 गेंद पर 15 रन बनाए। दिल्ली के शुरुआत तीनों विकेट अश्विन ने लिए।