IPL 2021 DC vs KKR : फॉर्म में लौटे ओपनर पृथ्वी शॉ (82) की मैच जिताऊ पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को छह विकेट पर 154 रन पर रोक दिया और फिर 16.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। शॉ ने 41 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के लगाए। शिखर धवन ने 47 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की बदौलत 46 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए। कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिया।

इस मैच में कोलकाता  की तरफ से शुभमन गिल ने 43 रन बनाए जबकि आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवरों में 27 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेली. दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल और ललित यादव ने दो-दो जबकि आवेश खान और मार्कस स्टोनिस ने एक-एक विकेट लिया।

 

 

 

Live Blog

Highlights

    22:14 (IST)29 Apr 2021
    दिल्ली को जीत के लिए 54 गेंदों में 51 रन चाहिए

    11 ओवर के बाद दिल्ली की टीम ने बिना विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 69 और शिखर धवन 33 न बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 54 गेंदों में 51 रन चाहिए। 

    21:59 (IST)29 Apr 2021
    दिल्ली ने 7 ओवर में बिना विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए

    दिल्ली की टीम ने 7 ओवर में बिना विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं. पृथ्वी शॉ 49  और शिखर धवन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने दो ओवर में 14 रन दिए हैं। 

    21:42 (IST)29 Apr 2021
    पृथ्वी शॉ की बेहतरीन बल्लेबाजी

    पृथ्वी शॉ ने इस बार वरुण चक्रवर्ती के ओवर में बेहतरीन चौका जमाया है।  वरुण की गेंद को पृथ्वी ने बैकफुट पर जाकर कट किया और पॉइंट के पास से चौका हासिल कर लिया। 

    21:26 (IST)29 Apr 2021
    पहली ओवर में शॉ ने 6 गेंद पर 6 चौके मारे

    दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन बल्लेबाजी करने आए हैं। शॉ ने पारी के पहले ओवर में 6 गेंद पर 6 चौके मारे।  कोलकाता के लिए शिवम मावी पहला ओवर फेंक रहे हैं। 

    20:23 (IST)29 Apr 2021
    एक ओवर में ललित ने लिए दो विकेट

    ललित ने एक ही ओवर में सुनील नरेन और कप्तान इयोन मोर्गन को डक पर आउट कर केकेआर को बैक फुट पर भेज दिया। 11 ओवर के बाद कोलकाता की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। 

    20:01 (IST)29 Apr 2021
    कोलकाता का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन

    पावरप्ले खत्म होने के बाद कोलकाता का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 23 और राहुल त्रिपाठी 6 रन बना कर खेल रहे हैं। 

    19:44 (IST)29 Apr 2021
    ईशांत की बेहतरीन गेंदबाजी

    इशांत शर्मा ने सधी हुई शुरुआत की है और पहले ओवर में परफेक्ट लेंथ पर गेंदबाजी की, जिसके कारण नीतीश और शुभमन को शॉट लगाने के लिए जरूरी छूट नहीं मिल पाई। दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल्स लेकर काम चलाया। 

    18:50 (IST)29 Apr 2021
    क्रुणाल पंड्या 33 और क्विंटन डिकॉक 64 रन बनाकर खेल रहे हैं

    मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 24 गेंद पर 32 रनों की जरूरत है। मुंबई ने 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। क्रुणाल पंड्या 33 और क्विंटन डिकॉक 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    18:33 (IST)29 Apr 2021
    मुंबई को 42 गेंद पर 61 रन और चाहिए

    मुंबई इंडियंस के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने अपना 15वां अर्धशतक लगाया है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 11 रन है। जीतने के लिए मुंबई को 42 गेंद पर 61 रन और चाहिए।

    18:13 (IST)29 Apr 2021
    मुंबई इंडियंस को जात के लिए 66 गेंद पर 89 रनों की जरूरत है

    मुंबई इंडियंस को जात के लिए 66 गेंद पर 89 रनों की जरूरत है। क्रीज़ पर क्विंटन डिकॉक 47 और सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 83 रन बनाए हैं।

    17:59 (IST)29 Apr 2021
    मुंबई इंडियंस को पहला झटका पावरप्ले की आखिरी गेंद पर लगा

    मुंबई इंडियंस को पहला झटका पावरप्ले की आखिरी गेंद पर लगा। ये झटका उसे कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर लगा, जो 14 रन बनाकर आउट हुए। रोहित का विकेट क्रिस मॉरिस ने लिया। पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट पर 49 रन हो गया।  

    17:40 (IST)29 Apr 2021
    मुंबई ने तीन ओवर में मात्र 14 रन बनाए

    मुंबई ने तीन ओवर में मात्र 14 रन बनाए हैं। क्रीज़ पर कप्तान रोहित शर्मा 4  और क्विंटन डिकॉक 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान के लिए चेतन सकारिया ने बेतरीन गेंदबाजी की है और 2 ओवर में मात्र 10 रन दिये हैं। 

    17:30 (IST)29 Apr 2021
    मुंबई की धीमी शुरुआत

    मुंबई इंडियन ने पहले मैच में मात्र 4 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज़ पर हैं। 

    17:03 (IST)29 Apr 2021
    सैमसन को ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया

    ट्रेंट बोल्ट ने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। इस तरह 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 155 रन हो गया. बोल्ट ने सैमसन को आउट करने के लिए यॉर्कर को हथियार बनाया. सैमसन 42 रन बनाकर आउट हुए। 

    16:47 (IST)29 Apr 2021
    राजस्थान रॉयल्स ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर 140 रन बनाए

    राजस्थान ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर शिवम दुबे 24 और कप्तान संजू सैमसन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    16:43 (IST)29 Apr 2021
    शिवम दुबे 23 और कप्तान संजू सैमसन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं

    राजस्थान ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर शिवम दुबे 23 और कप्तान संजू सैमसन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    16:31 (IST)29 Apr 2021
    राजस्थान 109/2, संजु और दुबे क्रीज़ पर

    राजस्थान ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर शिवम दुबे 13 और कप्तान संजू सैमसन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    16:19 (IST)29 Apr 2021
    यशस्वी जायसवाल आउट हुए

    राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 20 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए है। राजस्थान ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं।

    16:10 (IST)29 Apr 2021
    बटलर 32 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हो गए

    राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 32 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हो गए है। राजस्थान ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। 

    15:56 (IST)29 Apr 2021
    राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में बनाए 47 रन

    आईपीएल 2021 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में अपना विकेट नहीं खोया। टीम ने 6 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर यशस्वी जायसवाल 20 और जोस बटलर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    15:17 (IST)29 Apr 2021
    मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

    मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने एक बदलाव करते हुए इशान किशन की जगह नाथन कोल्टर नाइल को टीम में शामिल किया है। रॉयल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

    14:48 (IST)29 Apr 2021
    राजस्थान ने मुंबई को 3 बार हराया है

    पिछले पांच मैचों में राजस्थान ने मुंबई को 3 बार हराया है। ऐसे में इस मैच में भी राजस्थान मुंबई पर भारी पड़ सकती है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में हैं।