IPL 2021 DC vs KKR : फॉर्म में लौटे ओपनर पृथ्वी शॉ (82) की मैच जिताऊ पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को छह विकेट पर 154 रन पर रोक दिया और फिर 16.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। शॉ ने 41 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के लगाए। शिखर धवन ने 47 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की बदौलत 46 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए। कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिया।
इस मैच में कोलकाता की तरफ से शुभमन गिल ने 43 रन बनाए जबकि आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवरों में 27 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेली. दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल और ललित यादव ने दो-दो जबकि आवेश खान और मार्कस स्टोनिस ने एक-एक विकेट लिया।
11 ओवर के बाद दिल्ली की टीम ने बिना विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 69 और शिखर धवन 33 न बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 54 गेंदों में 51 रन चाहिए।
दिल्ली की टीम ने 7 ओवर में बिना विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं. पृथ्वी शॉ 49 और शिखर धवन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने दो ओवर में 14 रन दिए हैं।
पृथ्वी शॉ ने इस बार वरुण चक्रवर्ती के ओवर में बेहतरीन चौका जमाया है। वरुण की गेंद को पृथ्वी ने बैकफुट पर जाकर कट किया और पॉइंट के पास से चौका हासिल कर लिया।
दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन बल्लेबाजी करने आए हैं। शॉ ने पारी के पहले ओवर में 6 गेंद पर 6 चौके मारे। कोलकाता के लिए शिवम मावी पहला ओवर फेंक रहे हैं।
ललित ने एक ही ओवर में सुनील नरेन और कप्तान इयोन मोर्गन को डक पर आउट कर केकेआर को बैक फुट पर भेज दिया। 11 ओवर के बाद कोलकाता की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं।
पावरप्ले खत्म होने के बाद कोलकाता का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 23 और राहुल त्रिपाठी 6 रन बना कर खेल रहे हैं।
इशांत शर्मा ने सधी हुई शुरुआत की है और पहले ओवर में परफेक्ट लेंथ पर गेंदबाजी की, जिसके कारण नीतीश और शुभमन को शॉट लगाने के लिए जरूरी छूट नहीं मिल पाई। दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल्स लेकर काम चलाया।
मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 24 गेंद पर 32 रनों की जरूरत है। मुंबई ने 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। क्रुणाल पंड्या 33 और क्विंटन डिकॉक 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने अपना 15वां अर्धशतक लगाया है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 11 रन है। जीतने के लिए मुंबई को 42 गेंद पर 61 रन और चाहिए।
मुंबई इंडियंस को जात के लिए 66 गेंद पर 89 रनों की जरूरत है। क्रीज़ पर क्विंटन डिकॉक 47 और सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 83 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस को पहला झटका पावरप्ले की आखिरी गेंद पर लगा। ये झटका उसे कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर लगा, जो 14 रन बनाकर आउट हुए। रोहित का विकेट क्रिस मॉरिस ने लिया। पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट पर 49 रन हो गया।
मुंबई ने तीन ओवर में मात्र 14 रन बनाए हैं। क्रीज़ पर कप्तान रोहित शर्मा 4 और क्विंटन डिकॉक 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान के लिए चेतन सकारिया ने बेतरीन गेंदबाजी की है और 2 ओवर में मात्र 10 रन दिये हैं।
मुंबई इंडियन ने पहले मैच में मात्र 4 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज़ पर हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। इस तरह 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 155 रन हो गया. बोल्ट ने सैमसन को आउट करने के लिए यॉर्कर को हथियार बनाया. सैमसन 42 रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर शिवम दुबे 24 और कप्तान संजू सैमसन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर शिवम दुबे 23 और कप्तान संजू सैमसन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर शिवम दुबे 13 और कप्तान संजू सैमसन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 20 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए है। राजस्थान ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 32 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हो गए है। राजस्थान ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं।
आईपीएल 2021 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में अपना विकेट नहीं खोया। टीम ने 6 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर यशस्वी जायसवाल 20 और जोस बटलर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने एक बदलाव करते हुए इशान किशन की जगह नाथन कोल्टर नाइल को टीम में शामिल किया है। रॉयल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
पिछले पांच मैचों में राजस्थान ने मुंबई को 3 बार हराया है। ऐसे में इस मैच में भी राजस्थान मुंबई पर भारी पड़ सकती है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अच्छे फॉर्म में हैं।