चौथी बार आईपीएल में खिताब पर कब्जा जमाने वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस समय जीत के जश्न में डूबी है।रविवार को आईपीएल सीजन 12 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर मुंबई ने इस मैच में जीत हासिल की और खिताब पर भी अपना कब्जा जमा लिया। जीत के बाद मुंबई ने जमकर आफ्टर पार्टी की। आफ्टर पार्टी का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवराज सिंह और रोहित शर्मा रैप करते नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम से भी वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कैप्शन लिखा है। ‘असली हिटमैन से मिलाएं हिंदुस्तान को।’ इसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा और युवराज सिंह ‘गली बॉय’ के रैप सॉन्ग ‘असली हिप हॉप’ पर थिरकते नजर आए।

इस वीडियो में युवराज सिंह और रोहित शर्मा जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में युवराज सिंह का गला पकड़ते नजर। गौरतलब है कि युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को इस आईपीएल सीजन में उनके बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्हें सिर्फ चार मैच में ही खेलने का मौका मिला इसके बाद वह मुंबई इंडियंस की टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए गए।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में चेन्नई के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई की टीम 148 रन हीं बना सकी थी। यह मैच अंतिम ओवर तक चला था और रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने एक रन से यह मैच अपने नाम कर लिया था।