महिला एशिया कप 2024 के 5वें मैच में रविवार (21 जुलाई) को भारत ने यूनाइटेड अरब अमीरात को 78 रन से हराया। इसके साथ ही सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग तय है। दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए।
ऋचा घोष ने 29 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद पर 66 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने 37, स्मृति मंधाना ने 13 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 14 रन बनाए। दयालन हेमलता ने 2 रन बनाए। कविशा एगोडेगे ने 2, समायरा धरणीधरका और हीना होतचंदानी ने 1-1 विकेट लिए।
202 रन के टारगेट के जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बना पाई। कविशा एगोडागे ने नाबाद 40 रन बनाए। ईशा रोहित ओझा ने 38 रन बनाए। इसके अलावा किसी का बल्ला नहीं चला। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर, तनुजा कंवर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। चोटिल ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल चोटिल की जगह तनुजा कंवर को को प्लेइंग 11 में मौका मिला। यूएई की प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं हुआ। ग्रुप-ए में अंक तालिका में भारतीय टीम शीर्ष पर है। उसने पाकिस्तान को हराकर अभियान की शुरुआत की थी। यूएई को हरा दिया। नेपाल से उसका मैच बाकी है।
यूएई की प्लेइंग 11: ईशा रोहित ओझा (कप्तान), थीर्था सतीश (डब्ल्यू), रिनिथा राजिथ, समायरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार।
भारत की प्लेइंग 11: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर।
महिला एशिया कप 2024 के 5वें मैच में भारत ने यूनाइटेड अरब अमीरात को 78 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 202 रन के टारगेट के जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन बना पाई। कविशा एगोडागे ने नाबाद 40 रन बनाए। ईशा रोहित ओझा ने 38 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर, तनुजा कंवर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए।
हीना होतचंदानी को दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। कविशा एगोडागे 31 रन बनाकर क्रीज पर। यूएई ने 17.4 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन बनाए। जीत के लिए 14 गेंद पर 95 रन चाहिए। कविशा एगोडागे 31 और ऋतिका रजिथ बगैर खाता खोले क्रीज पर।
खुशी शर्मा के राधा यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। यूएई का स्कोर 16 ओवर में 5 विकेट पर 99 रन। जीत के लिए 24 गेंद पर 103 रन चाहिए। हीना होतचंदानी 4 और कविशा एगोडागे 27 रन बनाकर क्रीज पर।
तनुजा कंवर ने ईशा रोहित ओझा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 38 रन बनाए। कविशा एगोडागे 18 रन बनाकर क्रीज पर। यूएई ने 12.3 ओवर में 4 विकेट पर 76 रन बनाए। जीत के लिए 45 गेंद पर 126 रन चाहिए।
यूएई ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 135 रन चाहिए। ईशा रोहित ओझा 35 और कविशा एगोडागे 12 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 31 रन की साझेदारी।
समायरा धरणीधरका को दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। ईशा रोहित ओझा 20 रन बनाकर क्रीज पर। यूएई ने 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 36 रन बनाए। जीत के लिए 75 गेंद पर 166 रन चाहिए।
पूजा वस्त्राकर ने रिनिता राजिथ को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। यूएई ने 5.2 ओवर में 2 विकेट पर 24 रन बनाए। जीत के लिए 88 गेंद पर 178 रन चाहिए। ईशा रोहित ओझा 13 रन बनाकर क्रीज पर। समायरा धरणीधरका क्रीज पर।
रेणुका ठाकुर सिंह ने पहला विकेट झटका। उन्होंने थीर्था सतीश को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। ईशा रोहित ओझा 7 रन बनाकर क्रीज पर। यूएई ने 4.2 ओवर में 1 विकेट पर 11 रन बनाए। जीत के लिए 94 गेंद पर 191 रन चाहिए।
यूएई की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ईशा रोहित ओझा 1 और थीर्था सतीश बगैर खाता खोले क्रीज पर। यूएई का स्कोर बगैर विकेट के 1 रन। जीत के लिओ 201 रन चाहिए।
ऋचा घोष ने शानदार तरीके से पारी का अंत किया। उन्होंने 29 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्का जड़ा और नाबाद 64 रन बनाए। आखिरी ओवर में हरमनप्रीत कौर रन आउट हुईं। उन्होंने 47 गेंद पर 66 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। शैफाली वर्मा ने 37, स्मृति मंधाना ने 13 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 14 रन बनाए। दयालन हेमलता ने 2 रन बनाए। कविशा एगोडेगे ने 2, समायरा धरणीधरका और हीना होतचंदानी ने 1-1 विकेट लिए।
भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। ऋचा घोष 38 और हरमनप्रीत कौर 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंद पर 50 रन की साझेदारी।
जेमिमा रोड्रिग्स 14 रन बनाकर आउट। कविशा एगोडागे को विकेट मिला। भारत ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 36 और ऋचा घोष 1 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 32 और जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 गेंद पर 48 रन की साझेदारी।
भारत ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 11 और जेमिमा रोड्रिग्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 17 गेंद पर 21 रन की साझेदारी।
भारत को 2 गेंद पर 2 झटके लगे हैं। शैफाली वर्मा को समाइरा धरनीधरका ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 37 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर क्रीज पर। दयालन हेमलता 2 रन बनाकर आउट हुईं। हीना होतचंदानी ने उन्हें पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर 5.1 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन। जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर।
कविशा एगोडेगे ने स्मृति मंधाना को पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। भारता का स्कोर 2.2 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन। शैफाली वर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर। दयालन हेमलता क्रीज पर।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा क्रीज पर। समाइरा धरनीधरका ने यूएई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। स्मृति मंधाना 2 और शैफाली वर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 8 रन बगैर विकेट के।
ईशा रोहित ओझा (कप्तान), थीर्था सतीश (डब्ल्यू), रिनिथा राजिथ, समायरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार।
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर।
ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल चोटिल हो गई हैं। उंगली टूटने के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। तनुजा कंवर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। तनुजा को प्लेइंग 11 में मौका मिला
महिला एशिया कप 2024 का 5वां मैच इंडिया वुमेन और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच दांबुला के रनगीरी दांबुला इंटेरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, तनुजा कंवर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह।
यूनाइटेड अरब अमीरात के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत कौर की टीम को झटका लगा है। ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल चोटिल हो गई हैं। उंगली टूटने के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। तनुजा कंवर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।
ईशा रोहित ओझा (कप्तान), थीर्था सतीश (डब्ल्यू), रिनिथा राजिथ, समायरा धरणीधरका, कविशा एगोदागे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार, महक ठाकुर, एमिली थॉमस, रिशिता राजिथ, सुरक्षा कोट्टे
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, उमा छेत्री, एस सजना, अरुंधति रेड्डी, आशा शोभना।