भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए साउथ अफ्रीका दौरा बेहद खराब गुजरा। रोहित पूरे दौरे पर बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते नजर आए। हालांकि, इस दौरान रोहित ने पांचवें वनडे मैच नें एक शतक लगाने में जरूर कतामयाब रहे। पुरानी बातों को पीछे छोड़ रोहित शर्मा की कोशिश बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में अपने प्रदर्शन को सुधारने की होगी। बतौर कप्तान रोहित शर्मा टी-20 में बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं, उनका कप्तानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। रोहित शर्मा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रोहित शर्मा की अलग-अलग पोज में खिंचाई गई तस्वीरें दिखाई पड़ रही है। होली से पहले ही रोहित ने अपनी तस्वीरों को रंगों से भर दिया है। इस वीडियो के अलावा रोहित ने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो एक अलग ही अंदाज में चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियों में वो तेज इफेक्ट से कुछ एक्शन कर रहे हैं। होली से पहले मस्ती करने का ये तरीका फैंस को भी बेहद भा रहा है और वो रोहित की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस ने रोहित को श्रीलंका में होने वाले ट्राई सीरीज के लिए ऑल द बेस्ट भी कहा।

रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

रोहित शर्मा से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इंस्टाग्राम के जरिए देश वापसी की खुशी जता चुके हैं। जब श्रीलंका की टीम यहां आई थी तो रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में वनडे और टी-20 में भारतीय टीम को जीत दिलाने का काम किया था। रोहित शर्मा इस बार भी इस कहानी को दोहराना चाहेंगे। हालांकि, रोहित के लिए ऐसा करना आसान नहीं होने वाला है, उनके सामने सबसे बड़ी समस्या प्लेइंग इलेवन में खिलड़ियों का चयन होगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम के कई दिग्गज टीम में नहीं है। रोहित की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। भारतीय टीम को इस सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा शिखर धवन और सुरेश रैना से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें होगी। वहीं दीपक हुडा, विजय शंकर और वॉशिंगटन सुंदर जैसे युवा खिलाड़ी भी इस मौके को भुनाना चाहेंगे। रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के जरिए वापसी की खुशी जता चुके हैं।

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on