महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में रविवार (2 नवंबर) को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। महिला क्रिकेट को 20 साल बाद कोई नया चैंपियन मिलेगा। पहली बार ऐसा होगा कि महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की टीमें नहीं होंगी।
IND-W vs SA-W Women’s World Cup Final LIVE Cricket Score: Watch Here
ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराने के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम फाइनल में जोश के साथ उतरेगी। साथ में वह साउथ अफ्रीका को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी, क्योंकि उसे लीग स्टेज मैच में हार का सामना करना पड़ा था। साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है। वह महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंची है। भारतीय टीम इससे पहले दो बार फाइनल खेल चुकी है। उसे 2005 में ऑस्ट्रेलिया और 2017 में इंग्लैंड ने हराया था।
आइए जानते हैं भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल कब शुरू होगा?
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल का टॉस कब होगा?
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे होगा।
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
- भारत-साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Womens World Cup 2025 Prize Money: देखें टूर्नामेंट में किसे मिलेगी कितनी रकम
