India vs West Indies : भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। हनुमा विहारी के शतक और ईशांत शर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 416 रनों का पहाड़ खड़ा किया। इसके बाद वेस्टइंडीज जब पहले पारी के लिए मैदान में उतरी तो जसप्रीत बुमराह उनकी बल्लेबाजी पर कहर बनकर टूट पड़े।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज केवल 87 रन ही बना सका और उसने अपने 7 बल्लेबाज खो दिए थे। जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए, जिसमें एक शानदार हैट्रिक भी शामिल थी। इसके अलावा एक सफलता मोहम्मद शमी को हासिल हुई। भारत के पास अभी 329 रनों की बड़ी लीड है। ऐसे में टीम इंडिया अभी काफी मजबूत स्थिति में है।

Live Blog

00:08 (IST)01 Sep 2019
हनुमा-इशांत की 100 रन की साझेदारी

इसके साथ ही इशांत और हनुमा के बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी हो गई। दोनों ने इसके लिए 153 गेंदें खेलींं। इशांत ने 69 गेंद पर अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया।

00:06 (IST)01 Sep 2019
इशांत का अर्धशतक

टीम इंडिया का स्कोर 400 रन के पार पहुंच चुका है। इशांत शर्मा ने रहकीम कॉर्नवाल की गेंद पर एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर की पहली हॉफ सेन्चुरी लगाई।

00:03 (IST)01 Sep 2019
हनुमा भारत के 85वें शतकवीर

हनुमा विहारी टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारत के 85वें बल्लेबाज हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 51 शतक लगाए हैं।

00:03 (IST)01 Sep 2019
हनुमा भारत के 85वें शतकवीर

हनुमा विहारी टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारत के 85वें बल्लेबाज हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 51 शतक लगाए हैं।

23:59 (IST)31 Aug 2019
भारत 400 के करीब

हनुमा और इशांत के बीच 94 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने 137 गेंदों को सामना किया। टीम इंडिया का स्कोर इस समय 396 रन है।

23:58 (IST)31 Aug 2019
हनुमा ने 1 रन लेकर पूरा किया शतक

केमार रोच की गेंद पर एक रन लेकर हनुमा विहारी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। इशांत भी 49 रन पर पहुंच गए हैं। वे अपने पहले अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर हैं।

23:54 (IST)31 Aug 2019
हनुमा का हाइएस्ट स्कोर

ड्रिक्स के बाद के दूसरे ओवर में हनुमा ने रोस्टन चेज की गेंद पर चौका जड़ा। वे 96 रन पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना टेस्ट का उच्चतम स्कोर भी बनाया।

23:54 (IST)31 Aug 2019
हनुमा का हाइएस्ट स्कोर

ड्रिक्स के बाद के दूसरे ओवर में हनुमा ने रोस्टन चेज की गेंद पर चौका जड़ा। वे 96 रन पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना टेस्ट का उच्चतम स्कोर भी बनाया।

23:54 (IST)31 Aug 2019
हनुमा का हाइएस्ट स्कोर

ड्रिक्स के बाद के दूसरे ओवर में हनुमा ने रोस्टन चेज की गेंद पर चौका जड़ा। वे 96 रन पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना टेस्ट का उच्चतम स्कोर भी बनाया।

23:54 (IST)31 Aug 2019
हनुमा का हाइएस्ट स्कोर

ड्रिक्स के बाद के दूसरे ओवर में हनुमा ने रोस्टन चेज की गेंद पर चौका जड़ा। वे 96 रन पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना टेस्ट का उच्चतम स्कोर भी बनाया।

23:52 (IST)31 Aug 2019
हनुमा की बैसब्री बढ़ी

हनुमा के टेस्ट करियर की यह 10वीं पारी है। वे अब तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इससे पहले उनका हाइएस्ट स्कोर 93 रन है, जो उन्होंने इसी सीरीज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में लगाया था।

23:49 (IST)31 Aug 2019
10 ओवर में 35 रन बनाए

इशांत और हनुमा के बीच अब तक 121 गेंद पर 78 रन की साझेदारी हो चुकी है। पिछले 10 ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 3.5 के औसत से 35 रन बनाए हैं।

23:47 (IST)31 Aug 2019
इशांत और हनुमा रिकॉर्ड बनाने के करीब

इशांत इस समय 42 रन पर खेल रहे हैं। रोस्टन चेज के ओवर के बाद ड्रिंक्स हो गई। इशांत अपने पहले टेस्ट अर्धशतक से सिर्फ 8 रन दूर हैं। हनुमा 91 रन पर खेल रहे हैं। वे अपने पहले टेस्ट शतक से 9 रन दूर हैं।

23:45 (IST)31 Aug 2019
इशांत ने 2 गेंद पर 2 चौके जड़े

रोस्टन चेज के इस ओवर में भातीय बल्लेबाजों ने 11 रन बनाए। इसमें इशांत ने 10 और हनुमा ने 1 रन बनाया। इशांत ने रोस्टन चेज की लगातार दो गेंदों के बाउंड्री के पार पहुंचाया।

23:41 (IST)31 Aug 2019
इशांत ने जड़ा चौका

इशांत शर्मा ने रोस्टन चेज की गेंद पर चौका जड़ा। भारत का स्कोर 369 रन हो गया है। इशांत भी 36 रन पर पहुंच चुके हैं। उनकी कोशिश होगी कि वे अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाएं।

23:39 (IST)31 Aug 2019
शतक की ओर हनुमा

हनुमा विहारी 90 रन पर खेल रहे हैं। हनुमा कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। उनके दिमाग में कहीं न कहीं अपना पहला टेस्ट शतक पूरी करने की है। 

23:37 (IST)31 Aug 2019
इशांत ने बनाया टेस्ट का सर्वोच्च स्कोर

दूसरे सेशन में इशांत शर्मा और हनुमा विहारी संभल कर खेल रहे हैं। इशांत शर्मा 32 रन बना चुके हैं। यह उनके टेस्ट करियर का उच्चतम स्कोर है। 

22:07 (IST)31 Aug 2019
पहले सेशन का खेल खत्म

विहारी 157 गेंदों में 84 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। विहारी की कोशिश यहां शतक जड़ने की होगी। दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। इस सेशन में 28 ओवर फेंके गए जिसमें 72 रन बने और भारत ने दो विकेट गंवाया। 

21:49 (IST)31 Aug 2019
विहारी को मिल रहा ईशांत का साथ

ईशांत शर्मा 13 गेंदों में 10 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। विहारी को ईशांत का भरपूर साथ मिल रहा है। भारतीय टीम 330 के स्कोर पर पहुंच गई है।

21:36 (IST)31 Aug 2019
जडेजा आउट

ऋषभ पंत के जल्दी आउट होने के बाद जडेजा और विहारी के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई। रविंद्र जडेजा को रहकीम कार्नवॉल ने 16 के स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया।

21:21 (IST)31 Aug 2019
संभलकर खेल रहे जडेजा

रविंद्र जडेजा काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा 58 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत 107 ओवर के बाद 306 के स्कोर पर पहुंच गई है।

21:05 (IST)31 Aug 2019
83 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी

रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी के बीच 83 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी कर ली है। विहारी 109 गेंदों में 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:48 (IST)31 Aug 2019
100 ओवर का खेल खत्म

100 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 6 विकेट खोकर 290 रन बना लिए हैं। जडेजा 12 तो वहीं विहारी 55 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:35 (IST)31 Aug 2019
विहारी ने जड़ा अर्धशतक

हनुमा विहारी ने 96 गेंदों में 9 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही भारत 300 के करीब भी पहुंच गई है।  

20:21 (IST)31 Aug 2019
अर्धशतक से 5 रन दूर विहारी

पंत के जल्दी आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी टीम को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। विहारी अर्धशतक से 5 रन दूर हैं।

20:08 (IST)31 Aug 2019
पंत लौटे पवेलियन

ऋषभ पंत 27 के स्कोर पर ही दिन के पहले ही गेंद पर बोल्डर होकर पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत का विकेट जेसन होल्डर ने झटकने का काम किया। 

20:02 (IST)31 Aug 2019
होल्डर की शानदार गेंदबाजी

वेस्टइंडीज के लिये कप्तान जेसन होल्डर ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। भारत ने लंच तक लोकेश राहुल (13) और चेतेश्वर पुजारा (छह) के विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद टीम ने दूसरे सत्र में अग्रवाल का विकेट खोया।

19:49 (IST)31 Aug 2019
पंत को दिखाना होगा संयम

अपना विकेट आसानी से देने की प्रवृति के बावजूद पंत ने 64 गेंद के दौरान संयमित बल्लेबाजी और वह दो चौके व एक छक्का लगाकर क्रीज पर डटे हैं। वहीं विहारी 80 गेंद में आठ चौके लगाकर नाबाद हैं।

19:34 (IST)31 Aug 2019
अग्रवाल ने की होल्डर की तारीफ

अग्रवाल ने कहा, ‘‘परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थी। मुझे लगा कि पहले सत्र में गेंद थोड़ी ज्यादा मूव कर रही थी। केमार रोच और (जेसन) होल्डर ने अच्छी गेंदबाजी की। यह आसान नहीं था क्योंकि पिच में काफी नमी थी। ’’ अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अच्छी स्थिति में हैं। ऐसी पिच पर सिर्फ पांच विकेट गंवाना हमारी टीम की ओर से अच्छा प्रयास था। ’’

19:22 (IST)31 Aug 2019
पंत और विहारी के बीच 62 रन की साझेदारी

स्टंप तक ऋषभ पंत 27 और हनुमा विहारी 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। इन दोनों ने छठे विकेट के लिये अभी तक 17.5 ओवरों में नाबाद 62 रन की साझेदारी कर ली है।

19:07 (IST)31 Aug 2019
अग्रवाल ने खेली 55 रन की पारी

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पांच विकेट पर 264 तक पहुंचने के बाद भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है। अग्रवाल ने 55 रन की पारी खेलकर टेस्ट में तीसरा अर्धशतक जमाया।

18:53 (IST)31 Aug 2019
डेब्यू मैच में पुजारा का विकेट लेने से खुश कॉर्नवॉल

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवॉल ने कहा कि अपने डेब्यू टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने अपने तीसरे ही ओवर में ही पुजारा का अहम विकेट ले लिया। कॉर्नवॉल ने कहा, ‘पहले टेस्ट विकेट के रूप में उन्हें आउट करके अच्छा महसूस हुआ। यह वैसे कोई नई बात नहीं थी, लेकिन फिर भी मुझे अच्छा लगा।’