India vs Sri Lanka (Ind vs SL) 3rd ODI : श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज को टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने से चूक गई। 23 जुलाई 2021 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया सीरीज का आखिरी मैच श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत लिया। सीरीज के शुरुआती दोनों वनडे भारत ने जीते थे। इस तरह से उसने 2-1 से वनडे सीरीज जीती।
बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 225 रन बनाए। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला था। उसने 39 ओवर में 7 विकेट पर 227 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। बारिश के कारण यह मैच 50-50 की जगह 47-47 ओवर का किया गया।
श्रीलंका के ओपनर अविष्का फर्नांडो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 98 गेंद में 76 रन बनाए। उनके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए भानुका राजपक्षा ने भी पचासा ठोका। राजपक्षा ने 12 चौके की मदद से 56 गेंद में 65 रन बनाए। फर्नांडो और राजपक्षा ने दूसरे विकेट के लिये 109 रन जोड़े। भारतीयों ने पांच कैच छोड़े। इसका फायदा श्रीलंका को मिलना स्वाभाविक था।
पहले दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम पांच नए चेहरों और छह बदलाव साथ मैदान पर उतरी। भारत ने बारिश के व्यवधान तक 23 ओवर में 147 रन बनाए थे, लेकिन दोबारा खेल शुरू होने पर जब मैच 47 ओवर का कर दिया गया तो भारत ने 68 रन के अंदर बाकी सात विकेट गंवा दिए।
इस मैच में भारत ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, शिखर धवन का यह फैसला बहुत सही साबित नहीं हुआ। भारतीय टीम 43.1 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हो गई। पृथ्वी शॉ टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 49 गेंद में 49 रन बनाए। डेब्यू मैन संजू सैमसन ने 46 गेंद में 46 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 40 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
श्रीलंका की ओर से अकीला धनंजय ने 44 और प्रवीण जयविक्रमा ने 59 रन देकर 3-3 विकेट लिए। दशमंथा चमीरा ने 55 रन देकर 2 विकेट झटके। चामिका करुणारत्ने और कप्तान दसुन शनाका भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
IND vs SL 3rd ODI Streaming: यहां जानिए भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत ने इस मैच में छह बदलाव किए। युजवेंद्र चहल, इशान किशन, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चहर की जगह संजू सैमसन, नितीश राणा, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम, नवदीप सैनी और राहुल चाहर को मौका दिया है। नवदीप सैनी को छोड़ इनमें से सभी का यह वनडे डेब्यू मैच है। श्रीलंका ने भी तीन बदलाव किए।
India vs Sri Lanka 3rd ODI Playing 11: यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत ने पहला मुकाबला सात विकेट से जीता था लेकिन दूसरे मैच में उसे जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी और दीपक चाहर ने नाबाद 69 रन की पारी खेल टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई थी।


श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां भारत को तीन विकेट से हराया। भारत ने इस तरह से श्रृंखला 2-1 से जीती। बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 225 रन बनाये। श्रीलंका को डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला था। उसने सात विकेट पर 227 रन बनाकर जीत दर्ज की।
37वें ओवर की चौथी गेंद: राहुल चहर ने अविष्का फर्नांडो को आउट किया। राहुल चहर का यह उनका वनडे करियर का दूसरा विकेट है। राहुल चहर ने ऑफ स्टंप के करीब लाइन पर गेंद फेंकी। फर्नांडो ने डिफेंस करने की कोशिश की। गेंद बल्ले के बाहरी किनारे में लगी और पहली स्लिप में पृथ्वी शॉ ने उसे पकड़ने में कोई कोशिश नहीं की।
33वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल चहर ने दसुन शनाका का विकेट झटका। यह उनका अपने वनडे करियर का पहला विकेट है। राहुल की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ थी। शनाका ने इसे गुगली की तरह खेलने का प्रयास किया लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगा और वह पर कवर पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। शनाका खाता भी नहीं खोल पाए।
श्रीलंका ने 5 गेंद में 2 विकेट खोए। 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने असलंका को आउट किया। हार्दिक की लोअर फुल टॉस गेंद को असलंका फ्लिक करने के चक्कर में चूक गए। अंपायर ने अंगुली उठा दी। असलंका ने रिव्यू लिया, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ, क्योंकि गेंद मिडिल स्टम्प पर टकरा रही थी। असलंका ने विकेट के साथ रिव्यू भी गंवाया।
25वें ओवर की आखिरी गेंद: चेतन साकरिया को मिला अपना दूसरा विकेट। उनकी धीमी गति की गेंद ने धनंजय को चारों खाने चित कर दिया। ये गेंद सीम पर पिच होकर फंसी। धनंजय जल्दी खेल गए। गेंद अतिरिक्त उछाल लेकर देर से आई। ग्लव पर लगकर ऊपर टंग गई। साकरिया ने आगे भागते हुए बल्लेबाजी क्रीज के पास पहुंच आसान कैच पकड़ा। चेतन साकरिया भारत को वापसी की राह पर लाते हुए।
छठे ओवर की तीसरी गेंद: कृष्णप्पा गौतम ने मिनोद भानुका को आउट किया। इस विकेट के साथ गौतम ने भारत का खाता खोला और अपनी भी वापसी की। गौतम ने ऑफ स्टम्प पर धीमी गति की फुल ऑफ ब्रेक गेंद डाली और भानुका को स्वीप मारने के लिए ललचाया। भानुका ने हवा में लगाया शॉट और सर्कल में खड़े स्क्वयर लेग फील्डर ने पकड़ा एक लो कैच।
डकवर्थ-लुइस-स्टर्न प्रणाली के हिसाब से श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 227 रन बनाने हैं। उसकी ओर से अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका ने पारी की शुरुआत की। नवदीप सैनी भारत के लिए पहला ओवर लेकर आए। दूसरा ओवर चेतन सकारिया ने फेंका। धवन पांचवें ओवर में राहुल चहर को लेकर आए। चहर ने इस ओवर में सिर्फ एक रन ही दिया। छठा ओवर कृष्णप्पा गौतम ने फेंका। उनकी पहली ही गेंद पर चौका पड़ा। अगली गेंद वाइड होते हुए बाउंड्री लाइन के पार चली गई। तीसरी गेंद पर गौतम ने भानुका को स्क्वायर लेग पर चेतन सकारिया के हाथों कैच करा दिया।
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां भारतीय टीम 43.1 ओवर में 225 पर आउट हो गयी। मैच में बारिश के खलल पड़ा जिसके बाद इसे 47-47 ओवर को कर दिया गया है। भारत की ओर से पृथ्वी साव ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाये। श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट लिये। भारतीय टीम श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रही है।
33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अकीला ने एक और डेब्यू मैन यानी नितीश राणा का विकेट झटका। अकीला की यह ललचाती धीमी ऑफ ब्रेक गेंद को नितीश राणा इनसाइड आउट अंदाज में ऑफ स्टम्प से एक्स्ट्रा कवर की ओर मारना चाहते थे। लेकिन गेंद घूमी, बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई। इस तरह भारत को 8वां झटका लगा। नितीश राणा 14 गेंद में 7 रन ही बना पाए।
33वें ओवर की तीसरी गेंद पर अकीला ने कृष्णप्पा गौतम का विकेट झटका। वह अपने डेब्यू वनडे में सिर्फ 2 रन ही बना पाए। गौतम फुलटॉस गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने पहले से सोच लिया था कि गेंद को पैडल स्वीप करेंगे, लेकिन मिडिल स्टंप की धीमी फुलटॉस गेंद पर पूरी तरह से चूक गए, गेंद पैड पर जा लगी। तीनों स्टंप्स के सामने, अंपायर को आउट करार देने में कोई तकलीफ नहीं हुई। गौतम ने बाहर जाते जाते रिव्यू लिया, लेकिन बच नहीं पाए। थर्ड अंपायर ने भी उन्हें पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया।
भारत ने 3 ओवर में 3 विकेट गंवाए। 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर अकिला ने सूर्यकुमार को, आउट किया। पिछली मैच की तरह आज भी सूर्या गेंद को खेलने से चूके। ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर आती लेंथ गेंद थी, ऐसा लगा पैड पहले लगा और फिर बल्ला, अंपायर ने मना किया और शनाका ने लेंगे। अल्ट्रा एज ने पुष्टि की कि पैड पहले लगा और बाद में बैट, इम्पैक्ट - इन लाइन और विकेट - हिटिंग। सूर्यकुमार यादव को पवेलियन लौटना पड़ा। अंपायर धर्मसेना को दूसरी बार अपना फ़ैसला बदलना पड़ा।
29वें ओवर की तीसरी गेंद: प्रवीण जयविक्रमा ने मनीष पांडे के बाद हार्दिक पंड्या को भी पवेलियन की राह दिखा दी। बहुत करीबी मामला था, लेकिन हार्दिक आउट हो गए। जयविक्रमा की यह गेंद मिडिल स्टम्प से हल्का सा बाहर निकली। हार्दिक पंड्या डिफेंस के चक्कर में चूके, गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने कहा नॉट आउट। श्रीलंका ने रिव्यू लिया। रिव्यू में पता चला गेंद स्टम्प पर जाकर लग रही थी। मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।
25वें ओवर की पांचवीं गेंद: प्रवीण जयविक्रमा ने मनीष पांडे का विकेट लिया। प्रवीण जयविक्रमा की गेंद ऑफ स्टंप के करीब लाइन पर थी। मनीष पांडे ने दूर से इन साइड आउट शॉट कवर की ओर मारने की कोशिश की। बल्ले का मामूली सा किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई।
बारिश के बाद भारतीय समयानुसार मैच 6:30 बजे दोबारा मैच शुरू हुआ। हालांकि, अब यह 50-50 की जगह 47-47 ओवरों का होगा। दो गेंदबाज 10 ओवर और तीन गेंदबाज 9 ओवर कर सकेंगे। सूर्यकुमार ने 24वें ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया।
श्रीलंका में ईएसपीएनक्रिकइंफो के संवाददाता एंड्रयू फिडल फर्नांडो क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर लेकर आए हैं। फिडल के मुताबिक, बारिश रुक गई है। कवर हटाए जा रहे हैं। हालांकि, मैदान पर काफी पानी भर गया है। मैदान से पानी बाहर निकालने में कुछ वक्त लगेगा। फैंस थोड़ी देर में मैच शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।
भारतीय समयानुसार 4:50 pm बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोनों मैदानी अंपायर्स ने विचार-विमर्श करने के बाद खिलाड़ियों को पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया। इस बीच, ग्राउंड्समेन ने पिच को कवर से ढक दिया।
19वें ओवर की चौथी गेंद: प्रवीण जयविक्रमा ने संजू सैमसन को आउट किया। संजू सैमसन अपना पसंदीदा शॉट खेलते हुए लपके गए। प्रवीण ने ऑफ स्टंप के बाहर ललचाती हुई धीमी गेंद डाली। संजू सैमसन चहलकदमी करते हुए फिर गेंद को एक्स्ट्रा कवर सीमा रेखा की ओर मारना चाहते थे, लेकिन ऊंचाई मिली नहीं और सर्कल में खड़े फील्डर अविष्का फर्नांडो ने हवा में कूदकर सिर के ऊपर गेंद को लपक लिया।
धवन के पवेलियन लौटने के बाद पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। हालांकि, 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इस साझेदारी को शनाका ने तोड़ा। पृथ्वी शॉ 8 चौके की मदद से 49 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मनीष पांडे बल्लेबाजी के लिए आए।
कप्तान शिखर धवन भारत के पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। उन्होंने दूसरे ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए। इसके बाद तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर चमीरा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। चमीरा ने उन्हें एम भानुका के हाथों लपकवाया। धवन 3 चौके की मदद से 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए।
संजू सैमसन अपने डेब्यू को यादगार नहीं बना पाए। वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंद की अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। उन्हें 19वें ओवर की चौथी गेंद पर जयविक्रमा ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया।
श्रीलंका - अविष्का फर्नाडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, चरीथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, चमीका करूणारत्ने, अकीला धनंजय, दुशमंथा चमीरा और प्रवीण जयाविक्रमा।
भारत - शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, हार्दिक पंड्या, राहुल चाहर, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम, नवदीप सैनी और राहुल चाहर।
भारत को पहला झटका लगा, कप्तान शिखर धवन दुशमंथा चमीरा की गेंद पर विकेटकीपर मिनोद भानुका को कैच दे बैठे।
भारत : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, नीतीश राणा, हार्दिक पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया
श्रीलंका : अविष्का फर्नाडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, चरीथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, चमीका करूणारत्ने, अकीला धनंजय, दुशमंथा चमीरा और प्रवीण जयाविक्रमा।
भारत ने इस मैच में छह बदलाव किए हैं। युजवेंद्र चहल, इशान किशन, कुलदीप यादव, कृनल पंडया, भुवनेश्वर कुमार और दीपक चहर की जगह संजू सैमसन, नीतीश राणा, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम, नवदीप सैनी और राहुल चाहर को मौका दिया है।