भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शनिवार (22 नवंबर) से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मेजबान टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट 30 रन से जीता था। भारतीय टीम सालभर में घरेलू सरजमीं पर दूसरे सीरीज में क्लीन स्वीप के कगार पर है।

भारत टीम को इस अहम मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उपकप्तान ऋषभ पंत कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे और अपने करियर में पहली बार आधिकारिक तौर पर टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। आइए भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स देख लेते हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा?
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट शनिवार (22 नवंबर) से खेला जाएगा।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कहां खेला जाएगा?
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का टॉस कब होगा?
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे होगा।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कब से खेला जाएगा?
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से होगा।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण कहा देख पाएंगे?
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगा।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख पाएंगे?
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर देख सकते हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट सेशन टाइमिंग

पहला सेशन: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक।

टी ब्रेक – 11- 11:20 बजे

दूसरा सेशन: सुबह 11.20 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक।

लंच ब्रेक – 1:20 से 2 बजे तक

तीसरा सेशन: दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक।