भारत और इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में राजकोट में आमने-सामने होंगे। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया के सामने टेस्ट रैंकिंग बचाने के साथ ही इंग्लैंड से पिछली तीन टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला लेने का भी मौका होगा। विदेशी टीमों में केवल इंग्लैंड ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने साल 2000 के बाद से भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। साल 2000 के बाद से इंग्लैंड का भारत में रिकॉर्ड तीन जीत और चार हार का है। इंग्लैंड एकमात्र ऐसा देश है जिसने पिछले 10 साल में भारत में सीरीज जीती है। अंग्रेजों ने साल 2012 में भारत को 2-1 से हराया था। वहीं इंग्लैंड का भारत में जीत-हार का रेश्यों भी सबसे बेहतर हैं। इंग्लैंड ने का भारत में हार का रेश्यो 33.33 प्रतिशत रहा है। इंग्लैंड उन देशों में से जिनका प्रदर्शन भारत में बेहतर रहा है।
[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]
पिछले 30 सालों में इंग्लैंड ने दो बार 1984-85 और 2012-13 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 1993 में 3-0, 2001-02 में 1-0 और 2008-09 में 1-0 से हार मिली थी। साल 2005-06 में सीरीज 1-1 से ड्रा रही थी। भारत और इंग्लैंड के बीच भारत में 17 टेस्ट सीरीज हुई हैं और इनमें छह बार टीम इंडिया और पांच बार इंग्लैंड जीता है। तीन सीरीज ड्रा रही। यहां यह बात गौर करने वाली है कि वर्तमान इंग्लैंड टीम के एलिस्टेयर कुक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टीवन फिन को ही भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव है। इसी सीरीज में भारत के कप्तान विराट कोहली और आर अश्विन के पास अपने रिकॉर्ड को ठीक करने का मौका होगा।
.@cheteshwar1 plucking a few beauties during training with @coach_rsridhar #TeamIndia #INDvENG @Paytm Test cricket pic.twitter.com/rcfrKGKmqj
— BCCI (@BCCI) November 7, 2016
कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड काफी खराब है। अंग्रेजों के खिलाफ उनकी औसत 20.12 का है। वहीं भारत में खेले गए टेस्ट को भी जोड़ लें तो बढ़कर 31.33 हो जाता है। इस टीम के अलावा बाकी सभी उनसे ज्यादा औसत तो आर अश्विन की है। वहीं गेंदबाजी में अश्विन का औसत भी इंग्लैंड के खिलाफ खराब है। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र घरेलू सीरीज में अश्विन ने चार टेस्ट में 14 विकेट लिए थे और उनका औसत 52.64 रहा था। इसके बाद की चार घरेलू सीरीज में उन्होंने 16.56 की औसत से 99 विकेट लिए हैं।
#TeamIndia captain @imVkohli trains ahead of the first @Paytm Test in Rajkot #INDvENG pic.twitter.com/hyc6NSYx4B
— BCCI (@BCCI) November 8, 2016
भारत इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में 2-1 से, बांग्लादेश को उसी की जमीं पर 1-0 और वेस्ट इंडीज को 2-0 से हराया था। इसके अलावा पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को 3-0 व पिछले महीने ही न्यूजीलैंड को 3-0 से परास्त किया था।
#TeamIndia batsman @cheteshwar1 on playing his first Test match at his home ground in Rajkot #INDvENG @Paytm Test Cricket pic.twitter.com/I1zYfl5oHM
— BCCI (@BCCI) November 8, 2016

