टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 43वां मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। बारबडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में गुरुवार (20 जून) को भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 53 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 24 गेंद पर 32 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। विराट कोहली ने 24 गेंद पर 24 रन बनाए। फजहलक फारूकी और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए। नवीन उल हक ने 1 विकेट लिए।
182 रन के टारगेट के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 26 रन बनाए। नजीबुल्लाह जदरान ने 19 रन बनाए। गुलबदीन नायब ने 17 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
भारत की प्लेइंग 11 में मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव की वापसी हुई। अफगानिस्तान की टीम में करीम जनत की जगह हजरतुल्लाह जजई को मौका मिला। दोनों टीमें अच्छी फॉर्म में हैं। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम अजेय रही।
सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारतीय टीम 2 अंकों के साथ शीर्ष पर। उसका नेट रन रेट +2.350। अफगानिस्तान का नेट रन रेट -2.350 हुआ। भारत को अगला मैच 22 जून को बांग्लादेश से खेलना है। अफागनिस्तान को अगला मैच 23 जून को अफगानिस्तान से खेलना है।
IND vs AFG Match LIVE Free Streaming Online: Watch Here
ICC Men's T20 World Cup, 2024
Afghanistan
134 (20.0)
India
181/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Super Eight – Match 3 )
India beat Afghanistan by 47 runs
सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारतीय टीम 2 अंकों के साथ शीर्ष पर। उसका नेट रन रेट +2.350। अफगानिस्तान का नेट रन रेट -2.350 हुआ। भारत को अगला मैच 22 जून को बांग्लादेश से खेलना है। अफागनिस्तान को अगला मैच 23 जून को अफगानिस्तान से खेलना है।
भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया। 182 रन के टारगेट के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। नूर अहमद के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। अर्शदीप सिंह को विकेट मिला। अजमतुल्लाह ओमरजई ने 26 रन बनाए। नजीबुल्लाह जदरान ने 19 रन बनाए। गुलबदीन नैब ने 17 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
राशिद खान को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। नवीन उल हक अगली गेंद पर आउट हुए। आखिरी गेंद पर फजलहक फारूकी आउट होने से बचे। चौका मिला। अफगानिस्तान ने 18 ओनप में 9 विकेट पर 125 रन बनाए। नूर अहमद 6 रन बनाकर क्रीज पर।
मोहम्मद नबी को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 16.3 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बनाए। जीत के लिए 21 गेंद पर 68 रन चाहिए। नूर अहमद 4 और राशिद खान 2 रन बनाकर क्रीज पर।
नजीबुल्लाह जदरान को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। मोहम्मद नबी 8 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 15.2 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन। जीत के लिए 28 गेंद पर 80 रन की जरूरत।
अजमतुल्लाह ओमरजई को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 75 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 107 रन चाहिए। नजीबुल्लाह जदरान और मोहम्मद नबी क्रीज पर।
गुलाबदीन नायब को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमरजई 26 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 10.4 ओवर में 4 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 55 गेंद पर 111 रन चाहिए।
अफगानिस्तान ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 135 रन चाहिए। अजमतुल्लाह ओमरजई 14 और गुलाबदीन नायब 10 रन बनाकर क्रीज पर।
हजरतुल्लाह जजई को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। गुलाबदीन नायब बगैर खाता खोले क्रीज पर। अजमतुल्लाह ओमरजई नए बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान ने 4.2 ओवर में 3 विकेट पर 23 रन बनाए। जीत के लिए 93 गेंद पर 159 रन चाहिए।
इब्राहिम जादरान को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। हजरतुल्लाह जजई 2 और गुलाबदीन नायब क्रीज पर। अफगानिस्तान का स्कोर 4 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन। 159 रन की दरकार
रहमानुल्लाह गुरबाज को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 गेंद पर 11 रन बनाए हैं। हजरतुल्लाह जजई बगैर खाता खोले क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन बनाए। जीत के लिए 169 रन चाहिए।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई। रहमानुल्लाह गुरबाज और हजरतुल्लाह जजई क्रीज पर। अर्शदीप ने भारते के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली गेंद वाइड रही। इसके बाद गुरबाज ने चौके से खाता खोला। 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी गेंद पर सिंगल आया। अफगानिस्तान ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 13 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 169 रन चाहिए।
भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाए। अक्षर पटेल आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने 6 गेंद पर 12 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 53 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 24 गेंद पर 32 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। विराट कोहली ने 24 गेंद पर 24 रन बनाए। फजहलक फारूकी और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए। नवीन उल हक ने 1 विकेट लिए।
फजलहक फारूकी ने रविंद्र जडेजा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। अक्षर पटेल बगैर खाता खोले क्रीज पर। अर्शदीप सिंह नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 18.4 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए हैं।
हार्दिक पंड्या को नवीन उल हक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 रन बनाए। भारत ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर।
सूर्यकुमार यादव 28 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। फजहलक फारूकी को विकेट मिला। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या 26 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 33 और हार्दिक पंड्या 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 गेंद पर 21 रन की साझेदारी।
शिवम दुबे को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 गेंद पर 10 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 20 रन बनाए। भारत ने 10.5 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन बनाए।
भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 9 और शिवम दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर। 9 गेंद पर 17 रन की साझेदारी हुई।
विराट कोहली को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 8.3 ओवर नें 3 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं।
राशिद खान ने ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। विराट कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन। नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं।
भारत ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 47 रन बनाए। ऋषभ पंत ने विस्फोटक बल्लेबाजी की है। 7 गेंद पर 4 चौके की मदद से 19 रन ठोक दिए। विराट कोहली ने 17 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा को फजहलक फारूकी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज हैं। विराट कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 2.5 ओवर में 1 विकेट पर 11 रन।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर। फजहलक फारूकी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने स्ट्राइक लिया। पहली 4 गेंदों पर कोई रन नहीं आया। पांचवीं गेंद पर रोहित के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी और चौका मिला। आखिरी गेंद पर सिंगल आया। भारत ने बगैर विकेट के 5 रन बना लिए हैं।
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव की वापसी हुई।
अफगानिस्तान की टीम में करीम जनत की जगह हजरतुल्लाह जजई को मौका मिला।
भारत-अफगानिस्तान मैच के टॉस से पहले पिच के एक साइड हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे हैं। विराट कोहली भी गेंदबाजी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन को श्रद्धांजलि देने को लिए भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शिवम दुबे एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। राशिद खान समेत अन्य स्पिनर्स के खिलाफ उनका चलना आवश्यक है। ऐसे में इस मैच में उनपर निगाहें होंगी।