Duleep Trophy 2024 Match Highlights Of India A vs India D and India B vs India C: दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले जारी हैं। दो दिन का खेल हो चुका है। इंडिया ए का सामना इंडिया डी से है। इंडिया बी का सामना इंडिया सी से है।

दूसरे दिन इंडिया डी की पारी 183 रन पर सिमट गई। रिकी ने 23 और यश दुबे ने 14 रन बनाए। इंडिया ए की ओर से खलील अहमद ने 39 और आकिब खान ने 41 रन देकर 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 1-1 विकेट लिए। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए।

इसके बाद इंडिया ए ने बल्लेबाजी शुरू की। दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने एक विकेट खोकर 115 रन बना लिए थे। प्रथम सिंह 59 रन के स्कोर पर नाबाद थे वहीं मयंक अग्रवाल 56 रन बनाकर श्रेयस अय्यर की गेंद पर आउट हुए। इंडिया ए की लीड 222 तक पहुंच गई है।

वहीं दूसरे दिन इंडिया बी ने अपनी पहली शुरू की और दिन का खेल खत्म होने तक 36 ओवर में 124 रन बनाए। इशव्रन 91 गेंदों में 51 और जगदीशन 126 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम अब भी 404 रन पीछे हैं।

इससे पहले इंडिया ए पहली पारी में 290 रन पर ऑलाउट हुई। इंडिया ए की ओर से शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उनके अलावा तनुष कोटियान ने 53 और रियान पारग ने 37 रन की पारी खेली। इंडिया डी की ओर से हर्षित राणा ने चार, विद्धुत कावेरप्पा, अर्शदीप सिंह ने 2-2, सारांश जैन और सौरभ कुमार ने 1-1 विकेट लिये।

Live Updates
15:44 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: इशान किशन का शतक पूरा

इशान किशन ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 122 गेंदों में 104 रन बना लिए हैं। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के जमाए हैं। इशान के लिए दलीप ट्रॉफी टीम इंडिया में वापसी का रास्ता है।

15:40 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: सौरभ कुमार आउट

सौरभ कुमार ने तनुष कोटियान को आउट किया और अपनी टीम को सातवीं सफलता दिलाई। तनुष ने मिड ओर की गेंद को खेला लेकिन अर्शदीप सिंह ने कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। तनुष कोटियान ने 80 गेंदों में 53 रन बनाए। इस पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

15:37 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: इंद्रजीत का भी अर्धशतक पूरा

इंडिया सी के बाबा इंद्रजीत भी अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 94 गेंदों में 51 रन बना लिए हैं। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए हैं। उन्होंने इशान के साथ 50 रन की साझेदारी भी कर चुके हैं।

14:52 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: शम्स मुलानी का अर्धशतक

इंडिया ए ने टी तक छह विकेट खोकर 213 रन बनाए हैं। शम्स मुलानी 54 तो तनुष कोटियान 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंडिया डी की ओर से विध्वत कावेरप्पा और अर्शदीप ने 2-2 वहीं हर्षित राणा और सारांश जैन ने 1-1 विकेट लिया है।

14:24 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: शम्स मुलानी ने लगाया अर्धशतक

इस मैच की पहली पारी में शम्स मुलानी ने 71 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्का लगाकर इस उपलब्धि को अपने नाम किया। इंडिया सी ने 52 ओवर के बाद 6 विकेट पर 195 रन बना लिए हैं और क्रीज पर मुलानी के साथ तनुष कोटियान मौजूद हैं।

14:07 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: तनुष कोटियान ने जमाया छक्का

44वें ओवर में सौरभ कुमार ने 10 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर तनुष कोटियान ने छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर मिड ऑफ पर चौका जड़ा। 45वें ओवर में शम्स मुलानी ने छक्का लगाया।

46 ओवर बाद इंडिया एक का स्कोर – 175/6

13:44 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score:इशान किशन का अर्धशतक पूरा

इशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 50 गेंदों में 51 रन बना लिए हैं। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। इशान 102.00 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं।

40 ओवर में इंडिया सी ने दो विकेट खोकर 172 रन बना लिए हैं।

13:36 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: कुशाग्र आउट

लंच के बाद अर्शदीप सिंह ने कुशाग्र को आउट किया। 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुशाग्र ने ड्राइव की कोशिश की। गेंद गली में खड़े यश दूबे के हाथों में गई। 66 गेंदों में 28 रन बनाकर कुशाग्र को वापस जाना पड़ा। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।

इंडिया ए- 157/6

12:42 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: इशान किशन पर नजरें

इशान किशन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 15 गेंदों में 20 रन बनाए हैं जिसमें चार चौके शामिल हैं। इशान किशन पर सेलेक्टर्स के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर की नजरें भी टिकी होंगी।

12:40 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: 29 ओवर में इंडिया सी का स्कोर 121/2

इंडिया सी ने 29 ओवर में दो विकेट खोकर 121 रन बनाए। साई सुदर्शन 75 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रजत पाटीदार 67 गेंदों में 40 रन बनाकर नवदीप सैनी की गेंद पर बोल्ड हुए।

12:18 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: लंच तक इंडिया ए क स्कोर 115/5

इंडिया ए ने लंच ब्रेक तक पांच विकेट खोकर 115 रन बनाए हैं। उन्होंने 31 ओवर खेल लिए हैं। शम्स मुलानी 11 और कुमार कुशाग्र 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 40 गेंदों में 22 रन की साझेदारी हो गई है।

11:44 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: हर्षित राणा ने दिलाया पांचवां विकेट

हर्षित राणा ने 25वें ओवर में शाश्वत रावत को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर शाश्वत ने पहली स्लिप पर गेंद को खेला और श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठ। 19 गेंदों में 15 रन बनाकर शाश्वत को वापस जाना पड़ा।

इंडिया ए – 100/5

11:35 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: सौरभ कुमार ने दिए 5 रन

24वें ओवर में सौरभ कुमार ने 5 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर शाश्वत रावत ने एक्सट्रा कवर पर चौका जमाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर कुशाग्र बाल-बाल बच गए।

11:25 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: 20 ओवर में इंडिया सी ने बनाए 81 रन

20 ओवर बाद इंडिया सी ने बिना कोई विकेट खोए 81 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 69 गेंदों में 39 रन बनाए वहीं रजत पाटीदार 51 गेंदों में 34 रन बनाए। इंडिया बी में टीम इंडिया के लिए खेल चुके तीन गेंदबाज हैं लेकिन विकेट लेने में अब तक नाकाम है।

11:07 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: तिलक वर्मा आउट

रियान पराग के बाद तिलक वर्मा भी पवेलियन लौट गए। सारांश जैन की गेंद पर तिलक ने पहले स्लिप पर खड़े श्रेयस अय्यर को कैच थमा दिया। 33 गेंदों में तिलक केवल 10 ही रन बना पाए। उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका लगाया।

इंडिया ए का स्कोर – 69/4

11:02 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: रियान पराग आउट

इंडिया डी को तीसरी सफलता मिली और रियान पराग को पवेलियन लौटना पड़ा। अर्शदीप सिंह की गेंद पराग के बल्ले पर लगी और देवदत्त पडिक्कल ने आसान कैच लपका। पराग ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।

10:59 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: रजत पाटीदार और साई सुदर्शन जमें

साई सुदर्शन और रजत पाटीदार की साझेदारी से इंडिया सी ने 10 ओवर में 40 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 21 और रजत पाटीदार 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:26 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: प्रथम सिंह आउट

कावेरप्पा ने प्रथम सिंह को आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। प्रथम सिंह ने पुल करने की कोशिश की लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर अर्शदीप सिंह को कैच दे बैठे। प्रथम ने 33 गेंदों में सात रन बनाए।

10:07 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: ऋतुराज गायकवाड़ रिटायर हर्ट

इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रिटायर हर्ट हो गए हैं। वह मैच की दूसरी गेंद पर चोटिल हुए। तब तक उन्होंने दो गेंदों पर चार रन बनाए थे। उनकी जगह रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने आए हैं।

10:03 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: मयंक अग्रवाल हुए आउट

इंडिया ए को छठे ही ओवर में बड़ा झटका लगा। कावेरप्पा ने मयंक अग्रवाल को आउट करके पवेलियन भेजा। मयंक के बल्ले के बाहरी किनारे पर गेंद लगी और संजू सैमसन ने कैच लपका। मयंक 14 गेंदों में सात ही रन बना पाए।

09:37 (IST) 12 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: इंडिया डी की प्लेइंग इलेवन

इंडिया डी – अथर्व तायडे, यश दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, सौरभ कुमार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, विधाथ कावेरप्पा, आदित्य ठाकरे

09:25 (IST) 12 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: इंडिया सी की प्लेइंग इलेवन

इंडिया सी (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), इशान किशन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, बाबा इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (डब्ल्यू), मानव सुथार, अंशुल कंबोज, मयंक मारकंडे, विजयकुमार विशक, संदीप वारियर

09:23 (IST) 12 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: इंडिया बी की प्लेइंग इलेवन

इंडिया बी – अभिमन्यु ईश्वरना, नितीश कुमार रेड्डी, मुकेश कुमार, मुशीर खान, एन जगदीसन, नवदीप सैनी, राहुल चहर, आर साई किशोर, रिंकू सिंह, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर

09:08 (IST) 12 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: इंडिया डी और इंडिया बी ने चुनी गेंदबाजी

दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में इंडिया डी ने इंडिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया बी ने इंडिया सी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

08:58 (IST) 12 Sep 2024
LIve Cricket Score: इंडिया सी की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, ऋतिक शौकीन, विजयकुमार विशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान।

08:58 (IST) 12 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: इंडिया बी की संभावित प्लेइंग 11

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), मुशीर खान, सरफराज खान, एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह , नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहित अवस्थी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी।

08:46 (IST) 12 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: इंडिया डी में एक बदलाव तय

इंडिया डी में एक बदलाव तय है। अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अलावा केएस भरत की जगह संजू सैमसन खेलते दिख सकते हैं।

संभावित प्लेइंग 11: अथर्व तायडे, यश दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिकी भुई, देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत/संजू सैमसन (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और आदित्य ठाकरे।

08:45 (IST) 12 Sep 2024
LIve Cricket Score: इंडिया ए में 5 बदलाव तय

इंडिया ए की प्लेइंग 11 में 5 बदलाव तय है। शुभमन गिल , केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव और आकाश दीप उपलब्ध नहीं होंगे।

संभावित प्लेइंग 11: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शाश्वत रावत, रियान पराग, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तनुश कोटियान, शम्स मुलानी, प्रसिद्ध कृष्णा,आवेश खान और खलील अहमद।

08:21 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D Live Updates: इंडिया डी स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विद्धुत कावेरप्पा।

08:20 (IST) 12 Sep 2024
India B vs India C Live Updates: इंडिया सी की टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, ऋतिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाल विजयकुमार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर।