IND W vs SL W LIVE Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुआ। रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा की स्नेह राणा और अरुंधती रेड्डी की जगह वापसी वापसी हुई। श्रीलंका ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए।

भारत की प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चारणी।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, निमशा मदुशानी।

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। दीप्ति शर्मा ने नवंबर 2019 के बाद पहली बार भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेलीं। दीप्ति भारत के लिए लगातार 92 मैच खेले थे। उन्हें महिला टी20 में 150 विकेट पूरे करने के लिए दो और विकेट चाहिए और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनने के लिए चार और विकेट चाहिए।

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा महिला टी20 में सबसे सफल जोड़ी है, जिन्होंने 84 पारियों में 2918 रन बनाए हैं। शैफाली को 92 टी20 में आठ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले हैं। यह महिला टी20 में भारत के लिए तीसरा सबसे ज्यादा है। उनसे आगे सिर्फ मिताली राज और हरमनप्रीत कौर हैं।

Live Updates
19:05 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W 3rd T20I LIVE Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। चमारी अटापट्टू और हासिनी परेरा क्रीज पर। रेणुका ठाकुर ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। परेरा ने 2 चौके जड़े। अटापट्टू 1 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 12 रन।

18:40 (IST) 26 Dec 2025

LIVE Cricket Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, निमशा मदुशानी।

18:35 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: भारत की प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चारणी।

18:34 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W 3rd T20I LIVE Score: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुआ। रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा की स्नेह राणा और अरुंधती रेड्डी की जगह वापसी वापसी हुई। श्रीलंका ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए।

18:10 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

चमारी अटापट्टू (कप्तान),विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा,इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

18:00 (IST) 26 Dec 2025

India vs Sri Lanka LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर),स्नेह राणा/दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर ,अरुंधति रेड्डी,क्रांति गौड़,वैष्णवी शर्मा, श्री चारणी।

17:45 (IST) 26 Dec 2025

LIVE Cricket Score: जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार प्रदर्शन

जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले टी20 में उन्होंने 44 गेंदों में 69 रन बनाकर 122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई। दूसरे टी20 में भी उन्होंने तेज पारी खेली। उन्होंने 15 गेंदों में 26 रन बनाए।

17:35 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: ग्रीनफील्ड स्टेडियम का रिकॉर्ड

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में अब तक चार मेंस टी20 मैच हुए हैं। पिछला मैच नवंबर 2023 में हुआ था। पहले तीन टी20 मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम के लिए मुश्किल रही, लेकिन चौथे मैच में कहानी बदल गई और ऑस्ट्रेलिया के कहने पर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 235 रन बनाए। शुक्रवार शाम को बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है।

17:27 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W 3rd T20I LIVE Score: श्रीलंका का स्क्वाड

विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), शशिनी गिम्हानी, काव्या कविंदी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, इमेशा दुलानी, रश्मिका सेवंदी, निमेश मदुशानी।

17:20 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: भारत का स्क्वाड

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चारणी, जी कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा।

17:17 (IST) 26 Dec 2025

India vs Sri Lanka LIVE Score: शैफाली वर्मा के नाम बड़ा रिकॉर्ड

शैफाली वर्मा को 92 टी20 में आठ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले हैं। वह महिला टी20 में भारत के लिए तीसरी सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाली खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सिर्फ मिताली राज और हरमनप्रीत कौर हैं।

17:16 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: महिला टी20 में सबसे सफल जोड़ी

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा महिला टी20 में सबसे सफल जोड़ी है, जिन्होंने 84 पारियों में 2918 रन बनाए हैं।

17:13 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W 3rd T20I LIVE Score: दीप्ति शर्मा इतिहास रचने के करीब

दीप्ति शर्मा ने नवंबर 2019 के बाद पहली बार भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेलीं। उन्होंने भारत के लिए लगातार 92 मैच खेले थे। उन्हें महिला टी20 में 150 विकेट पूरे करने के लिए दो और विकेट चाहिए और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनने के लिए चार और विकेट चाहिए।

17:12 (IST) 26 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: अजेय बढ़त बनाने उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। वह यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

17:11 (IST) 26 Dec 2025

नमस्कार!

नमस्कार! भारत-श्रीलंका तीसरे टी20 मैच के लाइव अपडेट्स में स्वागत है। भारत-श्रीलंका मैच और खेल जगत से जुड़ी जानकारी के लिए यहां बने रहें।