IND W vs SL W LIVE Score: भारत ने श्रीलंका को 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरा मैच में मंगलवार (23 दिसंबर) को 7 विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त बना ली। विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 49 गेंद रहते 11.5 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन बना लिए। शैफाली वर्मा ने बेहतरीन नाबाद अर्धशतक जड़ा।

श्रीलंका के लिए विश्मी गुणारत्ने ने 1, चमारी अटापट्टू 31, हसिनी परेरा ने 22, हर्षिता समरविक्रमा ने 33, कविशा दिलहारी ने 14, नीलाक्षी डी सिल्वा ने 2, कौशानी नुथ्यांगना ने 11, शशिनी गिम्हानी 0 और काव्या कविंदी 1 रन बनाकर आउट हुईं। मल्की मदारा 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट लिए।

भारत के लिए शैफाली वर्मा ने 34 गेंद पर नाबाद 69 रन बनाए। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंद पर 26 रन बनाए। स्मृति मंधाना 14 और हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका के लिए मल्की मदारा, काव्या कविंदी और कविशा दिलहारी ने 1-1 विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। दीप्ति शर्मा बीमार होने के कारण मैच से बाहर हुईं। श्रीलंका की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारतीय टीम पहला मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अब भारतीय टीम की निगाहें बढ़त को और मजबूत करने पर होंगी। दोनों टीमों के बीच पिछले 10 टी20 मैचों में भारत ने 8 में जीत दर्ज की है।

श्रीलंका महिला प्लेइंग इलेवन

विश्मी गुणारत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

भारत महिला प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

Live Updates
17:29 (IST) 23 Dec 2025

India women vs Sri Lanka women LIVE Score: भारत का स्क्वाड

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, हरलीन देयोल, रेणुका सिंह ठाकुर, जी कमलिनी, स्नेह राणा।

17:28 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W live score: बढ़त मजबूत करने उतरेगी भारतीय टीम

भारत-श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार (23 दिसंबर) को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहला मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अब उसकी निगाहें बढ़त को और मजबूत करने पर होंगी।

17:26 (IST) 23 Dec 2025

नमस्कार!

नमस्कार! भारत-श्रीलंका दूसरे टी20 मैच से जुड़े अपडेट्स में स्वागत है। मैच और खेल जगत से जुड़े अपडेट्स के लिए जनसत्ता के साथ बने रहें।