भारत महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में स्मृति मंधाना ने शतक जड़ा। सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज मिताली राज समेत 5 खिलाड़ियों की बराबरी कर ली। वह मिताली राज के साथ संयुक्त रूप से भारतीय महिला क्रिकेटर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गईं।

स्मृति का यह 7वां वनडे शतक था। मिताली के भी इतने ही शतक हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम सबसे ज्यादा 15 शतक का रिकॉर्ड है। उनके अलावा न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने 13 शतक जड़े हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा किसी ने 10 से ज्यादा शतक नहीं जड़े हैं। स्मृति की उम्र 27 साल है। ऐसे में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती हैं।

मिताली राज समेत 5 खिलाड़ियों की बराबरी

स्मृति मंधाना और मिताली राज के अलावा वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर, न्यूजीलैंड की एमी सैटरवेट, इंग्लैंड की सराह टेलर, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट ने 7-7 शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया की करेन रोलटन, न्यूजीलैंड की स्टेफनी डिवाइन, इंग्लैंड की क्लेयर टेलर ने 8-8 शतक जड़े हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स, टैमी बिउमाउंट, नट स्कीवर ब्रंट और श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू ने 9-9 शतक लगाए हैं।

लगातार दो वनडे शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

स्मृति मंधाना लगातार दो वनडे शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं। संयोग से, मंधाना लगातार वनडे शतक जड़ने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर हैं, जबकि न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट इस सूची में सबसे आगे हैं, जिन्होंने 2016-17 में लगातार चार शतक लगाए थे। मंधाना वनडे में महिला ओपनर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में छठे स्थान पर हैं। अपने सातवें शतक के साथ मंधाना इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली ओपनर बल्लेबाजों की लिस्टमें संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गईं।

खिलाड़ीसमयमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)2011-2023103102164602152*53.51499192.21521
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)2006-202416015416567316841.1707280.211334
नट स्किवर ब्रंट (इंग्लैंड)2013-202410694173598148*46.72375595.81920
चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका)2010-202410310353552195*36.24472375.2916
टैमी बिउमाउंट (इंग्लैंड)2009-202411510593778168*39.35514073.5919
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)1997-2016191180235992173*38.168946+65.29946
क्लेयर टेलर (इंग्लैंड)1998-2011126120184101156*40.25860+69.77823
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड)2006-202414413113377614532444085.04815
करेन रोलटन (ऑस्ट्रेलिया)1995-2009141132324814154*48.146117+73.69833
स्मृति मंधाना (भारत)2013-202484*846349513644.80413184.60726
लॉरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका)2016-202497*95123952184*47.61556071.07731
सारा टेलर (इंंग्लैंड)2006-201912611913405614738.26492782.32720
एमी सैटरवेट (न्यूजीलैंड)2007-2022145138174639137*38.33614975.44727
स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)2008-202415915322567517143.32826168.69741
मिताली राज (भारत)1999-2022232211577805125*50.6811557+66.19764
हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)2014-202484813243414131.2339571.6966