IND W vs SA W Women’s World Cup 2025 LIVE Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मुकाबला गुरुवार को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें जीत की हैट्रिक पर होंगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका और फिर पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया था। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में इंग्लैंड ने करारी शिकस्त दी थी। वहीं दूसरे मैच में प्रोटियाज की टीम न्यूजीलैंड को हराकर आई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वर्ल्ड कप में भारत के सामने यह पहली बड़ी चुनौती आने वाली है।

IND W vs SA W Visakhapatnam Weather Full Update

भारत का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अमनजोत कौर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिजन कप्प, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, मसाबाता क्लास, सुने लुस, नोंडुमिसो शांगसे।

Live Updates
11:26 (IST) 9 Oct 2025

जसप्रीत बुमराह-साई सुदर्शन बाहर! देवदत्त पडिक्कल की एंट्री? वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs West Indies 2nd Test Playing 11 Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 10 अक्टूबर से दिल्ली में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। टीम इंडिया दो बदलावों के साथ उतर सकती है। ...और पढ़ें
11:23 (IST) 9 Oct 2025

सारा तेंदुलकर ने होने वाली भाभी सानिया चंडोक संग की मस्ती, देखें भाई अर्जुन की सगाई से दो महीने पहले शूट हुआ Video

Sara Tendulkar and Saaniya Chandok Video: सारा तेंदुलकर ने अपनी होने वाली भाभी सानिया चंडोक के साथ एक क्यूट मस्ती का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है दोनों कितना अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। ...अधिक जानकारी
11:23 (IST) 9 Oct 2025

भारत के 3 खिलाड़ी जिनके करियर पर लग सकता है ब्रेक, अब टीम इंडिया में वापसी मुश्किल

Mohammad Shami Including Three Indians May never return: टीम इंडिया में अब तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी शायद अब कभी वापसी नहीं हो पाएगी। यह तीनों गेंदबाज हैं और भारत के लिए वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। ...पूरी जानकारी
11:22 (IST) 9 Oct 2025

सिर्फ भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड तक सीमित रहा तो नहीं बचेगा टेस्ट क्रिकेट, ब्रायन लारा और केन विलियमसन ने जताई चिंता

केन विलियमसन ने कहा, ‘अगर सिर्फ तीन टीमें टेस्ट क्रिकेट खेलेंगी तो यह फॉर्मेट जीवित नहीं रह पाएगा।’ ब्रायन लारा ने भी कहा, ‘बिग थ्री के बाहर टेस्ट क्रिकेट का भविष्य खतरे में है।’ ...और पढ़ें
11:18 (IST) 9 Oct 2025

IND W vs SA W: भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी

भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमें कुल 33 बार वनडे क्रिकेट में आमने-सामने आई हैं। इसमें भारत ने 20 और दक्षिण अफ्रीका ने 12 मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं पिछली 5 भिड़ंत में सभी मौकों पर भारतीय टीम को जीत मिली है।

11:10 (IST) 9 Oct 2025

IND W vs SA W: देरी से शुरू होगा मैच?

विशाखापट्टनम में दोपहर 2 से 3 के आसपास बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। जबकि मैच की शुरुआत 3 बजे से होनी है और टॉस का समय है दोपहर 2.30 बजे। यही कारण है कि अगर बारिश हुई तो मैच देरी से शुरू हो सकता है।

10:40 (IST) 9 Oct 2025

मोहम्मद शमी की हुई इस टीम में वापसी, 28 महीने से नहीं खेला टेस्ट मैच; आकाशदीप को भी मिला मौका

Mohammad Shami Returns to Red Ball Cricket: मोहम्मद शमी एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। हालांकि, उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में खेला था। ...और पढ़ें
10:30 (IST) 9 Oct 2025

IND W vs SA W: वाइजैग में छाए बादल

विशाखापट्टनम में गुरुवार को बारिश का पूर्वानुमान है। फिलहाल इस वक्त बादल छाए हुए हैं। मैच के दौरान शाम 5 बजे और मैच से पहले दोपहर 2 बजे तक बारिश की संभावना है। इससे पहले बुधवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन में भी बारिश के कारण देरी हुई थी।

09:59 (IST) 9 Oct 2025

IND W vs SA W: कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप जियो हॉटस्टार के माध्यम से देख सकते हैं। वहीं टीवी पर महिला वर्ल्ड कप के सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है। साथ ही लाइव स्कोर और वर्ल्ड कप से जुड़ी सभी ताजा जानकारियों के लिए आप जनसत्ता के साथ भी जुड़े रहे सकते हैं।

09:34 (IST) 9 Oct 2025

Womens World Cup 2025: पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार, मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह; भारत का हो गया नुकसान

Women's World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ उसकी सेमीफाइनल की राह भी खतरे में पड़ गई है। ...और पढ़ें
09:34 (IST) 9 Oct 2025

IND W vs SA W: अमनजोत कौर के खेलने पर सस्पेंस?

भारतीय टीम के लिए पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ उपयोगी पचासा लगाने वाली अमनजोत कौर पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह फिट नहीं थीं। अब देखना होगा कि क्या वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरती हैं या नहीं। फिलहाल उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

09:27 (IST) 9 Oct 2025

IND W vs SA W: भारत की नजर हैट्रिक पर

भारतीय टीम पहले मुकाबले में श्रीलंका और फिर दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को मात देकर आई है। अब टीम इंडिया की नजरें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होंगी जीत की हैट्रिक पर। अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो भारतीय टीम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह हैट्रिक पूरी भी हो सकती है। जबकि अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड को हराकर आई है। हालांकि, पहले मैच में उसे इंग्लैंड ने बुरी तरह हराया था।

09:23 (IST) 9 Oct 2025

IND W vs SA W मैच पर मंडराए संकट के बादल, भारत की राह में बारिश बन सकती है बाधा; क्या बदलेंगे सेमीफाइनल के समीकरण?

IND W vs SA W Weather Report Women's World Cup 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। विशाखापट्टनम में रेड अलर्ट जारी हुआ है। भारतीय टीम अभी तक अपने पहले दोनों मैच जीतकर आई है। ...और पढ़ें
09:23 (IST) 9 Oct 2025

IND W vs SA W: कब शुरू होगा मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस दोपहर 2.30 बजे होना है। मगर बारिश के कारण इस मैच में देरी होने की संभावना भी जताई जा रही है।

09:20 (IST) 9 Oct 2025

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता के लाइव ब्लॉग में। इस लाइव ब्लॉग में हम आपको महिला वर्ल्ड कप 2025 के भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के सभी ताजा अपडेट्स समेत लाइव स्कोर की जानकारी देंगे। साथ ही खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरें भी इसमें आपको देखने को मिलेंगे। इसलिए खेल की दुनिया की हर बड़ी जानकारी के लिए आप हमारे इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहे सकते हैं।