IND-W vs NEP-W Asia Cup 2024: महिला एशिया कप टी20 2024 में भारत ने ग्रुप राउंड के आखिरी मुकाबले में नेपाल को 82 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइल में जगह पक्की की। भारत के अलावा ग्रुप ए से पाकिस्तान ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं नेपाल और यूएई ग्रुप राउंड से ही बाहर गए।
नेपाल के खिलाफ इस मैच में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना के हाथों में थी। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 178 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्होंने 48 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं हेमलता ने 42 गेंदों में 47 रन बनाए। जेमिमा रॉड्रिग्स ने आखिर के ओवर्स में तेज बल्लेबाजी की और 15 गेंदों पर 28 रन बनाए। उनकी इस पारी में पांच चौके आए।
नेपाल की टीम जवाब में केवल नौ विकेट खोकर 96 रन ही बना पाई। टीम के लिए सीता राणा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। बिंदू रावल ने 17 रन बनाए। इन दोनों के अलावा केवल रुबिना छेत्री और इंदू बरमा ही दहाई का आंकड़ा छू सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो और रेणुका ठाकुर ने एक विकेट लिया।
नेपाल की टीम भारत के दिए गए 179 रन के लक्ष्य के जवाब में 20 ओवर में 96 रन ही बना सकी। इसके साथ ही वह यह मैच 82 रन से हार गई। भारत ने ग्रुप राउंड में जीत की हैट्रिक लगाई और सेमीफाइनल में जगह पक्की।
आखिरी ओवर में काजल श्रेष्ठा दीप्ति शर्मा को कैच देकर पवेलियन लौट गईं। वह केवल तीन रन बना पाईं। इसके बाद ओवर में केवल तीन रन आए।
राधा यादव ने दूसरी गेंद डॉली भट्ट को पवेलियन लौटा दिया। डॉली के बल्ले के बाहरी किनारे पर गेंद लगी और विकेटकीपर ऋचा घोष को कैच दे बैठे। ऋचा ने 4 गेंदों में 5 रन बनाए।
नेपाल का लाइव स्कोर - 84/8
काजल श्रेष्ठ - 1
बिंदू रावल - 8
16वें ओवर में एस संजना ने 11 रन दिए। बिंदू रावल ने ओवर की चौथी गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट पर चौका बनाया वहीं आखिरी गेंद पर डॉली भट्ट ने चौका लगाया।
रेणुका सिंह ने पूजा महतो को आउट किया। ओवर की आखिरी गेंद पर पूजा महतो रनआउट हो गईं। पूजा ने गेंद को खेला और जोखिम भरा सिंगल लेने गईं। पूजा ने केवल दो रन बनाए। भारत अब जीत के करीब पहुंच गया है।
14वें ओवर में दीप्ति ने दो विकेट झटके। ओवर की चौथी गेंद पर रुबिना छेत्री को बोल्ड किया। उन्होंने 16 गेंदों में 15 रन बनाए। वहीं आखिरी गेंद पर कबिता जोशी एबीडब्ल्यू हो गईं। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाईं।
नेपाल का लाइव स्कोर - 64/6
कबिता -0
पूजा महतो - 1
11वें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने सीता मगर को आउट करके टीम इंडिया को चौथा विकेट दिलाया। सीता के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी और स्टंप्स से टकरा गई। सीता ने 22 गेंदों में 18 रन बनाए।
नेपाल का लाइव स्कोर - 54/4
रुबिना - 5
पूजा महतो - 1
राधा यादव ने इंदू बरमा को आउट किया। दूसरी गेंद पर इंदू ने स्लॉग स्वीप करके शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह शेफाली वर्मा को कैच दे बैठीं। उन्होंने 18 गेंदों में 14 रन बनाए।
नेपाल का लाइव स्कोर - 48/3
रुबिना छेत्री - 4
सीता - 14
छठा ओर तनुजा कंवर ने डाला और केवल दो दिए। वहीं सातवें ओवर में दीप्ति शर्मा ने भी एक ही रन दिए। भारत ने अच्छी गेंदबाजी की है और नेपाल को दबाव में रखा हुआ है।
नेपाल का लाइव स्कोर - 32/2
सीता - 8
इंदू - 10
रेणुका सिंह ने पांचवें ओवर में 9 रन दिए लेकिन एक विकेट भी हासिल किया। ओवर की चौथी गेंद पर कबिता ने मिड ऑफ पर गेंद को खेला। वह स्मृति मंधाना को कैच दे बैठी। 11 गेंदों में उन्होंने 6 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक चौका लगाया।
नेपाल का लाइव स्कोर – 29/2
सीता -8
चौथा ओवर अरुंधति रेड्डी ने डाला जिसमें उन्होंने 11 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर सीता राणा ने चौका लगाया। वहीं तीसरी गेंद पर कबिता कुंवर ने मिड ऑफ पर चौका लगाया।
अरुंधति रेड्डी ने दूसरा ओवर डाला जिसमें उन्होंने समझाना खड़का को आउट किया। ओवर की चौथी गेंद पर समझाना को बोल्ड किया। समझाना ने सात गेंदों में 7 रन बनाए।
नेपाल का लाइव स्कोर - 9/1
सीता -0
कबिता कुंवर - 1
रेणुका सिंह ने पहला ओवर डाला जिसमें उन्होंने 5 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर समझाना खड़का ने चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में केवल एक रन आया।
नेपाल का लाइव स्कोर - 5/0
सीता राणा - 0
समझाना खड़का - 5
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 178 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्होंने 48 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं हेमलता ने 42 गेंदों में 47 रन बनाए। जेमिमा रॉड्रिग्स ने आखिर के ओवर्स में तेज बल्लेबाजी की और 15 गेंदों पर 28 रन बनाए। उनकी इस पारी में पांच चौके आए।
आखिरी ओवर में शबनम राय ने 15 रन दिए। ओवर की पहली गेंद, चौथी गेंद और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। भारत का स्कोर 178 तक पहुंच गया है।
कबिता जोशी ने एस संजना को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर संजना एलबीडब्ल्यू हो गईं। वह 12 गेंदों में केवल 10 रन ही बनाई पाई।
17वें ओवर में कबिता जोशी ने 8 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका लगाया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद वाइड रही। अगले ओवर में संजना और रोड्रिग्स ने एक-एक चौका जमाया।
16वें ओवर में सीता राणा ने शेफाली वर्मा को आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। तीसरी गेंद पर शेफाली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और वह क्रीज से काफी आगे निकल गई थीं, काजल ने स्टंप करके पारी का अंत किया। 48 गेंदों में उन्होंने 81 रन बनाए। पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का मिल गया।
भारत का लाइव स्कोर – 135/2
14वें ओवर में जाकर नेपाल को पहली सफलता मिली। ओवर की आखिरी गेंद पर हेमलता ने लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेला लेकिन वह रुबिना छेत्री को कैच दे बैठी। हेमलता अर्धशतक के पास आकर चूक गई। उन्होंने 42 गेंदों में 47 रन बनाए।
भारत का लाइव स्कोर - 122/1
शेफाली -71
8वें ओवर में कबिता जोशी ने 17 रन लुटाए। ओवर की दूसरी गेंद पर हेमलता ने चौका जमाया। वहीं चौथी गेंद पर शेफाली ने लॉन्ग ऑन पर चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
रुबिना छेत्री ने सातवां ओवर डाला। ओवर की दूसरी गेंद पर शेफाली ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर स्लॉग स्वीप के साथ चौका जड़ा। इस ओवर में भारत खाते में 14 रन आए।
भारत का लाइव स्कोर - 64/0
शेफाली -44
हेमलता - 17
भारत ने पावरप्ले में 50 रन पूरे कर लिए हैं। शेफाली वर्मा ने 19 गेंदों में 32 और हेमलता ने 17 गेंदों में 15 रन बनाए हैं। नेपाल के गेंदबाज अब तक भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे हैं।
भारत का लाइव स्कोर - 50/0
शेफाली -32
हेमलता - 15
पांचवें ओवर में पूजा महतो ने 13 रन दे डाले। इस ओवर में उन्होंने दो वाइड गेंद भी डाली। ओवर की दूसरी गेंद पर शेफाली ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वहीं चौथी गेंद पर कवर्स पर चौका लगाया।
भारत का लाइव स्कोर - 48/0
शेफाली -31
हेमलता - 14
चौथे ओवर में शबनम राय ने 10 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर शेफाली ने मिड ऑन पर चौका लगाया। वहीं इसके बाद वाइड के कारण मिली अतिरिक्त गेंद पर मिड विकेट पर एक और चौका लगाया।
भारत का लाइव स्कोर - 35/0
शेफाली -26
हेमलता - 8
नेपाल के लिए दूसरा ओवर शबनम राय ने डाला। इस ओवर में केवल पांच रन आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर हेमलता ने मिड ऑफ पर चौका लगाया।
भारत का लाइव स्कोर - 25/0
शेफाली -17
हेमलता - 8
नेपाल के लिए दूसरा ओवर शबनम राय ने डाला। इस ओवर में केवल पांच रन आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर हेमलता ने मिड ऑफ पर चौका लगाया।
भारत का लाइव स्कोर - 15/0
शेफाली -9
हेमलता - 6
नेपाल ने पहले ओवर में 10 रन दिए। कबिता के ओवर की चौथी गेंद पर शेफाली वर्मा ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जमाया। वहीं आखिरी गेंद पर भी उन्होंने मिड ऑन पर चौका जड़ा।
भारत का लाइव स्कोर - 10/0
शेफाली - 9
हेमलता - 1
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा और हेमलता ओपनिंग करने उतरी हैं। वहीं नेपाल की ओर से पहला ओवर कबिता कुंवर करेंगी।
समझाना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदू बर्मा (कप्तान), डॉली भट्ट, रूबिना छेत्री, पूजा महतो, कबिता जोशी, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), सबनम राय, बिंदू रावल।
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, एस सजना, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी।