जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में डक पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में वैसे ही शॉट लगाकर पहली ही गेंद पर छक्के से खाता खोला। इस शॉट से उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की तरह आक्रामक रुख नहीं छोड़ेगे। 23 साल के इस खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ किया।
अर्धशतक के बाद तो अभिषेक शर्मा ने एक्सीलरेटर पर ऐसा पांव रखा कि पलक झपकते शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शतक 46 गेंद पर पूरा कर लिया। अभिषेक ने अर्धशतक से शतक तक पहुंचने के लिए मात्र 13 गेंद लिए। उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके की मदद से 47 गेंद पर 100 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 212.77 का रहा।
डियोन मायर्स के ओवर में 28 रन बने
अभिषेक शर्मा ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। डियोन मायर्स के इस ओवर में उन्होंने 28 रन बने। अभिषेक ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन ठोके। भारत का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन से 11 ओवर में 1 विकेट पर 102 रन हो गया। अभिषेक ने अर्धशतक के बाद 3 चौके और 5 छक्के जड़े।
भारतीय टीम ने दूसरे टी20 में 2 विकेट पर 234 रन बनाए
जब अभिषेक आउट हुए तो भारत का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन था। पहले टी20 में 116 रन के टारगेट को हासिल न कर पाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे टी20 में 2 विकेट पर 234 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ 47 गेंद पर 77 और रिंकू सिंह ने 22 गेंद पर 48 रन बनाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए। उन्होंने केवल 2 रन बनाए।
