ऋषभ पंत की दमदार 65 और विराट कोहली के 59 रनों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में ही शिखर धवन के रूप में बड़ा झटका लगा। ओशाने थॉमस की गेंद पर धवन शेल्डन कॉटरेल को कैच थमा बैठे।  फेबियन एलन की गेंद पर राहुल बाहर निकलकर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए और स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली और ऋषभ पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से टीम की जीत पक्की कर दी। कोहली 59 रन बनाकर आउट हुए।

वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। सुनील नरेन महज 2 रन बनाकर दीपक चहर की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद चहर ने इविन लुइस को भी 10 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। शिमरान हेटमायर एक बार फिर फ्लॉप रहे और वह भी चहर का शिकार बने। शिमरान हेटमायर को एलबीडब्ल्यू आउट कर चहर ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

किरोन पोलार्ड और पूरन के बीच चौथे विकेट के लिए 51 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को नवदीप सैनी ने तोड़ने का काम किया। सैनी ने पूरन को 17 के स्कोर पर पंत के हाथों कैच आउट कराया। सैनी ने इसके बाद खतरनाक दिख रहे किरोन पोलार्ड को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। कार्लोस ब्रैथवेट के रूप में राहुल चहर को इंटरनैशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट मिला। ब्रैथवेट बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वॉशिंगटन सुंदर को अपना कैच थमा बैठे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

Live Blog

00:23 (IST)07 Aug 2019
59 रन बनाकर आउट कोहली

भारत को जीत के करीब पहुंचकर विराट कोहली थॉमस की गेंद पर कैच आउट हो गए। कोहली 59 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए 15 गेंदों मं 14 रन चाहिए।

00:10 (IST)07 Aug 2019
कोहली ने जड़ा अर्धशतक

सुनील नरेन की गेंद पर चौका जड़कर विराट कोहली ने टी-20 करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया। कोहली टी-20 में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली है।

23:55 (IST)06 Aug 2019
48 गेंदों में 72 रनों की जरूरत

भारत को जीत के लिए 48 गेंदों में 72 रनों की जरूरत है। टीम को यहां से 9 रन प्रति ओवर स्कोर करने होंगे। कोहली का अंत तक खेलना टीम के लिए अहम होगा।

23:43 (IST)06 Aug 2019
28 गेंदों में 32 रनों की साझेदारी

विराट कोहली और ऋषभ पंत के बीच 28 गेंदों में 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

23:30 (IST)06 Aug 2019
राहुल आउट

केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलने से चूक गए। राहुल को एलन ने 20 के स्कोप पर स्टंप आउट कर पवेलियन भेजा।

23:21 (IST)06 Aug 2019
धवन 3 रन बनाकर आउट

शिखर धवन एक बार फिर फ्लॉप रहे। इस सीरीज में धवन के बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं निकला है। धवन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

23:04 (IST)06 Aug 2019
राहुल ने जड़ा छक्का

केएल राहुल ने छक्का जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। राहुल की केशिश आज एक बड़ी पारी खेलने की होगी। उन्हें पहले दो मैचों में टीम से बाहर रहना पड़ा था।

22:44 (IST)06 Aug 2019
19 ओवर के बाद 130/6

19 ओवर के बाद विंडीज ने 6 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। अंतिम ओवर में पॉवेल की कोशिश अधिक से अधिक रन बनाने की होगी।

22:31 (IST)06 Aug 2019
पोलार्ड ने जड़ा अर्धशतक

क्रुणाल पंड्या की गेंद पर शानदार छक्का जड़ किरोन पोलार्ड ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इंटरनैशनल टी-20 मैच में पोलार्ड 7 साल बाद 50 रन बनाने में कामयाब रहे।

22:22 (IST)06 Aug 2019
विंडीज को चौथा झटका

निकोलस पूरन 17 के स्कोर पर नवदीप सैनी की गेंद पर कैच आउट हो गए। विंडीज को पूरन के रूप में चौथा झटका लगा है।

22:12 (IST)06 Aug 2019
ताबड़तोड़ खेल रहे पोलार्ड

किरोन पोलार्ड और पूरन के बीच 51 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज लगातार शॉट खेल रहे हैं। पोलार्ड 35 गेंदों में 42 पर पहुंच गए हैं।

21:58 (IST)06 Aug 2019
साझेदारी बनाने का प्रयास

निकोलस पूरन और किरोन पोलार्ड टीम के लिए एक साझेदारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर के बाद स्कोर 33/1

21:48 (IST)06 Aug 2019
पोलार्ड ने जड़ा छक्का

नवदीप सैनी की गेंद पर पोलार्ड ने पारी का पहला छक्का लगाया। पोलार्ड विडींज के लिए यहां बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 21 रन है।

21:37 (IST)06 Aug 2019
चहर को मिली विकेट

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। पहले सुनील नरेन और फिर इविन लुइस दीपक चहर की गेंद पर आउट हुए।

21:28 (IST)06 Aug 2019
भारत को पहली सफलता

दीपक चहर की गेंद पर सुनील नरेन बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। नरेन को चहर ने 2 के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

21:18 (IST)06 Aug 2019
पहले ओवर से 1 रन

भुवनेश्वर कुमार पारी का पहला ओवर फेंकने आए हैं। पहले ओवर में इविन लुइस को भुवी ने पूरी तरह से बांधे रखा। इस ओवर से सिर्फ एक रन आए।

21:07 (IST)06 Aug 2019
रोहित को मिला आराम

रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। रोहित की जगह केएल राहुल को मौका दिया गया है। वहीं दीपक चहर और राहुल चहर भी टीम में शामिल हैं।

20:51 (IST)06 Aug 2019
पहले बल्लेबाजी करेगी वेस्टइंडीज

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोहली ने इस मैच में चार बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल मौका दिया गया