India vs West Indies (Ind vs WI) 2nd ODI: मैन ऑफ दे मैच कप्तान विराट कोहली (120 रन) और श्रेयस अय्यर (71 रन) के बाद भुवनेश्वर कुमार (31 रन देकर 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले गए बारिश से बाधित दूसरे वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर वेस्टइंडीज को 59 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज आखिरी वनडे 14 अगस्त को इसी मैदान पर होना है।

विराट ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 42वां शतक लगाया। उन्होंने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 279 रन बनाए। विराट कोहली ने 14 चौके और एक छक्के की मदद से 125 गेंद पर 120 रन की पारी खेली। वे 120 रन बनाकर आउट हुए। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर विंडीज को 46 ओवर में 270 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उसकी पूरी टीम 42 ओवर में 210 रन ही बना पाई।

कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। अय्यर ने 68 गेंद पर 71 रन बनाए। यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले विराट ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। ऋषभ 2 चौके की मदद से 35 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की ठोस शुरुआत हुई। क्रिस गेल ने एविन लुईस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि, इसमें उनका सिर्फ 11 रनों का योगदान रहा। गेल को भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। लुईस ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 80 गेंद पर 65 रन बनाए। भारत के खिलाफ लुईस ने पहली बार अर्धशतकीय पारी खेली। कुलदीप की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लिया। उनके बाद निकोलस पूरन 42 और रोस्टन चेज 18 रन बनाकर आउट हुए।

India vs West Indies 2nd ODI Live Cricket Score Streaming Online

 

Live Blog

22:48 (IST)11 Aug 2019
बारिश के बाद खेल शुरू

बारिश के बाद एक बार फिर खेल शुरू हो चुका है। जाधव और अय्यर टीम के लिए तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

22:22 (IST)11 Aug 2019
बारिश के कारण रुका मैच

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रोक दिया गया है। बारिश से पहले भारतीय टीम ने 42.2 ओवर में चार विकेट खोकर 233 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और केदार जाधव पिच पर मौजूद हैं। 

22:11 (IST)11 Aug 2019
भारत को चौथा झटका

कोहली तेज गति से रन बनाने की कोशिश में ब्रेथवेट की गेंद पर रोच के हाथों कैच आउट हो गए। कोहली ने 120 रनों की शानदार पारी खेली।

22:02 (IST)11 Aug 2019
पोंटिंग को कोहली ने पछाड़ा

बतौर कप्तान कोहली किसी एक टीम के खिलाफ शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पछाड़ टॉप पर पहुंच गए हैं। कोहली ने विंडीज के खिलाफ 6 शतक पूरे किए। इससे पहले पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 शतक लगाने का काम किया था।

21:49 (IST)11 Aug 2019
विराट ने जड़ा शतक

कॉटरेल की गेंद पर दो रन लेकर कोहली 98 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया। अगले ओवर में होल्डर की गेंद पर सिंगल लेकर कोहली ने 42 वां वनडे शतक पूरा किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कोहली का 8वां शतक है।

21:40 (IST)11 Aug 2019
विंडीज के खिलाफ कोहली के 2000 रन पूरे

कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 34 पारियों में 2000 रन बनाने में सफल रहे हैं। कोहली से पहले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 पारियों में 2000 रन पूरा करने में कामयाब रहे थे।

21:30 (IST)11 Aug 2019
50 से अधिक रनों की साझेदारी

श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज बचे हुए 17 ओवर में टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाना चाहेंगे। 

21:17 (IST)11 Aug 2019
87 गेंदों में 72 के स्कोर पर कोहली

विराट कोहली 87 गेंदों में 72 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। विराट की कोशिश यहां एक शतक लगाने की होगी। कोहली अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

21:08 (IST)11 Aug 2019
37 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी

श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के बीच 37 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। अय्यर 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

20:53 (IST)11 Aug 2019
अय्यर बल्लेबाजी करने आए

ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। एक बार फिर वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पंत के बाज अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं। 

20:44 (IST)11 Aug 2019
100 के पार स्कोर

 
विराट कोहली पंत के बीच 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इसके साथ ही भारत का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है।

20:38 (IST)11 Aug 2019
पंत अच्छी लय में

रोहित शर्मी के आउट होने के बाद विराट कोहली की बल्लेबाजी धीमी हुई है। दूसरी छोर से पंत दौ चौकों की मदद से 15 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:28 (IST)11 Aug 2019
रोहित आउट

रोहित शर्मा कॉटरेल की गेंद पर गलत शॉट खेलकर आउट हुए। रोहित के बाद पंत बल्लेबाजी करने आए हैं और पंत ने आते ही शानदार चौका लगाया।

20:18 (IST)11 Aug 2019
कोहली ने जड़ा अर्धशतक

15 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मैदान पर ड्रिंक्स ब्रेक ले लिया गया है। भारत ने एक विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से कप्तान कोहली ने अर्धशतक जड़ा।

20:06 (IST)11 Aug 2019
अर्धशतक के करीब कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली 49 गेंदों में 42 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। कोहली यहां से टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

19:54 (IST)11 Aug 2019
50 के पार भारत

विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने भारत के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम की कोशिश यहां से रनों की गति को और तेज करने की होगी।

19:44 (IST)11 Aug 2019
अच्छी लय में कोहली

विराट कोहली अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। 4 चौकों की मदद से कोहली 26 गेंदों में 27 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19:31 (IST)11 Aug 2019
कोहली ने बनाया नया रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 वनडे मैचों में विराट कोहली ने 1931 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली वनडे में विंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

19:20 (IST)11 Aug 2019
कोहली ने जड़े दो चौके

केमर रोच का ओवर महंगा रहा। विराट कोहली ने रोच के ओवर में दो चौके बटोर कर टीम के रन रेट को बढ़ाने का काम किया।

19:10 (IST)11 Aug 2019
भारत को पहला झटका

पहले ओवर में ही भारत को बड़ा झटका लगा है। शिखर धवन का फ्लॉप प्रदर्शन लगातार जारी है। धवन 2 रन बनाकर कॉटरेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

18:57 (IST)11 Aug 2019
वापसी करना चाहेगी वेस्टइंडीज

टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद अब वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कोशिश होगी कि वो इस वनडे सीरीज में वापसी करें। देखना होगा कि आखिर इस मुकाबले में वो किस रणनीति के साथ मैदान में उतरते हैं।

18:47 (IST)11 Aug 2019
विंडीज ने किया एक बदलाव

वेस्टइंडीज ने टीम में एक बदलाव किया है टीम में फैबियन एलन की जगह ओशेन थॉमस को जगह दी गई है। एलन चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

18:36 (IST)11 Aug 2019
भारत की बल्लेबाजी

कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान विराट ने कहा कि वह नंबर चार पर ऋषभ पंत को मौका देना चाहते हैं।